14 जुलाई 2020 अररिया जिला के महिला थाना कांड संख्या 61/20 की चर्चा देश स्तर पर सुनाई दे रही है. इस मामले में रेप के आरोपी के बदले खुद रेप पीड़िता, एवं रेप पीड़िता को न्याय दिलाने को लेकर संघर्षरत एनजीओ जागरण शक्ति संगठन के अध्यक्ष कल्याणी बरौला एवं तनमय निवेदिता ऊर्फ तनवी नायक को ही जेल भेज दिया गया. कोरोना काल में महिला जेल बनाए जाने के कारण इन्हें समस्तीपुर के दलसिंहसराय उपकारा कोनैला में भेजा गया है. घटना की गंभीरता को देखते हुए भाकपा माले के मिथिलांचल प्रभारी सह पोलिट ब्यूरो सदस्य का० धीरेन्द्र झा के निर्देश पर जिला कमिटी के नेतृत्व में बने जांच दल के तीन सदस्यों को काफी प्रयास के बाद बंदी से मिलकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किया. इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने बताया कि अररिया जिला के महिला थाना में रेप पीड़िता ने 59/20 मुकदमा दर्ज कराकर रेप के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी. पीडिता अररिया व्यवहार न्यायालय में प्रथम श्रेणी के दण्डाधिकारी मुस्तफा शाही के कोर्ट में 164 का व्यान देने पहुंची थी. मानसिक तौर पर परेशान पीड़िता अपने व्यान और कलमवद्ध व्यान में अंतर पाने के कारण हस्ताक्षर नहीं की. इस दौरान पीड़िता द्वारा उसके साथ आये एनजीओ जन जागरण शक्ति संगठन के कल्याणी बरौला एवं तनमय निवेदिता ऊर्फ तनवी नायर को बुलाकर हस्ताक्षर करने को कहा गया. व्यान में अंतर होने पर दण्डाधिकारी से पूछने को दण्डाधिकारी द्वारा सम्मान का विषय बनाकर तीनों को गिरफ्तार करने का आदेश के मद्देनजर उन्हें गिरफ्तार कर अररिया से करीब 250 किलोमीटर दूर समस्तीपुर के दलसिंहसराय उपकारा में भेज दिया गया. भाकपा माले उजियारपुर प्रखण्ड सचिव महावीर पोद्दार ने कहा कि सामान्य परिवार के बंदी को लंबी दूरी होने के कारण कागजी कारबाई पूरी करने में भी काफी कठिनाई हो रही है. जांच टीम के बतौर सदस्य सह चेतना सामाजिक संगठन के अध्यक्ष डा० मिथिलेश कुमार ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने हेतु संघर्ष कर रहे एनजीओ के सदस्य एवं स्वयं पीड़िता को जेल भेजना गंभीर मामला है. इसे लोकायुक्त, महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग को लिखा जाएगा. भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार ने इसे गंभीर घटना बताते हुए माले राज्य कमिटी एवं महिला संगठन ऐपवा राज्य कार्यालय जांच रिपोर्ट भेजकर आंदोलन चलाएगी. मौके पर एनजीओ कर्मी आशिष रंजन, कमयानी, माले के सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, अभिषेक कुमार, अधिवक्ता ब्रजकिशोर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे.

पटना: पूरे बिहार में फिर से लॉकडाउन हो सकता है। राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस पर मंगलवार को फैसला लिया जाएगा। लॉकडाउन 31 जुलाई तक हो सकता है।मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सोमवार को कहा कि पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाने पर मंगलवार को निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब हो कि राज्य में पटना समेत कई जिलों में लागू लॉकडाउन को और व्यापक रूप दिए जाने की सरकार की तैयारी है, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ने के साथ ही इसके प्रसार को भी रोका जा सके। ज्ञात हो कि बिहार समेत पूरे देश में 24 मार्च की रात से 31 मई तक पूर्ण लॉकडाउन रहा। इसके बाद जून में अनलॉक-1 और फिर जुलाई में अनलॉक-2 लागू हुआ है।

mordiwa

नवादा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

डीएलएड उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने शिक्षक नियोजन के लिए 93 आवेदन हुए प्राप्त

मोहनपुर में गंगा के तटबंधों की सुरक्षा को लेकर जल संसाधन विभाग की गतिविधियां तेज

रिपोर्ट  : मुन्ना झा विभूतिपुर : प्रखंड स्थित बिहार ग्रामीण बैंक विभूतिपुर के शाखा के प्रबंधक का विदाई सह सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। शाखा प्रबंधक शिवानंद पाठक को बैंक कर्मियों व समाजसेवियों ने पुष्प माला व चादर देकर भावभीनी विदाई दी।    मौके पर उपस्थित लोगों ने उनकी कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि शाखा प्रबंधक शिवानंद पाठक ने बैंक के ग्राहकों एवं व्यवसाय में वृद्धि करने के साथ ही बैंकिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।इस दौरान उनका ग्राहकों से दिल का रिश्ता रहा,कभी उन्होंने शाखा प्रबंधक की हैसियत से ग्राहकों से बात नहीं की। हमेशा उन्होंने ग्राहकों से बातचीत करने के दौरान मृदुवाणी का ही प्रयोग किया। यही कारण रहा की ग्राहक को किसी प्रकार की दिक्कत महसूस नहीं हुई। शाखा प्रबंधक शिवानंद पाठक की कमी हमेशा खलती रहेगी।    मौके पर शशि भूषण पूर्व,उग्रनाथ झा, राजीव कुमार ,राघवेंद्र कुमार, दीपक कुमार, रितेश कुमार, प्रभास कुमार,संजय सुमन, विकास यादव ,विशाल कुमार, मंडल प्रसाद सहित बैंक के सभी कर्मी मौजूद थे।

s

मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है रोजगार समाचार। यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा निकाली गई उप प्रबंधक (तकनीकी) के पदों पर वेतनमान 15,600 - 39,100 /- रुपए पर कार्य करने के लिए इच्छुक है । इन पदों के लिए कुल अड़तालिश रिक्तियां निकाली गयी है।इन पदों के लिए वैसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते है जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग में परीक्षा उत्तीर्ण कर डिग्री हासिल किया हो।इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष रखी गई है । आवेदनकर्ताओं का चयन इंटरव्यू, में प्राप्त अंकों के अनुसार होगा। इन पदों पर सामान्य, ओ.बी.सी, एससी और एसटी सभी वर्ग के उम्मीदवार निःशुल्क आवेदन कर सकते हैं। यदि आप के पास मांगी गयी सारी योग्यताएं है, तो आप अपना आवेदन https://nhai.gov.in/Vacancy/DMApplicationForm.aspx पर भर सकते है। याद रखिये आवेदन पत्र 15 जून 2020 तक ही स्वीकार किये जायेंगे। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी तो मोबाइल वाणी एप्प पर लाइक बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ बाँट भी सकते हैं

Transcript Unavailable.