सुबह का सुविचार
स्कॉलरशिप पोर्टल बंद...एबीपीबी ने विरोध जताया पोर्टल खोलने की मांग रखी, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
भारत संकल्प यात्रा समृद्ध भविष्य का वादा
सुबह की सुर्खियां
चाईनीज मांझा के क्रय-विक्रय व उपयोग के संबंध में धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश पारित ======================================================== कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री मनोज पुष्प द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत जिले में किसी भी दुकान, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और अन्य स्थान से चाईनीज मांझा का क्रय-विक्रय और उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। वर्तमान में पतंगबाजी का दौर प्रचलन में होने से बाजार में चाईनीज मांझा का उपयोग करने से कई तरह के नुकसान होने, इस मांझे के स्पर्श से पक्षी व मानव के गले और शरीर में फंसने से आसामयिक दुर्घटना घटित होने व जान-माल को खतरा उत्पन्न होने आदि घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से यह प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किया गया है जो आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूध्द भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी । यह आदेश आम जनता को संबोधित है और वर्तमान में ऐसी परिस्थितियां नहीं हैं और न ही यह संभव है कि इस आदेश की पूर्व सूचना प्रत्येक व्यक्ति को दी जाये, इसलिये यह आदेश एकपक्षीय पारित किया गया है ।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से वैजन्ती बता रही हैं की ये पंचायत में कूपन बनाने के लिए जाती हैं तो नहीं बनता है। सचिव के द्वारा डॉक्यूमेंट जो भी माँगा जाता है वो भी दे दिया उसके बाद भी कूपन नहीं बनाया जा रहा है जिसके कारन इन्हें राशन नहीं मिल पाटा है। और ना ही इनका आयुष्मान कार्ड बन पा रहा है जिसके कारन इन्हें सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है
आज का पांढुरना मंडी भाव
आज का चौरई मंडी भाव
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा - सौसर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपला कन्हान में स्थित आंगनवाड़ी के सामने नल-जल योजना के तहत बनी पाइप लाइन के पास वॉल के लिए बनाए गये गड्ढे दुर्घटनाओ को निमंत्रण दे रहे हैं । ज्ञात हो की आंगनवाड़ी के सामने गड्डे तो है ही गाजर घास भी उग आई है । भवन के फिछे नाला होने से सांप बिच्छू का डर हमेशा बना रहता है। आंगनवाड़ी छोटे छोटे बच्चे आते हैं यह समस्या चिंता का विषय बनी हुई है । जबकी यह आंगनवाड़ी ठीक ग्राम पंचायत भवन के सामने स्थित है । जो स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखा दिखा रहा है । क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
