लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम पेटरवार के प्रांगण में शनिवार को डेंटल हेल्थ अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें डॉ कोमल गोयल, डॉ पूजा कुमारी, डॉ श्रेयसी सिन्हा लीला जानकी पब्लिक स्कूल रघुनाथपुरम पेटरवार की पूर्ववर्ती छात्रा रही है उक्त डॉक्टर के द्वारा  बताया गया कि आज विद्यालय में पुनः आकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं. विद्यालय के छात्र-छात्राओं को परिश्रम कर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए उत्प्रेरित की. कहा कि हमें बचपन से ही अपने दातों की देखभाल, दांत मसूड़े की सफाई करनी चाहिए. विद्यालय की कक्षाओं में जा-जाकर दंत चिकित्सा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गयी. विद्यालय कक्षा में कैंप आयोजित कर विद्यालय के 330 छात्र-छात्राओं के दातों की जांच उपस्थित डॉक्टर समूह द्वारा की गई तथा बच्चों को उचित सलाह भी दी गई. इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर नीरज सिन्हा ने उक्त चिकित्सकों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बाकी छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारण करने एवं समेकित ढंग से शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी.  इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमर प्रसाद, सुनील दास गुरु, कृष्ण प्रसाद, अभिषेक खन्ना, शिव शंकर शर्मा, विकास कुमार, आनंद सिंह, मुकेश कुमार, मुकेश चंद्र, रूपेश कुमार, सुशील कुमार, आजाद कुमार, रुपेश कुमार, नितीश कुमार, नीरा सहगल, अनीता प्रसाद, प्रिया जायसवाल, कुंती कुमारी, ममता कुमारी, शिवचरण महतो सहित अन्य शिक्षकेतर कर्मचारी  उपस्थित थे.