सौंसर को पांढुर्ना जिले में शामिल करने का विरोध यथावत है। सौंसर को छिंदवाड़ा जिला में ही रखने की मांग की जा रही हैं। इस मांग को लेकर शीघ्र ही प्रदेश के मुख्यमंत्री से भेट की जाएगी ओर इसके लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भोपाल जाएंगे। सौंसर को जिला बनाओ अभियान समिति की रविवार हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर अंबडकार ने की। बैठक में समिति के सदस्यों के साथ ही नगर के जागरूक नागरिक व क्षेत्र के विविध संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। मोहगांव मार्ग स्थित एक हाॅल में एक घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में सौंसर को छिंदवाड़ा में ही शामिल करने की संभावनाएं और भविष्य में आने वाली दिक्कतों के लिए आंदोलन की रूपरेखा क्या होगी। आंदोलन का स्वरूप क्या होगा इस पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह बात भी उठाई गई कि भले ही आंदोलन लंबे समय तक करना पड़े लेकिन मांग पुरी होने तक सरकार और प्रशासन से लड़ा जाए। बैठक में संगठन की भूमिका और अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
