समस्तीपुर में एक फाइनेंस कंपनी के द्वारा लगभग 50 लाख रुपया गबन करने का मामला सामने आया है। मामला समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना इलाके के जितवारपुर का है जहां समृद्ध माइक्रो फाइनेंस कंपनी नाम की एक संस्था ने लोगों को अपने ठगी का शिकार बनाया और उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई लोगों पर विश्वास जमा कर अपने यहां जमा कराए और रातों-रात या फाइनेंस कंपनी फरार हो गयी। आज जब लोग माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो वहां कोई भी कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी नहीं मिली छानबीन के बाद पता चला कि यहां जो समृद्ध माइक्रो फाइनेंस का कार्यालय चलता था वह बंद हो गया है जिसके बाद लोगों के पैर के नीचे की जमीन खिसक गई।जैसे-जैसे खबर क्षेत्र में फैल इन लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया मकान मालिक को लोगों ने अपने कब्जे में लेकर उसका पता बताने को कहा घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास किया पुलिस मामला शांत कराकर वहां से लौटे ही थे कि इस शाखा में जमा पूंजी डूबने की खबर दूसरे इलाके के लोगों को भी मिली कल्याणपुर थाना इलाके के जूट जूट मिल क्षेत्र के लोगों की हो जो भी मुफ्फसिल थाना पर जुट गई।इस मामले में लोगों का बताना था कि समृद्ध माइक्रो फाइनेंस कंपनी ग्रामीण महिलाओं के बीच जाकर उसे फाइनेंस कंपनी के खाते में 15 100 से लेकर जितने अधिक पैसा हो सके जमा करवाया पैसा जमा करने वाले गांव में जितवारपुर भागीरथपुर परतापुर मूसेपुर मुक्तापुर सहित दर्जनों गांव की महिला शामिल है जिनकी मेहनत की कमाई को फाइनेंस कंपनी से जुड़े कर्मी लेकर फरार हो गए । इस मामले में मुफस्सिल पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई और मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
