ट्रेन से गिर जाने के कारण इंटर परीक्षार्थी की हुई मौत। विभूतिपुर, समस्तीपुर (बिहार) सपना था, परिवार वालों का नाम रौशन करूं, परंतु 12वीं की परीक्षा देने के लिए जाने के क्रम में ट्रेन से गिर जाने के कारण छात्र की हुई मौत। वाकिया 3 फरवरी की है। थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पंचायत, वार्ड संख्या-09 निवासी, मोहम्मद मंसूर आलम के 17 वर्षीय पुत्र मोहम्मद इजहार इंटर की परीक्षा देने के लिए दलसिंहसराय से ट्रेन के द्वारा समस्तीपुर जा रहा था, परीक्षा के चलते छात्र-छात्राओं की ट्रेन में भीड़ थी। उक्त परीक्षार्थी दलसिंहसराय के गुमति संख्या-33-34 के बीच में इंटरसिटी ट्रेन से है गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही कुछ ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए बेगूसराय स्थित निजी क्लिनिक ईश्वर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां उसकी मौत हो गयी। लाश आने के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छा गयी। परीक्षार्थी के परिजनों का रो-रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों के समझाने- बुझाने के बाद लाश को 5 फरवरी को स्थानीय कब्रगाह में नम आंखों से दफनाया गया। मौके पर पूर्व मुखिया मोहम्मद रहमतुल्लाह, मोहम्मद तुफैल अहमद सहित, कासिम, अली राजा, मोहम्मद निम्मत, शिक्षक मोहम्मद मिन्नत, अमितोष कुमार सिंह, पूर्व मुखिया के पुत्र मंसूर शौहर, विजय दास, मोहम्मद कलाम, शिवजी प्रसाद, जिला परिषद सदस्य पूनम देवी, स्थानीय वार्ड सदस्य संतोष कुमार महतो आदि उपस्थित थे।
Transcript Unavailable.
*विधायक रामबालक सिंह की ओर से विभूतिपुर PHC को दी गई एंबुलेंस* जानकारी के अनुसार विभूतिपुर प्रखंड के स्थानीय निवासी रामबालक सिंह ने विभूतिपुर PHC में दिये अपने और से एंबुलेंस जिससे लोगों में हर्ष और उल्लास है सभी लोगों ने मिलकर रामबालक सिंह को धन्यवाद कहा ।
Transcript Unavailable.
एसएफआई की बैठक में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कई बिंदुओं पर लिया निर्णय विभूतिपुर(समस्तीपुर)भारत के छात्र फेडरेशन एसएफआई विभूतिपुर अंचल कमिटी की बैठक नरहन के एक निजी विद्यालय के प्रांगण में आयोजित की गई।यह बैठक प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री संतोष कुमार सेंटू के पर्यवेक्षन में संपन्न हुआ।बैठक को संबोधित करते हुए एसएफआई के जिला मंत्री संतोष कुमार सेंटू ने मोदी,शाह सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से मोदी शाह की सरकार आई है तब से शिक्षा को बाजारीकरण करने के काम, रेलवे को निजी करण, सीएबी, एनआरसी, जामिया, मालिया,इस्लामिया के विद्यार्थियों के ऊपर लाठीचार्ज करने का काम किया है। जिसका एसएफआई विरोध करती है।वही विभूतिपुर के पत्रकार बृजकिशोर बृजेश के तीसरा शहादत दिवस 3 जनवरी 2020 को डीबीकेएन कॉलेज में मनाने तथा 14 जनवरी 2020 को अंचल कमेटी के बैनर तले नरहन में मशाल जुलूस निकालने तथा 21 जनवरी 2020 को अंचल कमेटी सदस्य छात्र-छात्राएं शहादत दिवस में शामिल होने के लिए समस्तीपुर जाएंगे।तथा 8 जनवरी 2020 को वामपंथी संगठन के शिक्षा रोजगार के नाम पर बंद के आह्वान को एसएफआई के कार्यकर्ता समर्थन करेगी। बैठक में एसएफआई के अंचल मंत्री सूरज कुमार ,प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार, विरेंद्र कुमार डी बी के एन कॉलेज नरहन छात्र संघ के अध्यक्ष सौरभ कुमार,सरवन कुमार ,कुंदन कुमार, पूर्व अध्यक्ष शिवम कुमारी, कंचन कुमारी,बाबुल राजा आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।
धूमधाम के साथ मनाया गया गुरु गोविंद सिंह की जयंती विभूतिपुर(समस्तीपुर)।प्रखंड के जेपीएनएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरहन के प्रांगण में धूमधाम के साथ मनाया गया सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह की जयंती। इस अवसर पर उनके फोटो पर माल्यार्पण किया गया। वहीं एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉक्टर अनिल कुमार तिवारी एवं संचालन विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार दास ने किया। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने गुरु गोविंद सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं का कहना था की सिखों के 'आदि ग्रंथ, गुरु ग्रंथ साहिब' की रचना भी गुरु गोविंद सिंह ने ही पूर्ण की थी। गुरु गोविंद सिंह शक्ति तथा शक्ति के अद्वितीय संगम थे। उनके द्वारा प्रेम, एकता तथा भाईचारा का संदेश दिया गया । गुरु गोविंद सिंह सहनशीलता, मधुरता तथा सौम्यता के प्रतिमूर्ति थे। उनका कहना था कि ना किसी को डराना चाहिए, ना किसी से डरना चाहिए ।धर्म का मार्ग, सत्य का मार्ग पर प्रत्येक मनुष्य को चलना चाहिए। यदि व्यक्ति अपने अंदर के अहंकार को खत्म कर दे तो वास्तविक शांति एवं सुख की प्राप्ति होती है। लोगों को केवल भविष्य के बारे में सोचना चाहिए। तथा गुरु गोविंद सिंह के बताए गए मार्ग पर चलने का उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया। वही सभा को विद्यालय के शिक्षक राजेश कुमार, घनश्याम कुमार भी संबोधित किया। तथा विद्यालय के संगीत के शिक्षक लक्ष्मी नारायण सिंह ने उनकी जीवनी पर आधारित संगीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को मनोरंजीत किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक मोहमद मुकदीर आलम, मोहम्मद मुख्तार, पशुपतिनाथ, प्रभात कुमार, कुमारी किरण सिन्हा, आरती आनंद ,मंजू कुमारी ,अर्जुन कुमार सिंह ,अशोक कुमार सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
आयुष्मान योजना के लिए शिविर लगाकर बनाया गया लोगों का गोल्डन कार्ड। विभूतिपुर(समस्तीपुर)।भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अति महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को अंतिम लाभार्थियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को विभूतिपुर प्रखंड के सुरौली पंचायत में स्वास्थ्य सुरक्षा समिति समस्तीपुर के द्वारा गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया।शिविर में कुल 48 लाभार्थियों का कार्ड बनाया गया।कार्यपालक सहायक रविंद्र प्रसाद साहू ने बताया गया कि इस योजना में चयनित लोगों को सरकारी एवं चयनित प्राइवेट अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का इलाज सरकार की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।इसमें कार्ड धारक के पूरे परिवार को यह सुविधा पूरे देश में कहीं भी उपलब्ध होगी।मौके पर केशव बाबू,गुलशन कुमार मिश्रा,रॉबिंस कुमार राजा,चंदन ठाकुर ,प्रदीप कुमार, हरिमोहन मिश्रा,ऑपरेटर रौशन मिश्रा सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
गरीबों की सेवा और परोपकार ही सबसे बड़ा धर्म विभूतिपुर(समस्तीपुर)।गरीबों की सेवा ही सच्ची भगवत सेवा है । दुनिया में इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नही होता । समाज के कमजोर तबके के लोगों की भलाई के लिए यथा संभव सामर्थ लोगों को आगे आना चाहिए । उनकी सहायता को हाथ बढ़ाना चाहिए । दीनहीनों की भलाई करने वाले का ईश्वर मददगार होता है । उक्त बातें लगातार तापमान में गिरावट और बढ़ती शीतलहरी के मद्देनजर शिवनाथपुर वार्ड 5 में गरीबों के बीच कम्बल वितरण करते हुए समाजसेवी प्रो. नवीन कुमार ने कही । उन्होंने कहा कि वह एक साधारण इंसान की भांति हैं । एक मानव होने के नाते एक व्यक्ति का फर्ज है, वह निःस्वार्थ भाव से दूसरे मनुष्य की सेवा करे । यह मानवता की भावना ही सबसे बड़ा धर्म है । सहायक अभियंता के एसडीओ पद सिंचाई अंचल वीरपुर सुपौल से सेवानिवृत्त राम उदगार प्रसाद विद्यार्थी ने कहा कि तीर्थस्थलों पर हीं पुण्य के काम होते हैं, ऐसी कोई बात नहीं है । अपने आस-पास के अभावग्रस्त जरूरतमंद लोगों को देखकर इस मौसम में उन्हें कम्बल वितरण की प्रेरणा वर्षों पूर्व मिली थी । बताया कि वह इसी प्रकार आवाम की मदद करते रहेंगे । इस अवसर पर तकरीबन 200 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया । मौके पर स्थानीय मुखिया रानी कुमारी, सुमित्रा देवी, मुकेश कुमार, राम करण सिंह, ललन सिंह, अरूण कुमार सिंह, पप्पू सिंह, सीताराम सिंह, अवध कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे ।
समस्तीपुर में एक फाइनेंस कंपनी के द्वारा लगभग 50 लाख रुपया गबन करने का मामला सामने आया है। मामला समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना इलाके के जितवारपुर का है जहां समृद्ध माइक्रो फाइनेंस कंपनी नाम की एक संस्था ने लोगों को अपने ठगी का शिकार बनाया और उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई लोगों पर विश्वास जमा कर अपने यहां जमा कराए और रातों-रात या फाइनेंस कंपनी फरार हो गयी। आज जब लोग माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो वहां कोई भी कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी नहीं मिली छानबीन के बाद पता चला कि यहां जो समृद्ध माइक्रो फाइनेंस का कार्यालय चलता था वह बंद हो गया है जिसके बाद लोगों के पैर के नीचे की जमीन खिसक गई।जैसे-जैसे खबर क्षेत्र में फैल इन लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया मकान मालिक को लोगों ने अपने कब्जे में लेकर उसका पता बताने को कहा घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया पुलिस मामला शांत कराकर वहां से लौटे ही थे कि इस शाखा में जमा पूंजी डूबने की खबर दूसरे इलाके के लोगों को भी मिली कल्याणपुर थाना इलाके के जूट जूट मिल क्षेत्र के लोगों की हो जो भी मुफ्फसिल थाना पर जुट गई।इस मामले में लोगों का बताना था कि समृद्ध माइक्रो फाइनेंस कंपनी ग्रामीण महिलाओं के बीच जाकर उसे फाइनेंस कंपनी के खाते में 15 100 से लेकर जितने अधिक पैसा हो सके जमा करवाया पैसा जमा करने वाले गांव में जितवारपुर भागीरथपुर परतापुर मूसेपुर मुक्तापुर सहित दर्जनों गांव की महिला शामिल है जिनकी मेहनत की कमाई को फाइनेंस कंपनी से जुड़े कर्मी लेकर फरार हो गए । इस मामले में मुफस्सिल पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई और मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
ताजपुर/समस्तीपुर : ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के फतहपुरवाला पंचायत के वार्ड ग्यारह मे शुक्रवार की शाम स्थानीय किसान हरेकृष्ण सिंह की गाय 45 फ़ीट गहरा कुँआ में गिर गयी। कुँए में ठंड पानी भी भरा हुआ था । दृश्य देख कर गाँव के लोग अचंभित थे। गाय को निकालना तो दूर, इस ठंड के मौसम में किसी का साहस नही हो रहा था कि कुँए में घुस कर गाय को किसी प्रकार की सहायता कर सके। इंसानियत शर्मसार हो रही थी। तभी कुछ गांव के नौजवानों ने अपनी साहस का परिचय देते हुए मानवता की मिसाल कायम किया और छह घण्टे के बड़ी मशक्कत से गाय को कुएं के बाहर निकला। तीव्र बुद्धि का परिचय देते हुए सबसे पहले नौजवानों ने जेसीबी को लाया और जेसीबी की सहायता से 45 फ़ीट गहरा कुँआ में प्रवेश किया।कुँए के पानी तो शरद थी, मगर ठंड से कापते हुए इन नौजवानों ने बड़ी मककस्त से जीवन और मौत से जूझ रहे गाय को निकलने में कामयाब हो गया। बता दूं कि इतनी बड़ी साहस का परिचय देने वाला नौजवान कौन है? तो ये कोई और नही? ये स्थानीय नौजवान हैं, जिनका नाम है बिजेंद्र कुमार, मिथुन कुमार, अर्जुन कुमार, सभी निवासी ताजपुर प्रखण्ड क्षेत्र के फतहपुर, वार्ड- 11 के है। ग्रामीणों ने इन नौजवानों की साहस की प्रसंशा करते हुए ढेड़ सारी बधाईयां दी।
