पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत भवन में सोमवार को बाल विकास परियोजना से जुड़ी आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं ओर सहायिकाओं की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सेविका रेखा मुर्मू ने की. बैठक में अपनी मांगों के समर्थन में आगामी 11 अक्तूबर को रांची के डॉ जाकिर हुसैन पार्क में होने वाली महाधरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई. बैठक में कहा गया कि पेटरवार प्रखंड के सभी सेविका और सहायिका को रांची जाने के लिए तैयार रहें. बैठक में आंगनबाड़ी सेविका संघ के जिलाध्यक्ष रूपा शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष बिमला देवी, सचिव अनिता देवी, उपाध्यक्ष शिला रानी, जिला कोषाध्यक्ष नाजिमा खातून, पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष रेखा देवी, अफसाना प्रवीण, ललिता देवी, निकहत नाज, समता देवी, कुमारी अनिता, कुमारी सुनीता, पार्वती देवी, अनिला देवी, रीता देवी, निशा सेठी, समरी देवी, रेखा कश्यप सहित अन्य सेविका व सहायिका उपस्थित थीं.
