पेटरवार के चांदो पंचायत सचिवालय में खेती बचाने के लिए एक ग्राम सभा का आयोजन मुखिया गीता देवी की  अध्यक्षता में संपन्न हुई. ग्राम सभा में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू उपस्थित थे. सभा को संबोधित करते हुए श्री मुर्मू ने कहा हम सब लोग खेती पर निर्भर करते हैं और खेती करना चाहिए हमलोग जो है अपने मवेशी जानवर को खुला छोड़ देते हैं जिस कारण फसल बर्बाद कर देते है जिसका नुकसान किसान को भुगतना पड़ता है. सभा में वक्ताओ ने कहा जानवरों द्वारा खेती बर्बाद कर दिया जाता है. ग्राम सभा में कई नियम सर्व सम्मति से पारित किए गए. अगर किसी का जानवर किसान का खेती खा जाता है या नुकसान करता है तो उसको दंड दिया जायगा. खुला गाय बैल या जानवर पाया जाएगा तो एक बार मालिक को सूचना कर दिया जायेगा अगर नही चेतेगा तो उसको गौशाला  में रख दिया जाएगा.  अगर खेती खाते समय जानवर जब्ती किया जाता है और तीन दिन तक उसका मालिक कोई नही आया तो अंचल प्रशासन को सूचना दे कर नीलामी प्रक्रिया में लगा दिया जाएगा आदि प्रस्ताव लिया गया. बैठक में मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र नायक समिति प्रतिनिधि बरूण कुमार,निलेश कुमार, सभी वार्ड सदस्य पदुम महतो, सागर मुर्मू, चंद्रमोहन मरांडी, सुखदेव मुर्मू, राजकुमार टुडू, राजेश मरांडी, बासुदेव हेंब्रम आदि महिला -पुरुष उपस्थित थे