प्रखंड के दारिद पंचायत अंतर्गत लुकैया राजस्व ग्राम में शुक्रवार को मुखिया गोपाल मुंडा की अध्यक्षता में एक बैठक कर वन अधिकार समिति का गठन किया गया. पेटरवार अंचल के राजस्व कर्मचारी रवि कुमार सिंह की उपस्थिति में वन समिति का गठन किया गया इस वन समिति में कुल 14 सदस्यों का चुनाव किया गया. जिसमें मतदान के माध्यम से अध्यक्ष के रूप में रविकांत कुशवाहाऔर सचिव पद के लिए इरशाद अंसारी का चयन किया गया. इसके अलावे वन समिति में 12 सदस्यों का चयन किया गया. इस अवसर पर वार्ड सदस्य पिंटू कुमार महतो, प्रखंड बीस सूत्री सदस्य अजीत कुमार महतो, सीताराम महतो, शमशेर अंसारी, लूटी तुरी, मनीष महतो, संतोष कमार, यदुनंदन महतो, शिवलाल मांझी, महेश महतो सहित अन्य मौजूद रहे.

पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष मंटू ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो से भेंट कर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा.  प्रतिनिधि मंडल ने अनुरोध किया है कि विगत 100 दिनों से संघ के साथियों के द्वारा राजभवन के समीप धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग को सरकार के समक्ष रख रहे हैं. सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराने के लिए दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के नेतृत्व में संपूर्ण संघ के साथी विभाग के मंत्री आलमगीर आलम एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात कर एक उचित मानदेय के साथ-साथ कार्य विस्तार ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत करने के लिए अनुरोध किया. इस पर माननीय दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि हम अपने स्तर से विभागीय  मंत्री एवं विभाग के सचिव से वार्ता कर वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए प्रयास करेंगे.आप सभी को एक उचित मानदेय मिले. साथ ही ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा पूर्व की भांति आवंटित कार्यों के निर्वहन हेतु आपकी जवाब देही सुनिश्चित की जाए. मौके पर प्रतिनिधि मंडल में सुदीप कुमार, अविनाश कुमार नायक ,सुशांत कुमार ,नकुल किस्कू, जगरनाथ बेदिया एवं आलोक नायक के साथ-साथ दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Transcript Unavailable.

लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम पेटरवार में विद्यालय के प्रबंधक नीरज सिंह की देख -रेख में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय रघुबहियार के सहायक अध्यापक सौरभ बक्शी के आसामयिक निधन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया. उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकायें सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

पेटरवार स्थित भाजपा के प्रधान कार्यालय में प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर पेटरवार मंडल के 13 पंचायतों के शक्ति केंद्र से संग्रह किये गए मिट्टी और चावल मुख्य अतिथि पूर्व विधायक छत्रुराम महतो को सुपुर्द किया. मुख्य अतिथि ने बताया कि  मिट्टी और चावल संग्रह करने में 13 शक्ति केंद्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है.  इस मौके पर प्रहलाद महतो, शांति लाल जैन, अनिल स्वर्णकार, सेवा गंझू, असित कुमार बनर्जी, मनोज कुमार शर्मा, बृषकेतू प्रसाद, राम भरोश प्रसाद, रमेश मल्होत्रा, रौनक कुमार, उमेश प्रसाद, प्रेम महतो, राजकुमार गुप्ता, अजय प्रसाद, विश्वजीत प्रसाद, दीनबंधु प्रसाद, रिम्पी देवी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

पेटरवार प्रखंड के मेरुदारू गांव में  सोमवार को आदिवासी सेंगेल अभियान की एक बैठक की गई. जिसकी अध्यक्षता बोकारो जिला सेंगेल परगना रामजीत बेसरा ने  की.  आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने कहा कि आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से आगामी 8 नवंबर 2023 को झारखंड की राजधानी रांची  मोरहाबादी मैदान में सरना धर्म कोड जनसभा आयोजित किया जायगा. जिसमें झारखण्ड सहित अन्य कई राज्यों के आदिवासी शामिल होंगे. आदिवासी प्रकृति पूजक हैं लेकिन अभी तक धार्मिक मान्यता नहीं मिला है जो हमारे मौलिक अधिकार का मामला बनता है.  बैठक में सेंगेल कमिटी का भी गठन किया गया. जिसमें  आतु सेंगेल टावर पुरन बेसरा, मनोज मरांडी, युवा मोर्चा संयोजक राजाराम बेसरा, सुखराम हेम्ब्रम, महिला मोर्चा संयोजक बसमति किस्कू, अनामिका टुडू को बनाया गया. बैठक में सेंगेल अभियान के मानसा बेसरा, महेन्द्र बेसरा सहित गांव के दिगंबर मरांडी,चुटर बेसरा,महेश बेसरा,चंपा बेसरा, चांदमुनी बेसरा सहित अन्य महिला-पुरुष उपस्थित थे.

झारखंड जल छाजन योजना के अंतर्गत समर्पण चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रखंड के पतकी पंचायत अंतर्गत पतकी और सदमाकला पंचायत के चंद्रपुरा गांव में आयोजित दो दिवसीय कृषि प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को सम्पन्न हो गया. इस कृषि प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के प्रायोजक कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की ओर से  प्रशिक्षण दिया गया. पतकी  में वरीय वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार और चंद्रपुरा में वैज्ञानिक डॉ आदर्श श्रीवास्तव ने कृषि विषय पर किसानों को प्रशिक्षण दिया. दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान दोनों गांवों के किसानों को कृषि कार्य करने की वैज्ञानिक विधि बताया गया. कृषि कार्य में केंचुआ खाद का उपयोग करने पर बल दिया गया. वैज्ञानिकों ने केंचुआ खाद बनाने की विधि भी किसानों को बताया और कहा कि केंचुआ खाद बनाने में कोई खास लागत नही आती है और इसे घर में ही आसानी के साथ तैयार किया जाता है जो कृषि कार्य के लिए काफी उपयुक्त है. प्रशिक्षण शिविर में इन दोनों स्थानों पर करीब एक सौ महिला- पुरुष किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. 

राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय पेटरवार में कक्षा एक एवं दो के 10 छात्र- छात्राओं के बीच बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने स्कूली ड्रेस का वितरण मंगलवार को किया. स्कूली बच्चों को दिए गए ड्रेस में दो- दो सेट स्कूली ड्रेस, स्वेटर व जूता - मौजा शामिल है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक भागीरथ प्रसाद बक्शी ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूली ड्रेस उपलब्ध कराया गया है. स्कूली बच्चे स्कूल ड्रेस पाकर काफी खुश हुए. मुखिया निहारिका सुकृति ने बच्चों से कहा कि नहा- धोकर और स्कूल ड्रेस पहन कर प्रतिदिन स्कूल आवें. गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त कर अपने माता- पिता व स्कूल का नाम रौशन करें. इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, चिंतामणि रजवार, शीला कुमारी, मीना कुमारी, सीमा देवी सहित अन्य  लोग उपस्थित थे.

भाजपा विधायक दल का नेता बनने के बाद पहली बार पेटरवार पहुंचे चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी का गुरुवार को पेटरवार तेनु चौक स्थित समाधान कार्यालय में प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल की नेतृत्व में अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया गया. वे रांची से  चन्दन कियारी जाने के क्रम में कुछ देर के लिए पेटरवार में रुके थे. जहां उनका भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. विधायक दल के नेता का स्वागत करने के लिए जिले भर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पेटरवार में फूल माला पहनाकर व आतिशबाजी कर भव्य तरीके से स्वागत किया. इस मौके पर पूर्व विधायक छत्रु राम महतो, जिला भाजपा अध्यक्ष भरत यादव, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहित लाल सिंह, पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार नायक, शांतिलाल जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, प्रह्लाद महतो, डॉ सुरेंद्र राज, बानेश्वर महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार बनर्जी, सेवा गांझू, देव नारायण प्रजापति, राजू सिन्हा, अकील मरांडी, मुरलीधर नायक, प्रदीप कुमार नायक, डेगलाल यादव, ज्योति स्वर्णकार, रौनक कुमार, नागेश्वर सिंह, रितेश सिन्हा सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

पेटरवार तेनुचौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंदिर के बगल में फैली गंदगी को बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने अपने निजी मद से जेसीबी लगाकर बुधवार को साफ - सफाई कराई.  मंदिर परिसर के बगल में कूड़े -कचड़े का अंबार लगा हुआ था.  पूजा के उपलक्ष में सफाई अभियान चला कर  मुखिया साफ  सफाई किया. बता दे कि विजयदशमी और एकादशी को यहां पर मेला और गुरु चेला नृत्य का आयोजन किया जाता है. जिसमें हजारों आदिवासी गुरु चेला नृत्य में भाग लेते हैं. मुखिया ने अपने निजी मद से मंदिर परिसर के बगल में फैले गंदगी को साफ करवा दिया.