पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष मंटू ठाकुर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो से भेंट कर पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. प्रतिनिधि मंडल ने अनुरोध किया है कि विगत 100 दिनों से संघ के साथियों के द्वारा राजभवन के समीप धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग को सरकार के समक्ष रख रहे हैं. सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराने के लिए दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो के नेतृत्व में संपूर्ण संघ के साथी विभाग के मंत्री आलमगीर आलम एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रतिनिधि मंडल की मुलाकात कर एक उचित मानदेय के साथ-साथ कार्य विस्तार ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत करने के लिए अनुरोध किया. इस पर माननीय दर्जा प्राप्त मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि हम अपने स्तर से विभागीय मंत्री एवं विभाग के सचिव से वार्ता कर वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए प्रयास करेंगे.आप सभी को एक उचित मानदेय मिले. साथ ही ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा पूर्व की भांति आवंटित कार्यों के निर्वहन हेतु आपकी जवाब देही सुनिश्चित की जाए. मौके पर प्रतिनिधि मंडल में सुदीप कुमार, अविनाश कुमार नायक ,सुशांत कुमार ,नकुल किस्कू, जगरनाथ बेदिया एवं आलोक नायक के साथ-साथ दर्जनों स्वयंसेवक उपस्थित थे।
