सौंसर को पांढुर्ना जिले में शामिल करने का विरोध यथावत है। सौंसर को छिंदवाड़ा जिला में ही रखने की मांग की जा रही हैं। इस मांग को लेकर शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेट की जाएगी ओर इसके लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भोपाल जाएंगे। सौंसर को जिला बनाओ अभियान समिति की रविवार हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर अंबडकार ने की। बैठक में समिति के सदस्यों के साथ ही नगर के जागरूक नागरिक व क्षेत्र के विविध संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। मोहगांव मार्ग स्थित एक हाॅल में एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में सौंसर को छिंदवाड़ा में ही शामिल करने की संभावनाएं और भविष्य में आने वाली दिक्कतों के लिए आंदोलन की रूपरेखा क्या होगी। आंदोलन का स्वरूप क्या होगा इस पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह बात भी उठाई गई कि भले ही आंदोलन लंबे समय तक करना पड़े लेकिन मांग पुरी होने तक सरकार और प्रशासन से लड़ा जाए। बैठक में संगठन की भूमिका और अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वर्ष 2024 के मध्यप्रदेश शासन के कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैलेंडर की विषय वस्तु और आकल्पन की प्रशंसा की।

Transcript Unavailable.

दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत पी.जी.कॉलेज छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों के लिए दीनदयाल रसोई प्रारंभ ========================== राज्य शासन की पहल पर दीनदयाल रसोई योजना के अंतर्गत आज से शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के विद्यार्थियों के लिये दीनदयाल रसोई की सुविधा प्रारंभ प्रारंभ हो गई है। इस सुविधा से जिले के दूरस्थ अंचल से आने वाले विद्यार्थियों के साथ ही अन्य विद्यार्थी भी लाभान्वित हो सकेंगे। शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य डॉ.लक्ष्मीचंद ने बताया कि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री भरत घई के प्रयासों से महाविद्यालय के विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास आज सफल हुआ । इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री घई ने कहा कि महाविद्यालय में जिले के दूरस्थ अंचलों से विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं। ऐसे विद्यार्थियों सहित स्थानीय विद्यार्थियों के लिए राज्य शासन की दीनदयाल रसोई योजना से उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास है । उन्होंने स्वयं भोजन की गुणवत्ता का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ.अनिल जैन, डॉ.पी.एन.सनेसर, डॉ.सीताराम शर्मा, श्री तरुण सोनी व श्री विजय नामदेव और वरिष्ठ विद्यार्थी सर्वश्री अनिमेष देशवाड़े, आकाश पटेल व कुणाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से हमारे श्रोता , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि भवन का निर्माण के लिए पैसा आया था लेकिन अभी तक भवन का निर्माण नहीं हुआ है।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.