पेटरवार के चिकित्सक स्व डॉ अमर कुमार श्रीवास्तव व उनकी पत्नी स्व पुष्पा देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर पेटरवार चौक पर स्थित श्रीवास्तव मेमोरियल अस्पताल की ओर से रविवार को पेटरवार और ओरदाना में कार्यक्रम आयोजित कर एक सौ कंबल का वितरण किया गया. इस दौरान पेटरवार के दोनों पंचायत के विवश, असहाय व वृद्ध लोगों के बीच श्रीवास्तव मेमोरियल अस्पताल के प्रबंधक अमित श्रीवास्तव ने अपने निजी मद से एक सौ कंबल का वितरण किया. प्रबंधक ने बताया कि मां- पिता की पुण्यतिथि पर पेटरवार प्रखंड के 8 पंचायत के असहाय व वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा और इसका शुभारंभ रविवार से कर दिया गया है. इस मौके पर ओरदाना पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गुलाबचंद मांझी, शिवजीत सिंह, पेटरवार पंचायत की उप मुखिया मुक्ता कुमारी, ब्रजेश कुमार भारती, सत्यम प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
भारत माला परियोजना फेज वन के तहत निर्माण हो रहे फॉर लेन पथ पर डाला गया फ्लाइ ऐस (छाई) बह कर धान लगे खेतों में चला गया. जिससे फसलों की क्षति व जमीन पर भी बुरा असर हुआ. इससे संबंधित किसानों व रैयतों ने निर्माणाधीन पथ निर्माण का काम रविवार को रोक दिया था. रैयतों की सूचना पर गिरिडीह के सांसद सोमवार को पेटरवार प्रखंड के चरगी गाँव के निकट क्षति ग्रस्त स्थल पहुंचे और मुवायना किया. वस्तु स्थिति से अवगत हो कर सांसद श्री चौधरी ने बीडीओ शैलेन्द्र कुमार चौरसिया, सीओ अशोक राम एवं कार्य करवा रही कंपनी के डीपीएम विद्युत कुमार दुबे को प्रभावित रैयतों की जमीन व लगी धान के फसलों का आकलन कर मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया. बाकि रैयतों के जमीन का भी मुआवजा भुगतान करें. उन्होंने कहा यह छाई खेतों के लिए जहर है. इसके लिए कोनट्रैक्टर बेट बनावे, छाई के ऊपर मिट्टी डाले ताकि छाई बह नहीं पायेगा एवं उड़ेगा नहीं. सांसद ने कहा अविलम्ब कृषि विभाग व मिट्टी जाँच करवा कर उचित मुआवजा रैयतों को भुगतान करे. जब तक भुगतान नहीं होता है तब तक चरगी, सदमाखुर्द में काम बंद रहेगा. आगे इस तरह की भूल नहीं होने पावे. कॉन्ट्रेक्टर को गलती का पेनाल्टी भी देना होगा. सांसद ने कहा पथ निर्माण में 75 प्रतिशत स्थानीय लोगों को काम पर लगा कर उचित मजदूरी दें. सांसद श्री चौधरी ने ग्रामीणों की कई अन्य समस्याएं सुनी एवं समाधान करने का आश्वासन दिया. चरगी कदमाडीह की रतनी देवी ने कहा कि इस सडक निर्माण में स्थानीय लोगों को भी रोजगार का अवसर मिले अन्यथा काम चलने नहीं देंगे. इस मौके पर जिप सदस्य धनेश्वर महतो, आजसू के केंद्रीय सदस्य श्रीधर महतो, रितेश सिन्हा, धनु लाल महतो, ओम प्रकाश सहगल, चन्दन सिन्हा, अकील मरांडी, गोपाल महतो, राजू महतो, भुवनेश्वर महतो, बैजनाथ महतो, जितेंद्र महतो, फूलचंद महतो,
पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत भवन में सोमवार को बाल विकास परियोजना से जुड़ी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ओर सहायिकाओं की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सेविका रेखा मुर्मू ने की. बैठक में अपनी मांगों के समर्थन में आगामी 11 अक्तूबर को रांची के डॉ जाकिर हुसैन पार्क में होने वाली महाधरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई. बैठक में कहा गया कि पेटरवार प्रखंड के सभी सेविका और सहायिका को रांची जाने के लिए तैयार रहें. बैठक में आंगनबाड़ी सेविका संघ के जिलाध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष बिमला देवी, सचिव अनिता देवी, उपाध्यक्ष शिला रानी, जिला कोषाध्यक्ष नाजिमा खातून, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष रेखा देवी, अफसाना प्रवीण, ललिता देवी, निकहत नाज, समता देवी, कुमारी अनिता, कुमारी सुनीता, पार्वती देवी, अनिला देवी, रीता देवी, निशा सेठी, समरी देवी, रेखा कश्यप सहित अन्य सेविका व सहायिका उपस्थित थीं.
झारखंड जल छाजन योजना के अंतर्गत समर्पण चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रखंड के उतासारा पंचायत अंतर्गत बांगा एवं ओरदाना में आयोजित दो दिवसीय कृषि प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को किया गया. इस कृषि प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के प्रायोजक कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की ओर से प्रखंड के उतासारा पंचायत अंतर्गत बांगा कमार टोला और ओरदाना में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार के प्रधान सह वरीय वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार, वैज्ञानिक डॉ आदर्श कुमार श्रीवास्तव, डॉ नंदना कुमारी, डॉ रूपा रानी व डॉ रश्मि कंडुलना ने किसानों को बेहतर उत्पादन करने का प्रशिक्षण दिया. वैज्ञानिकों ने कहा कि झारखंड सरकार की ओर से बनाये गए जल छाजन से किसान बारहों महीने कृषि कार्य करके आत्मनिर्भर बन सकते हैं. यह जल छाजन कृषि कार्य करने के लिए किसानों के लिए बेहतर साधन है जो किसानों को आजीविका के लिए बेहतर साबित होगा. वैज्ञानिकों ने नई तकनीक के साथ खेती करने पर बल दिया. वैज्ञानिकों ने धान की फसल में होने वाली बीमारी से बचाव के लिए कई सुझाव किसानों को बताया ताकि धान की फसल सहित अन्य फसलों में होने वाली बीमारी से बचाया जा सके.
पेटरवार के चांदो पंचायत सचिवालय में खेती बचाने के लिए एक ग्राम सभा का आयोजन मुखिया गीता देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. ग्राम सभा में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए श्री मुर्मू ने कहा हम सब लोग खेती पर निर्भर करते हैं और खेती करना चाहिए हमलोग जो है अपने मवेशी जानवर को खुला छोड़ देते हैं जिस कारण फसल बर्बाद कर देते है जिसका नुकसान किसान को भुगतना पड़ता है. सभा में वक्ताओ ने कहा जानवरों द्वारा खेती बर्बाद कर दिया जाता है. ग्राम सभा में कई नियम सर्व सम्मति से पारित किए गए. अगर किसी का जानवर किसान का खेती खा जाता है या नुकसान करता है तो उसको दंड दिया जायगा. खुला गाय बैल या जानवर पाया जाएगा तो एक बार मालिक को सूचना कर दिया जायेगा अगर नही चेतेगा तो उसको गौशाला में रख दिया जाएगा. अगर खेती खाते समय जानवर जब्ती किया जाता है और तीन दिन तक उसका मालिक कोई नही आया तो अंचल प्रशासन को सूचना दे कर नीलामी प्रक्रिया में लगा दिया जाएगा आदि प्रस्ताव लिया गया. बैठक में मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र नायक समिति प्रतिनिधि बरूण कुमार,निलेश कुमार, सभी वार्ड सदस्य पदुम महतो, सागर मुर्मू, चंद्रमोहन मरांडी, सुखदेव मुर्मू, राजकुमार टुडू, राजेश मरांडी, बासुदेव हेंब्रम आदि महिला -पुरुष उपस्थित थे
प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत सचिवालय में गागी वन अधिकार समिति का गठन करने को लेकर शुक्रवार को मुखिया निहारिका सुकृति की अध्यक्षता में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया. ग्राम सभा के माध्यम से अबुआ वीर दिशोम अभियान 2023 के तहत बुंडू पंचायत के गागी वन अधिकार समिति का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष कैलाश रजवार व सचिव नैना देवी का चयन सर्वसम्मति से किया गया. जबकि इस समिति में अन्य 10 लोगों को सदस्य के रू
Transcript Unavailable.
पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो झामुमो के ओरदाना पंचायत कमेटी के गठन के लिए शुक्रवार को आयोजित बैठक में मुख्य रूप से शामिल हुए. उन्होंने नवगठित ओरदाना पंचायत झामुमो कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों सहित महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने पंचायत स्तर में संगठन को धारदार बनाने एवं जनहित के मुद्दों पर मुखर होकर काम करने की अपील की. नवगठित ओरदाना पंचायत झामुमो कमेटी में अध्यक्ष मुकेश सोरेन, उपाध्यक्ष महेंद्र महतो, मनोज हेंब्रम, राजेश महतो व हरिलाल हेंब्रम, सचिव रामकिशन सोरेन, उपसचिव कामेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष चमन करमाली, उपकोषाध्यक्ष महेंद्र भोगता, संगठन मंत्री वकील ठाकुर, मीडिया प्रभारी अजीत महतो को चुना गया. जबकि कार्यकारिणी में शिबू सोरेन, शिवम भोगता, नकुल हांसदा, बिनोद बास्के, युगनु करमाली, बरतू महतो,हरी बेदिया, नारायण सोरेन, शिवलाल सोरेन, राजेश महतो, रामचरण महतो, दिनेश महतो, महावीर महतो, बेनी महतो, सुरेश महतो, नरेश हेंब्रम, राजाराम मुर्मू, पंकज कुमार, महावीर मांझी, सुखेश्वर, सोनाराम सोरेन, लखन रजवार, केदार महतो, बालेश्वर महतो, उमेश महतो, रामलाल भोगता को सदस्य बनाये गए. महिला मोर्चा में अध्यक्ष गीता देवी, उपाध्यक्ष बसंती देवी, सचिव लीला देवी, कोषाध्यक्ष ऊषा देवी, मीडिया प्रभारी ममता देवी समेत गीता देवी, कल्पना देवी, ममता देवी, रूपा देवी, सावित्री देवी, लीलावती देवी, धनुमति देवी, पार्वती देवी, विलासी देवी आदि सदस्य चुनी गईं.
लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम पेटरवार के प्रांगण में शनिवार को डेंटल हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें डॉ कोमल गोयल, डॉ पूजा कुमारी, डॉ श्रेयसी सिन्हा लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम पेटरवार की पूर्ववर्ती छात्रा रही है उक्त डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि आज विद्यालय में पुनः आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. विद्यालय के छात्र-छात्राओं को परिश्रम कर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उत्प्रेरित की. कहा कि हमें बचपन से ही अपने दातों की देखभाल, दांत मसूड़े की सफाई करनी चाहिए. विद्यालय की कक्षाओं में जा-जाकर दंत चिकित्सा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गयी. विद्यालय कक्षा में कैंप आयोजित कर विद्यालय के 330 छात्र-छात्राओं के दातों की जांच उपस्थित डॉक्टर समूह द्वारा की गई तथा बच्चों को उचित सलाह भी दी गई. इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर नीरज सिन्हा ने उक्त चिकित्सकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बाकी छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण करने एवं समेकित ढंग से शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी. इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमर प्रसाद, सुनील दास गुरु, कृष्ण प्रसाद, अभिषेक खन्ना, शिव शंकर शर्मा, विकास कुमार, आनंद सिंह, मुकेश कुमार, मुकेश चंद्र, रूपेश कुमार, सुशील कुमार, आजाद कुमार, रुपेश कुमार, नितीश कुमार, नीरा सहगल, अनीता प्रसाद, प्रिया जायसवाल, कुंती कुमारी, ममता कुमारी, शिवचरण महतो सहित अन्य शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे.
यक्ष्मा रोग ग्रस्त एक निसहाय महिला को बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने अपने खर्च पर इलाज के लिए शुक्रवार को यक्ष्मा अस्पताल बालीडीह में भर्ती कराया. बताया जाता है कि बुंडू पंचायत के भेलवा टांड निवासी अत्यंत गरीब महिला रेखा देवी यक्ष्मा रोग से लंबे समय से पीड़ित थी. पौष्टिक आहार नही मिलने के कारण यक्ष्मा का दवा भी काम नही करने लगा जिसके कारण पीड़िता दिनों दिन कमजोर होने लगी. यक्ष्मा का दवा लेने के बावजूद पिछले तीन महिने के बाद चलना-फिरना मुश्किल हो गया. वह बीती रात मदद की गुहार लगाई. बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति से संपर्क कर सारी कहानी बतायी, वह तुरंत मदद के लिए तैयार हो शुक्रवार को एक वाहन भेजकर टीबी अस्पताल बालीडीह पहुंचाया गया. इस मौके पर नेटवर्क कॉर्डिनेटर मुमताज अंसारी, महेश्वर प्रसाद सिन्हा, संतोष नायक, विधायक प्रतिनिधि चंदन कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.
