सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह पेटरवार सीओ अशोक राम के नेतृत्व में प्रखंड के बीएलओ व पर्यवेक्षक की ओर से चुनाव पाठशाला विषय पर मतदाताओं को बुधवार को जागरूक किया गया. चुनाव पाठशाला के दौरान गोमिया विधान सभा क्षेत्र संख्या 34 के अंतर्गत पड़ने वाले पेटरवार प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 195 से 259 में मतदाताओं के बीच रंगोली बनाकर व लुड्डो खेल के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया. क्षेत्र संख्या 34 के अंतर्गत पड़ने वाले पेटरवार प्रखंड के बूथ नंबर 195 से 259 मतदान केंद्रों में एक साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया. ताकि 80 फीसदी से ज्यादा मतदान हो सके.
