- देशभर में लोगों ने संविधान के अनुच्छेद-370 हटाने और जम्‍मू कश्‍मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केन्‍द्र सरकार के प्रस्ताव का स्‍वागत किया। - जम्‍मू-कश्‍मीर के राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक ने राज्‍य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। - सरकार जम्‍मू कश्‍मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 को विचार और पारित कराने के लिए आज लोकसभा में पेश करेगी। - उच्चतम न्यायालय अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मुद्दे पर आज से रोजाना सुनवाई शुरू करेगा। - भारत और वेस्‍टइंडीज के बीच तीसरा तथा अंतिम ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच आज शाम गुयाना में खेला जाएगा।

-कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बी एस येडियुरप्‍पा ने विधानसभा में विश्‍वासमत हासिल किया। विधानसभा अध्‍यक्ष के आर रमेश कुमार ने इस्‍तीफा दिया। -प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 2018 की बाघ गणना रिपोर्ट जारी की। कहा- भारत लगभग तीन हजार बाघों के साथ विश्‍व में बाघों के लिए सर्वाधिक सुरक्षित स्‍थल। -समाजवादी पार्टी सांसद आजम खान ने लोकसभा में अपनी टिप्‍पणी के लिए भाजपा सांसद रमा देवी से माफी मांगी। -सरकार ने अपने पहले सौ दिन के कार्यकाल के भीतर सभी वक्‍फ सम्‍पत्तियों का शत-प्रतिशत डिजिटकरण का लक्ष्‍य निर्धारित किया। - भारतीय फैंस को लुभाने के लिए 34 लाख डॉलर खर्च करेगा ऑस्ट्रेलिया

-प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा - आतंकवाद को समर्थन, बढ़ावा और धन मुहैया कराने वाले देशों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। -नीति आयोग की शासी परिषद की पांचवी बैठक आज दोपहर राष्‍ट्रपति भवन में। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे। -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के वैज्ञानिकों से राष्‍ट्रीय महत्‍व के प्रमुख कार्यक्रमों पर ध्‍यान केन्द्रित करने को कहा। -विश्‍व वरिष्‍ठ जन दुर्व्‍यवहार निषेध जागरूकता दिवस आज। -आईसीसी विश्वकप क्रिकेट में मेज़बान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया। -भुवनेश्वर में एफ.आई.एच. सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से।

बिहार के समस्तीपुर से दीपक कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है कि राज्य में मस्तिष्क बुखार एवं जापानी एवं जापानी बुखार के बढ़ते मरीजों को देखते हुए राज्य सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य सेवा बहाल करने की दिशा में कदम उठाये हैं. बिहार में मस्तिष्क ज्वर(एईएस) का मुख्य केंद्र मुज्ज़फरपुर एवं जापानी इन्सेफलाईटिस(जेई) का मुख्य केंद्र गया है. इन दोनों रोगों से निपटने के लिए राज्य सरकार ने विशेष कार्य योजना बना कर इसे चिन्हित जिलों में कार्यान्वित करने पर बल दे रही है. इन रोगों से निपटने के लिए भारत सरकार के मंत्री समूह द्वारा वर्ष 2012 में दिए निर्देश के आलोक में क्षेत्र विशेष एवं लीची पैदावार वाले जिलों को ध्यान में रखते हुए स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का निर्माण वर्ष 2013 में तैयार किया गया था एवं इसके ही आधार पर अभी तक एईएस एवं जेई रोगियों का ईलाज किया जा रहा था. लेकिन पुनः विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं क्षेत्र से प्राप्त फीडबैक के मुताबिक वर्ष 2018 में इस एसओपी को संशोधित करते हुए सभी जिलों को उपलब्ध कराया गया है. हाइपोगलाईसिमिया से होने वाली मौतों का कारण प्रभावित क्षेत्रों में अत्यधिक गर्मी, आद्रता एवं बारिश का नहीं होना है. मुज्ज़फरपुर जिले में तापमान एवं आद्रता के बढ़ने के साथ ही मस्तिष्क ज्वर के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिलती है जो बरसात होते ही लगभग समाप्त हो जाती है. जबकि गया में जेई के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी बरसात के बाद होती है जो जाड़े की शुरुआत पर लगभग ख़त्म हो जाती है. इससे बचाव के लिए राज्य सरकार ने आमजन को सन्देश जारी करते हुए बच्चों को तेज धूप से बचने की सलाह दी है क्योंकि इससे ही डिहाइड्रेशन की शिकायत होती है एवं बच्चों में भूख की कमी के साथ शरीर में पानी भी कम जाता है जिससे हाइपोगलाईसिमिया उत्पन्न होता है. इससे बचने के लिए बच्चों को खाली पेट रात में नहीं सोने देने, सोने के समय नींबू पानी, शक्कर अथवा ओआरएस का घोल पिलाने के संबंध में हिदायत दी गयी है. इसके अतिरिक्त चमकी बुखार की शिकायत होते ही तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भेजने के लिए भी गुजारिश की गयी है. इसके लिए 102 निःशुल्क एम्बुलेंस से मरीज को स्वास्थ्य केन्द्रों पर भेजने की भी सुविधा बहाल की गयी है.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

समस्तीपुर में वोटों की गिनती शुरू

-प्रमुख उम्‍मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, पटना साहिब से केन्‍द्रीय मं‍त्री रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस सेशत्रुघ्‍न सिन्‍हा चुनाव मैदान में। -उच्‍चतम न्‍यायालय ने कहा - असम में राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर में किसी व्‍यक्ति के नाम को शामिल करने या हटाने के बारे में ट्रायब्‍यूनल का आदेश सरकारी फैसलों से ऊपर। -जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर। -भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र के शांति अभियानों के लिए सैनिक उपलब्‍ध कराने के बदले में धनराशि के भुगतान में देरी को लेकर चिंता व्‍यक्‍त की। -विश्व कप में एक करोड़ डालर ईनामी राशि, विजेता को मिलेंगे 40 लाख डालर