पटना: पूरे बिहार में फिर से लॉकडाउन हो सकता है। राज्य सरकार इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही है। इस पर मंगलवार को फैसला लिया जाएगा। लॉकडाउन 31 जुलाई तक हो सकता है।मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सोमवार को कहा कि पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाने पर मंगलवार को निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब हो कि राज्य में पटना समेत कई जिलों में लागू लॉकडाउन को और व्यापक रूप दिए जाने की सरकार की तैयारी है, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ने के साथ ही इसके प्रसार को भी रोका जा सके। ज्ञात हो कि बिहार समेत पूरे देश में 24 मार्च की रात से 31 मई तक पूर्ण लॉकडाउन रहा। इसके बाद जून में अनलॉक-1 और फिर जुलाई में अनलॉक-2 लागू हुआ है।
