मंदिर परिसर के बगल में कूड़े -कचड़े का अंबार लगा हुआ था. पूजा के उपलक्ष में सफाई अभियान चला कर मुखिया साफ सफाई किया. बता दे कि विजयदशमी और एकादशी को यहां पर मेला और गुरु चेला नृत्य का आयोजन किया जाता है. जिसमें हजारों आदिवासी गुरु चेला नृत्य में भाग लेते हैं. मुखिया ने अपने निजी मद से मंदिर परिसर के बगल में फैले गंदगी को साफ करवा दिया.
