झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिसा का राज्यपाल बनाए जाने पर पेटरवार मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है. बधाई देने वालों में संयुक्त बिहार के पूर्व वित्त मंत्री सह गोमिया के पूर्व विधायक छत्रु राम महतो, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष रवि शंकर जायसवाल, भाजपा नेता सुधीर कुमार सिन्हा, शांतिलाल जैन, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार, प्रह्लाद महतो, निरंजन महतो, सेवा गंझु, प्रदीप कुमार नायक, अकील मरांडी, मनसा मरांडी, नागेश्वर सिंह सहित अन्य कार्य कर्ता शामिल हैं.  

सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह पेटरवार सीओ अशोक राम के नेतृत्व में प्रखंड के बीएलओ व पर्यवेक्षक की ओर से चुनाव पाठशाला विषय पर मतदाताओं को बुधवार को जागरूक किया गया. चुनाव पाठशाला के दौरान गोमिया विधान सभा क्षेत्र संख्या 34 के अंतर्गत पड़ने वाले पेटरवार प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 195 से 259 में मतदाताओं के बीच रंगोली बनाकर व लुड्डो खेल के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया.  क्षेत्र संख्या 34 के अंतर्गत पड़ने वाले पेटरवार प्रखंड के बूथ नंबर 195 से 259 मतदान केंद्रों में एक साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया. ताकि 80 फीसदी से ज्यादा मतदान हो सके.

पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को कोविड जाँच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में पेटरवार एवं आस-पास से पहुँचे 20 ग्रामीणों का कोविड जाँच टेक्निशियन मनोज कुमार ने रेपिड एंटीजन किट से किया. जिसमें सभी का जाँच रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया.

 मंदिर परिसर के बगल में कूड़े -कचड़े का अंबार लगा हुआ था.  पूजा के उपलक्ष में सफाई अभियान चला कर  मुखिया साफ  सफाई किया. बता दे कि विजयदशमी और एकादशी को यहां पर मेला और गुरु चेला नृत्य का आयोजन किया जाता है. जिसमें हजारों आदिवासी गुरु चेला नृत्य में भाग लेते हैं. मुखिया ने अपने निजी मद से मंदिर परिसर के बगल में फैले गंदगी को साफ करवा दिया.

राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय पेटरवार में कक्षा एक एवं दो के 10 छात्र- छात्राओं के बीच बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने स्कूली ड्रेस का वितरण मंगलवार को किया. स्कूली बच्चों को दिए गए ड्रेस में दो- दो सेट स्कूली ड्रेस, स्वेटर व जूता - मौजा शामिल है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक भागीरथ प्रसाद बक्शी ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूली ड्रेस उपलब्ध कराया गया है. स्कूली बच्चे स्कूल ड्रेस पाकर काफी खुश हुए. मुखिया निहारिका सुकृति ने बच्चों से कहा कि नहा- धोकर और स्कूल ड्रेस पहन कर प्रतिदिन स्कूल आवें. गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्राप्त कर अपने माता- पिता व स्कूल का नाम रौशन करें. इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, चिंतामणि रजवार, शीला कुमारी, मीना कुमारी, सीमा देवी सहित अन्य  लोग उपस्थित थे.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.