Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
- राष्ट्रपति ने ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने के अध्यादेश को मंजूरी दी। - उच्चतम न्यायालय में चार नये न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गई। - रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बंगलूरू से लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। उन्होंने कहा--इससे भारत की वायु रक्षा क्षमता मजबूत होगी। - जम्मू कश्मीर प्रशासन ने डिवीजनल कमिशनरों से औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए हर जिले में सरकारी भूमि की उपलब्धता की समीक्षा करने को कहा। - अफगानिस्तान में दक्षिणी ज़बुल प्रांत में अस्पताल के बाहर एक शक्तिशाली आत्मघाती हमले में 20 लोग मारे गये। - भारत को लगा झटका, साक्षी मलिक पहले दौर से हारकर बाहर
- भारत ने पाकिस्तान द्वारा अकारण संघर्ष-विराम उल्लंघन की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। - राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। - आन्ध्रप्रदेश में देवीपत्तनम के निकट साठ से अधिक लोगों को ले जा रही नौका दुर्घटनाग्रस्त। - सौरभ वर्मा ने चीन के सुन फेई शिआंग को हराकर विएतनाम ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरूष सिंगल्स खिताब जीता। - धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच वर्षा के कारण रद्द हुआ।
सुनिए अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर ख़ास कहानी गप्पू नाच नहीं सकती।
बिहार में पान-मसाला के उत्पादन, बिक्री, भंडारण और वितरण पर तत्काल प्रभाव से एक साल की रोक लगा दी गई.
बिहार सरकार ने शराबबंदी के बाद अब पान-मसाला (Pan Masala) को लेकर बड़ा फैसला किया है. बिहार में पान-मसाला के उत्पादन, बिक्री, भंडारण और वितरण पर तत्काल प्रभाव से एक साल की रोक लगा दी गई. जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार के खाद्य संरक्षा आयुक्त ने जन स्वास्थ्य के हित में विभिन्न ब्रांड के पान-मसालों बिक्री पर रोक लगा दी है। पान-मसालों के प्रतिबंधित ब्रांड प्रतिबंधित ब्रांडों में रजनीगंधा, राज निवास, सुप्रीम पान पराग, पान पराग, बहार, बाहुबली, राजश्री, रौनक, सिग्नेचर, पैशन, कमला पसंद और मधु पान-मसाला शामिल हैं. बैन की सूचना राज्य के सभी डीएम, एसपी, कमिश्नर और सिविल सर्जनों को दिए जाने के साथ इसे लागू करने का निर्देश दिया गया है.
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली नहीं रहे उनका निधन 12:07 में दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में हुआ 9 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-वर्ष 2022 में स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर संसद भवन परिसर पूरी भव्यता के साथ दिखना चाहिए। -जम्मू-कश्मीर में सार्वजनिक परिवहन सामान्य हुआ, व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले। घाटी में सरकारी कार्यालयों में सामान्य कामकाज हुआ। -रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बड़ी गैर वित्तीय बैंकिंग कम्पनियों की पूंजी के स्तर की समीक्षा से इन्कार किया। -उत्तर भारत के कई राज्यों में बाढ़ का खतरा- गंगा और अन्य प्रमुख नदियां उफान पर। -अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर जलालबाद में कई बम धमाकों में कम से कम 40 लोग घायल। -बी साई प्रणीत और एच एस प्रॅणोय बासेल में विश्व बैडमिन्टन चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में पहुंचे।
