-देश का अत्याधुनिक भू-पर्यवेक्षी उपग्रह कार्टोसैट-थ्री ध्रुवीय कक्षा में सफलतापूर्वक भेजा गया। अमरीका के 13 नैनो सैटलाइट भी साथ में भेजे गए। -वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा - देश में मंदी की स्थिति नहीं, सरकार कई कदम उठा रही है। -लोकसभा में एस.पी.जी. संशोधन विधेयक पारित, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा - संशोधन से प्रधानमंत्री की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। -सरकार ने कहा - जम्मू कश्मीर में तैनात अतिरिक्त सुरक्षाबल हटाए गए। -शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। -बैंकॉक में एशियाई तीरंदाजी चैंम्पियनशिप के अंतिम दिन भारत ने एक स्वर्ण और दो रजत सहित सात पदक जीते।
