समस्तीपुर जिला अंतर्गत जितवारपुर ग्राम में एक गैर सरकारी संस्था हितकारी फाउंडेशन के द्वारा पुस्तक विमोचन एवं सम्मान सभा का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम झंझट टाइम्स के संपादक राजकुमार राय के द्वारा जैविक खेती एक वरदान नामक पुस्तक का विमोचन किया गया तत्पश्चात उपस्थित पत्रकारों का सम्मान किया गया। फिर हितकारी फाउंडेशन के संस्थापक एवं महासचिव अजीत कुमार के द्वारा जैविक खेती पर ध्यान देने की बात को आकृष्ट करते हुए उन्होंने जैविक खेती से होने वाले फायदों पर बल देते हुए कहा कि किस प्रकार जैविक खेती को बढ़ावा मिलने से हमारा समाज आर्थिक एवं स्वास्थयिक लाभ प्राप्त करेंगे।उन्होंने अपनी संस्था के मुख्य कार्यों का भी उल्लेख करते हुए बताया कि उनकी संस्था ने सरकार की किन-किन योजनाओं में सरकार का हाथ बंटाया है। आज हमारे समाज को इस तरह के संस्थाओं की बहुत आवश्यकता है जो की कम खर्च में अधिक मुनाफा कमाने का गुण सिखाती है।

हसनपुर :- प्रखंड के अहिलवार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने लोकजनशक्ति पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया । इस अवसर पर अहिलवार पैक्स गोदाम पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रखंड लोजपा अध्यक्ष गौड़ीशंकर यादव ने मौके पर उपस्थित लोगों को पार्टी के सिद्धांत और नीति से अवगत कराया । साथ ही पंचायत अंतर्गत 500 लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कराने का संकल्प भी दिलाया और एन डी ए गठबंधन की मजबूती के लिए कमर कस लेने का आह्वान किया।मौके पर दलित सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेकृष्ण पासवान , लोजपा प्रखंड उपाध्यक्ष प्रमोद चौरसिया , लोजपा पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर यादव , तुलाकान्त प्रसाद सिंह , गणेश कुमार , वीर भगत सिंह , अजित कुमार , संतोष कुमार , दीपक कुमार , हीरा यादव , उमेश सदा , नारायण सदा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

विभूतिपुर में जदयू के प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक हुई सम्पन्न । । जदयू के प्रखंड स्तरीय बैठक समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के सिघियाघाट दुर्गा स्थान में प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल की अध्यक्षता में की गई। जिसमें पार्टी को और संगठन को और मजबूती करने की चर्चा की गई। और 29 दिसंबर 2019 को पटपारा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी पर बनने वाली पुल का शिलान्यास के मौके पर उपस्थित होने वाले मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी और दूसरे नेता के सेवा सत्कार को लेकर विचार की गई। वहीं राजीव कुमार मिश्र को दुबारा मिडिया सेल अध्यक्ष समस्तीपुर बनने पर विधायक और सभी कार्यकर्ता ने बधाई दी ।मौके पर बैठक में स्थानीय विघायक रामबालक सिंह, राज्य परिषद सदस्य नरेश प्रभाकर, जिला मीडिया सेल अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र, तरुण कुमार सिंह, सत्यनारायण राय, जुझारू कार्यकर्ता कैलाश प्रसाद सिंह, रामचंद्र सिंह, अशोक झा, बबलू सिंह , आलमपुर कोदरिया पंचायत के भूतपूर्व मुखिया राजेंद्र ठाकुर,पैकर्स अध्यक्ष सुनील कुमार, फुलटू चौधरी, संतोष झा, अर्जुन सिंह, विनोद भगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

डीएलएड को प्राथमिकता देने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगें बीएड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक सुधीर कु०सिंह एन सी टी ई के नियमों के विपरीत शिक्षा विभाग द्वारा जारी किये गए डीएलएड को प्राथमिकता वाले पत्र के खिलाफ बीएड अभ्यर्थियों ने आज समस्तीपुर में बीएड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक सुधीर कु० सिंह के नेतृत्व में पूरे बिहार के विभिन्न जिलों से आये अभ्यर्थियों की बैठक करके ये फैसला लिया कि सरकार के इस निर्णय के खिलाफ हाइकोर्ट में जल्द ही याचिका दायर की जाएगी। जिससे की सभी बीएड अभ्यर्थियों को डीएलएड वाले के तरह समान अवसर मिल सके।ज्ञातव्य हो कि बिहार में प्रस्तावित एक लाख प्राथमिक शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया में विज्ञापन प्रकाशन के महीनों बाद शिक्षा विभाग ने डीएलएफ को प्राथमिकता की घोषणा कर दी, जिससे प्राथमिक वर्गों में बीएड अभ्यर्थियों की बहाली अब न के बराबर होगी। विज्ञापन के प्रकाशन में एन सी टी ई के नियमानुसार बीएड वालो को भी समान मौका प्राथमिक में दिये गये थे। पर अब अचानक इस तरह के लेटर जारी करना विभाग द्वारा नियम के विपरीत समझ से परे हैं। जबकि अब बहाली प्रकिया में औपबंधिक मेघा सूची का प्रकाशन हो चुका, बीच मे नियम बदलना बिल्कुल गैर कानूनी हैं। ये बीएड वालो को खाना का थाली आगे में देकर खाने से पहले मुँह से निवाला खिंच रहे हैं। जबकि बिहार में डोमिसाइल नीति लागू न होने से पूरे भारत से आवेदन आये हैं ऐसे में बिहार के युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखाधड़ी किया जा रहा हैं। इस सब वजहों से अब नौकरी करना मुश्किल हो रहा है। इसीलिए बीएड अभ्यर्थियों ने ये विचार किया कि कोर्ट खुलते ही याचिका दायर कर दिया जायेगा। जिससे सबकी बहाली सुनिश्चित हो सके। इस बैठक में मुख्य रूप से बीएड स्टूडेंट्स एसोसिएशन के संयोजक सुधीर कुमार सिंह, उतपल कांत यादव, रोसड़ा से सौरव भारद्वाज, दरभंगा से नंदन मिश्रा, ब्रजनन्दन यादव, मधुबनी से धीरज मिश्रा, मुज्जफरपुर से सुजीत झा,सुपौल से सुजीत जी, समस्तीपुर से पल्लवी प्रिया,भारती मिश्रा आदि सैकड़ो बीएड अभ्यर्थियों ने अपनी बात को रखा और एक निर्णय लेते हुए। याचिका दायर हेतु आवश्यक कार्य मे लग गये। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन बेगूसराय के उज्ज्वल कुमार के द्वारा किया गया।

मशरूम की खेती कर किस्मत संवारने में जुटे हैं विभूतिपुर के युवा विभूतिपुर।प्रखंड में इन दिनों मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में युवाओं का रुझान काफी बढ़ा हैं। कम समय के साथ कम लागत से मशरूम की खेती कर युवा रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने लगे हैं।इस कड़ी में प्रखंड के पतैलिया निवासी राम कुमार चौरसिया के 22 वर्षीय पुत्र नितेश चौरसिया ने अपने किस्मत संवारने में जुटे हुए हैं वे आवासीय परिसर में मशरूम उत्पादन की गाथा लिख रहे हैं। करीब दो वर्षो से मशरूम उत्पादन में जुटे नितेश चौरसिया ने बताया है कि साल में वो 40 से 50 पैकेट मशरूम की खेती करते हैं जिससे उनको सालाना करीब एक लाख रुपये तक की आमदनी हो जाती हैं। नितेश चौरसिया का कहना है कि मशरूम का उत्पादन काफी सहज है। कोई भी व्यक्ति कम से कम लागत से अपने घर में इसका उत्पादन कर अच्छी आमदनी कर सकते है। मशरूम उत्पादन के लिए न तो खेत की जरुरत होती है और नही मौसम पर निर्भर होना पड़ता है। सालों भर कमरे में विभिन्न किस्म के मशरूम का उत्पादन किया जा सकता है।किसान के साथ युवा भी चाहें तो मशरूम की खेती से अपनी किस्मत का दरवाजा खोल सकते हैं, बस थोड़ा परिश्रम करने की जरूरत है।प्रशिक्षण के बाद युवा किसान तरक्की की राह पर चल सकते हैं यह तभी होगा जब वह इस काम को करने के लिए कदम बढ़ाएंगे।मशरूम की खेती आपके जीवन में खुशहाली पैदा करेगी।

भुसवर पंचायत में नल-जल योजना का कार्य काफी धीमा विभूतिपुर।प्रखंड के भुसवर पंचायत में नल जल योजना का कार्य काफी धीमा चल रहा है वैसे सरकार व जिला प्रशासन चाहे जितना भी दावा कर ले, परंतु सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में अधिकारी असफल दिख रहे है। सरकार के सात निश्चय योजना की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। सरकार व जिला प्रशासन के लगातार निर्देश के बावजूद मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट वाले सात निश्चय योजना के क्रियान्वयन में पंचायत प्रतिनिधि से लेकर पंचायत सचिव तक कोई दिलचस्पी नहीं दिखा पा रहे हैं। परिणाम स्वरूप सात निश्चय के अंतर्गत आने वाली तमाम योजनाओं के क्रियान्वयन की गति काफी धीमी है।हालांकि प्रखंड स्तर पर उपरोक्त कार्यों में तेजी लाने को लेकर बीडीओ लगातार समीक्षा किये हैं। बावजूद कार्यों में पंचायत स्तर पर जो तेजी आनी चाहिए वह अब तक नहीं आ पाया है।आपको बता दें कि भुसवर पंचायत के शाहपुर वार्ड संख्या 14 के आधे वार्ड में नल जल योजना का पूरा नहीं हुआ है वही आधे वार्ड में नल जल योजना का कार्य पूरा हो गया हैं, वही आधे वार्ड में 1 साल बीत जाने के बावजूद भी कार्य पूरा नहीं हुआ है जिसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ महीने पहले सड़क जाम भी किया था। वही आमरण अनशन पर भी ग्रामीण बैठे थे, जिसके बाद अधिकारी के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया गया था। लेकिन अभी तक कार्य नहीं होने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है वहीं स्थानीय विधायक राम बालक सिंह ने भी 15 दिन के अंदर कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन छह महीना बीत जाने के बावजूद भी कार्य पूरा नहीं हुआ है।कार्य पूरा नही होने से शाहपुर के लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।

क्रांति कुमार सिंह युवा जदयू के दुबारा बने प्रखंड अध्यक्ष। विभूतिपुर।प्रखंड सिंघियाघाट में जदयू के प्रखंड स्तरीय युवा सम्मेलन क्रांति कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई।मौके पर विधायक रामबालक सिंह,जिला मिडिया अध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र, रणधीर राय, तरुण कुमार सिंह, सतनारायण राय प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल ,अर्जुन सिंह, कैलाश प्रसाद सिंह, राजीव उर्फ फुलटूस चौधरी ,संतोष झा, अमित कुमार शिवदयाल राय चांदनी देवी के साथ-साथ प्रखंड के युवा जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिसमें सर्वसम्मति से क्रांति कुमार सिंह को दुबारा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया।जिससे कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष है।

विभूतिपुर।भारत की जनवादी नौजवान सभा डीवाईएफ अंचल कमिटी की बैठक कल्याणपुर पंचायत भवन पर सम्पन्न हुई ।अध्यक्षता ललन सिंह तथा पर्यवेक्षण महेश कुमार ने की।बैठक में 10 हजार सदस्य बनाने का निर्णय हुआ।27दिसम्बर को उमेश महतो के शहादत दिवस पर कल्याणपुर चलने का निर्णय हुआ।बैठक में कृष्ण मूर्ति,मेघन भगत ,शंकर मल्लिक ,विद्यानंद विद्यार्थी,नित्यानंद राय ,बबलू कुमार,उदय पासवान आदि ने संबोधित किए।वही पोखर पर बसे भूमिहीन को उजाडने की साजिश के खिलाफ विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय पर प्रर्दशन का समर्थन दिया ।

विभूतिपुर(समस्तीपुर)।प्रखंड के नरहन हाई स्कूल के प्रांगण में श्री कमलेश कुमार राय के अध्यक्षता में पटेल विचार मंच का बैठक संपन्न हुई।जिसमें पर्यावरण को मजबूती प्रदान करने के लिए लगे हुए पौधे की सुरक्षा एवं खाली जगहों पर पौधा लगाने का निर्णय लिया गया।बैठक में जल जीवन हरियाली पर विचार मंच के सदस्य अध्यक्ष शोभा कांत राय ,शिक्षक घनश्याम कुमार ,संजय कुमार राय, श्री कैलाश राय ,शंभू राय ,सुनील राय, संजय राय ,अरविन्द राय,वीरेंद्र राय आदि वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखें।

विभूतिपुर(समस्तीपुर)थाना परिसर में वृक्षारोपण कर थाना अध्यक्ष केसी भारती ने अपना जन्मदिन मनाया हैं।इस मौके पर थानाध्यक्ष केसी भारती ने कहा वृक्ष है तो जीवन है, ये हमे स्वस्थ्य जीवन प्रदान करते है। वृक्षों की वजह से ही पर्यावरण शुद्ध रहता है और जीवन दायिनी आक्सीजन मिलता है। एक वृक्ष मनुष्य के जीवन उसके अभिवाहक की तरह साथ देता है। वह कोमल शीतल छांव भी देता है और दैनिक उपयोग में आवश्यकता पड़ने पर अपना सर्वस्य नीवछावर कर देता है। वहीं पर्यावरण प्रेमी त्रिपुरारी झा ने कहा कि हर मनुष्य को वृक्ष की आवश्यकता जन्म से लेकर मृत्यु तक पड़ती है।वर्तमान समय मे जिस प्रकार से जनसंख्या बढ़ रही है हर मनुष्य का कर्तव्य बनता है वो एक वृक्ष तो जरूर लगाये।मौके पर अंचलाधिकारी उदय कांत मिश्र,राजीव लाल पंडित,योगेंद्र सिंह,केशव बाब, राघवेंद्र कुमार, कुणाल कुमार मिश्रा ,सूरज कुमार,सुमित ईसर सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।