-प्रमुख उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पटना साहिब से केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस सेशत्रुघ्न सिन्हा चुनाव मैदान में। -उच्चतम न्यायालय ने कहा - असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर में किसी व्यक्ति के नाम को शामिल करने या हटाने के बारे में ट्रायब्यूनल का आदेश सरकारी फैसलों से ऊपर। -जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर। -भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों के लिए सैनिक उपलब्ध कराने के बदले में धनराशि के भुगतान में देरी को लेकर चिंता व्यक्त की। -विश्व कप में एक करोड़ डालर ईनामी राशि, विजेता को मिलेंगे 40 लाख डालर
