भारत ने नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर पाकिस्तान की नेशनल असेम्बली से पारित प्रस्ताव को खारिज किया और कहा - यह पूरी तरह भारत का आंतरिक मामला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस तथा वामपंथी दलों पर भ्रम और हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। विपक्षी दलों ने कानून को वापस लेने के लिए केन्द्र को सलाह देने का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अनुरोध किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा - एनडीए सरकार धार्मिक उत्पीड़न के कारण पलायन कर भारत आए अल्पसंख्यक शरणार्थियों को नागरिकता देना सुनिश्चित करेगी। राष्ट्रपति ने कहा - विश्वविद्यालयों को ऐसी प्रयोगशाला बनना चाहिए, जहां छात्रों को उन समस्याओं के बारे में जानकारी हो, जिनका समाधान राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला का दूसरा मैच आज विशाखापट्टनम में।
