भारत ने नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर पाकिस्‍तान की नेशनल असेम्‍बली से पारित प्रस्‍ताव को खारिज किया और कहा - यह पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस तथा वामपंथी दलों पर भ्रम और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। विपक्षी दलों ने कानून को वापस लेने के लिए केन्‍द्र को सलाह देने का राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद से अनुरोध किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा - एनडीए सरकार धार्मिक उत्‍पीड़न के कारण पलायन कर भारत आए अल्‍पसंख्‍यक शरणार्थियों को नागरिकता देना सुनिश्चित करेगी। राष्‍ट्रपति ने कहा - विश्‍वविद्यालयों को ऐसी प्रयोगशाला बनना चाहिए, जहां छात्रों को उन समस्‍याओं के बारे में जानकारी हो, जिनका समाधान राष्‍ट्र निर्माण के लिए जरूरी है। भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीन एकदिवसीय अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच आज विशाखापट्टनम में।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

- झारखंड में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी। - नेशनल इलैक्‍ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर प्रणाली-नेफ्ट 16 दिसम्‍बर से चौबीसों घंटे उपलब्ध होगी। - नये जी.एस.टी. रिटर्न पर राष्ट्रव्यापी प्रतिक्रिया जानने के लिये आज जी.एस.टी. फीडबैक दिवस मनाया जा रहा है। - तेल निर्यातक देशों के संगठन-ओपेक और साझेदार देशों ने तेल उत्पादन में पांच लाख बैरल प्रतिदिन कटौती का निर्णय लिया - हैदराबाद में ट्वेंटी-20 क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को छह विकेट से हराया।

-देश का अत्‍याधुनिक भू-पर्यवेक्षी उपग्रह कार्टो‍सैट-थ्री ध्रुवीय कक्षा में सफलतापूर्वक भेजा गया। अमरीका के 13 नैनो सैटलाइट भी साथ में भेजे गए। -वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा - देश में मंदी की स्थिति नहीं, सरकार कई कदम उठा रही है। -लोकसभा में एस.पी.जी. संशोधन विधेयक पारित, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा - संशोधन से प्रधानमंत्री की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। -सरकार ने कहा - जम्‍मू कश्‍मीर में तैनात अतिरिक्‍त सुरक्षाबल हटाए गए। -शिवसेना अध्‍यक्ष उद्धव ठाकरे आज महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे। -बैंकॉक में एशियाई तीरंदाजी चैंम्पियनशिप के अंतिम दिन भारत ने एक स्‍वर्ण और दो रजत सहित सात पदक जीते।

चालू खरीफ सीजन में प्याज की पैदावार में आई भारी गिरावट के चलते घरेलू बाजारों में कीमतें 80 रुपये प्रति किलो तक बिकने लगी हैं। इसके मद्देनजर सरकार ने प्याज की महंगाई को रोकने के लिए हर संभव कदम उठा लिए हैं। इसके लिए आयात नियमों में पर्याप्त ढील भी दे दी गई है, ताकि प्याज की क्वालिटी समेत अन्य कई तरह की जांच-परख में अतिरिक्त समय न लगे।केंद्रीय उपभोक्ता मामले व खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने बुधवार को प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के लिए समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अब तक उठाए गए कदमों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। पासवान ने माना कि खरीफ सीजन के प्याज के उत्पादन में 30 से 40 फीसद तक की कमी आने का अनुमान है। दरअसल, बेमौसम बारिश होने की वजह से खेत में खड़ी फसल को ज्यादा नुकसान हुआ है। इसके चलते घरेलू बाजार में कीमतें चढ़ गई हैं।विदेश से प्याज आयात करने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। अफगानिस्तान, मिस्त्र, तुर्की और ईरान के दूतावासों को प्याज आयात में तत्काल मदद करने का निर्देश दिया गया है। प्याज आयात को सहज बनाने के लिए कृषि मंत्रालय ने प्याज निर्यात को फाइटोसैनिटेशन सर्टिफिकेट से मुक्त बना दिया है।प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के उपायों के बारे में उन्होंने बताया कि सबसे पहले प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। व्यापारियों व जमाखोरों पर लगाम कसने के लिए स्टॉक सीमा लगा दी गई है। जबकि सरकारी गोदामों में पड़े प्याज के स्टॉक को 23.90 रुपये प्रति किलो की दर से उपभोक्ताओं को बेचा जा रहा है।कृषि मंत्रालय ने आयात मानकों में ढील दी है। प्याज के बढ़ते दामों से जनता परेशान हैं और सरकार भी प्रयास कर रही है की स्थिति जल्द ही नियंत्रण में हो जाये। लेकिन क्या वजह है जो अचानक ही प्याज के दाम इतने बढ़ गए। प्याज के दाम बढ़ने से क्या किसानों को कोई लाभ मिल पायेगा ..? आप अपने विचार और अनुभव हमारे साथ साझा करें अपने फोन में नंबर 3 दबा कर।अगर यह खबर अच्छी लगी तो लाईक का बटन जरूर दबायें।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

-भारत ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते में शामिल न होने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-इस समझौते से भारत से संबंधित मुद्दों और चिंताओं का समाधान नहीं । -नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया। -उच्चतम न्यायालय ने गंभीर वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में पराली जलाने पर रोक लगाई। -अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र को पेरिस जलवायु समझौते से हटने की औपचारिक रूप से सूचना दी। -डेविस कप टेनिस में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का स्थान बदला गया।

Transcript Unavailable.