- भारत ने पाकिस्तान द्वारा अकारण संघर्ष-विराम उल्लंघन की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। - राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति ने मध्यप्रदेश और राजस्थान के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। - आन्ध्रप्रदेश में देवीपत्तनम के निकट साठ से अधिक लोगों को ले जा रही नौका दुर्घटनाग्रस्त। - सौरभ वर्मा ने चीन के सुन फेई शिआंग को हराकर विएतनाम ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरूष सिंगल्स खिताब जीता। - धर्मशाला में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच वर्षा के कारण रद्द हुआ।
