रिपोर्ट : मुन्ना झा विभूतिपुर : प्रखंड स्थित बिहार ग्रामीण बैंक विभूतिपुर के शाखा के प्रबंधक का विदाई सह सम्मान समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। शाखा प्रबंधक शिवानंद पाठक को बैंक कर्मियों व समाजसेवियों ने पुष्प माला व चादर देकर भावभीनी विदाई दी।  मौके पर उपस्थित लोगों ने उनकी कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि शाखा प्रबंधक शिवानंद पाठक ने बैंक के ग्राहकों एवं व्यवसाय में वृद्धि करने के साथ ही बैंकिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।इस दौरान उनका ग्राहकों से दिल का रिश्ता रहा,कभी उन्होंने शाखा प्रबंधक की हैसियत से ग्राहकों से बात नहीं की। हमेशा उन्होंने ग्राहकों से बातचीत करने के दौरान मृदुवाणी का ही प्रयोग किया। यही कारण रहा की ग्राहक को किसी प्रकार की दिक्कत महसूस नहीं हुई। शाखा प्रबंधक शिवानंद पाठक की कमी हमेशा खलती रहेगी।  मौके पर शशि भूषण पूर्व,उग्रनाथ झा, राजीव कुमार ,राघवेंद्र कुमार, दीपक कुमार, रितेश कुमार, प्रभास कुमार,संजय सुमन, विकास यादव ,विशाल कुमार, मंडल प्रसाद सहित बैंक के सभी कर्मी मौजूद थे।
