-भारत ने क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते में शामिल न होने का निर्णय लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-इस समझौते से भारत से संबंधित मुद्दों और चिंताओं का समाधान नहीं । -नेताओं ने इस फैसले का स्वागत किया। -उच्चतम न्यायालय ने गंभीर वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में पराली जलाने पर रोक लगाई। -अमरीका ने संयुक्त राष्ट्र को पेरिस जलवायु समझौते से हटने की औपचारिक रूप से सूचना दी। -डेविस कप टेनिस में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच का स्थान बदला गया।