-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा - आतंकवाद को समर्थन, बढ़ावा और धन मुहैया कराने वाले देशों को जवाबदेह बनाया जाना चाहिए। -नीति आयोग की शासी परिषद की पांचवी बैठक आज दोपहर राष्ट्रपति भवन में। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। -रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के वैज्ञानिकों से राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कार्यक्रमों पर ध्यान केन्द्रित करने को कहा। -विश्व वरिष्ठ जन दुर्व्यवहार निषेध जागरूकता दिवस आज। -आईसीसी विश्वकप क्रिकेट में मेज़बान इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया। -भुवनेश्वर में एफ.आई.एच. सीरीज फाइनल्स हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आज भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से।
