प्रधानमंत्री जनमन अभियान के अंतर्गत ग्राम अधिकारियों द्वारा की जा रही है ग्रामवासियों से चर्चा ==================================================== केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के प्रधानमंत्री जनमन अभियान के अंतर्गत कलेक्टर के मार्गनिर्देशन में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री एस.एस.मरकाम द्वारा अधीक्षकों एवं शिक्षकों की ड्यूटी ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम अधिकारी के रूप में लगाई गई है। नियुक्त ग्राम अधिकारियों द्वारा निरंतर ग्रामों में पहुंचकर ग्राम की समस्याओं के संबंध में ग्रामवासियों से चर्चा कर ग्राम के सामूहिक विकास के लिये आवश्यक निवारणों की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही इसका प्रस्ताव तैयार कर प्रत्येक ग्रामवासीवार लिंक विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये आवश्यक जानकारी प्राप्त कर उनके निराकरण की कार्यवाही प्रारंभ की गई है।
