Transcript Unavailable.
स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी को लेकर जिले में बड़ी कवायद शुरू हो रही है। अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में 50 बेड का स्पेशल और प्री-फैब्रिकेटेड अस्पताल बनाया जाएगा। सरकार की विशेष योजना के तहत बनने वाले इस अस्पताल पर तीन करोड़ की लागत आएगी। इस अस्पताल के निर्माण को लेकर विभागीय स्तर पर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस स्पेशल अस्पताल के लिए माडल नक्शा तैयार हो गया है। सरकार ने कोरोना के दौरान हुए अनुभवों के आधार पर इस तरह का अस्पताल बनाने का निर्णय लिया है। इस अस्पताल में कोरोना जैसी दूसरी बीमारियों का भी इलाज होगा। अस्पताल पूरी तरह से वातानुकूलित होगा और इसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती होगी।
ई-श्रम पोर्टल के तहत रजिस्टर्ड असंगठित क्षेत्र के कामगारों को 12 डिजिट का एक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN number) जारी किया जाता है, जो देश के हर एक कोने में मान्य होगा. इस ई-श्रम कार्ड (E shram Card) कहा जाता है. देश के लगभग 40 करोड़ असंगठित क्षेत्र के कामगारों ने इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा लिया है.
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि नोवेल कोरोना वायरस पूरे विश्व में कोहराम मचा चूका है। इससे बचने के लिए बार बार हाथ धोएं। हैंडवॉश और साबुन का इस्तेमाल करें। छींकते और खासते समय अपने मुँह और नाक को टिशु और रुमाल से ढके।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की कुशलता की कामना को लेकर समस्तीपुर राजद नेता नागमणि अपने साथियों संग बाबा अमरनाथ और श्री वैष्णों माता जाकर उनका दर्शन किया तथा पूजा अर्चना की।राजद नेता नागमणि ने कहा कि लालू जी की अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर बाबा अमरनाथ में राजद समर्थकों ने विशेष पूजा व हवन किया।108 आहूति के साथ हवन कर उनके लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया गया।राजद नेता ने कहा कि बाबा बर्फ़ानी से वे प्रार्थना कर रहें हैं कि जल्द उनके नेता को स्वस्थ करें,वे गरीबों के मसीहा हैं।प्रार्थना जरूर पूरी होगी। बाबा बर्फ़ानी और माता वैष्णों सबकी मनोकामना पूरी करती है। हमारे लालू जी के लिए भी प्रार्थना जरूर सुनेंगे।उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि राजद सुप्रीमो जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।राजद नेता नागमणि ने कहा कि जम्मू कश्मीर से लौटने के दौरान लालू जी से दिल्ली के एम्स में जाकर मुलाकात भी करेंगे।उनके साथ दीनानाथ राय, उत्तम गुप्ता,राजमणि,सौरव सुमन,विकाश गुप्ता,संजीत राय,दीपक यादव,कृपाकर झा,योगेश कुमार आदि लोगों ने भी लालू जी के जल्दी स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना किया।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना अंतर्गत मोहम्मदी पुर में बीते दिनों हुए मारपीट की घटना में घायल युवक रोहन शाह की मौत को लेकर गुरुवार की देर शाम स्थानीय युवकों ने हजारों की संख्या में जुट कर नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चक्र जोहरा सहित मोहम्मदी पुर गांव में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में शांति बहाली को लेकर थानाध्यक्ष उमेश पासवान के द्वारा पुलिस बल की नियुक्ति की गई थी कैंडल मार्च में शामिल युवकों ने मृतक युवक के परिजनों को सरकारी सहायता देने की मांग भी की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर शहर से सटे जितवारपुर स्तिथ समस्तीपुर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन कुमार की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में ´वन महोत्सव सप्ताह` के तहत ´पौधारोपण कार्यक्रम` का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने उपस्थित लोगों से पौधारोपण के महत्व एवं संरक्षण पर अपना वक्तव्य प्रकट किया। सभी लोगों से पौधा लगाने एवं अन्य लोगों से लगवाने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाया। इस अवसर पर शिक्षक गणों में डॉ. सच्चिदानन्द तिवारी, डॉ. रजी, डॉ.आशीष पाण्डेय, डॉ अतनु बनर्जी, डॉ. दयानंद मेहता, डॉ कुणाल झा, डॉ.अभय कुमार सिंह, डॉ.अखिल वर्मा, डॉ. खुर्शीद आलम खान, डॉ. अजय कुमार मिश्रा, डॉ. अशोक कुमार उपासना झा, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जितेन्द्र कुमार , डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. विवेकानंद मिश्रा, डॉ. विश्वनाथ साह आदि एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों में बिमलेश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, शशि शेखर यादव , केवल दास, संतोष कुमार, विकास कुमार आदि तथा स्वयं सेवकों में शबनम कुमारी, कुमारी संगम, सुजाता कुमारी, सुचित्रा कुमारी, कुणाल कुमार, राज कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के शिवरा गांव से मारपीट मामले में लिप्त एक अभियुक्त को पटोरी पुलिस गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के शिवरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई थी मारपीट जिसको लेकर शिवरा गांव के रहने वाले रामसूरत महतो द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी उनके ही बयान पर पटोरी थाना कांड संख्या 274/22 दर्ज कर ली गई थी. पटोरी थाना अध्यक्ष कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी शिवरा गांव के रहने वाले राम विवेक महतो के पुत्र राकेश महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है।
शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के 22 नंबर रेलवे गुमटी पर गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 12;55 तक रेलवे गुमटी का फाटक बंद था। जिसके चलते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। बरसात की उमस भरी गर्मी में लोग जाम से परेशान थे। यह केवल एक दिन या एक घंटा की बात नहीं है प्राय: सभी दिन इस प्रकार का नजारा देखने को मिलता है। काफी महत्वपूर्ण पथ होने के बावजूद इस गुमटी पर रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं कराया जा सका है। जिसके चलते इस रास्ते में सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बता दें कि इस रेलवे गुमटी के रास्ते प्रतिदिन सैकड़ों चार पहिया वाहन गुजरते हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय मोरवा विधायक विजय साहू द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान ओवरब्रिज का मांग की गई थी फिलहाल 7 महीना 8 महीना बीत जाने के बावजूद भी इसकी स्वीकृति नहीं मिली है जिससे आवागमन करने वाले लोगों को समस्या से जूझना पड़ता है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि COVID-19 का टीका लगवाना आपको COVID-19 से बहुत बीमार पड़ने या मृत्यु होने से सुरक्षित करता है।टीका लगवाने से वायरस के फैलाव को कम करके आपके आसपास के लोगों को सुरक्षित करने में भी सहायता मिलती है।अपने COVID-19 टीकाकरण के साथ अप-टु-डेट माने जाने के लिए, यह ज़रूरी है कि आपने अपनी आयु और स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिए सुझाव दिए गए सभी डोज़ लगवा लिए हों।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
