बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता राज कुमार ठाकुर ने जानकारी दी कि मनियारपुर पंचायत से ग्रामीणों ने बताया कि अपने दिनचर्या में जल की पूर्ति सरकार द्वारा चल रहे नल जल योजना कल आप अपने निजी चापाकल से कर रहे हैं। कहीं-कहीं के ग्रामीण कुआं का भी उपयोग करते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
गंगा नदी के जल स्तर में पिछले 24 घंटे में 22 सेंटीमीटर की दर्ज की गई वृद्धि प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड से होकर गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 22 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है उक्त आशय की जानकारी देते हुए दलसिंहसराय स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 3 दिनों से गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है जानकारी देते हुए कनीय जनता दलसिंहसराय प्रमंडल जितेश रंजन ने के द्वारा दी गई है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मोबाइल वाणी सह NDTV इंडिया के समस्तीपुर जिला रिपोर्टर एवं समस्तीपुर लोकल न्यूज चैनल D news के तेज-तर्रार पत्रकार हरेश्वर कुमार “दादा” के निधन पर स्वयं सेवी संगठनों ने दूधपुरा स्थित ईडेन पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिन्दादिल हर दिल अजीज दादा पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे और दिल्ली में एम्स में इलाज के दौरान दिनांक 20 जून 2022 को उनका निधन हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता सरोज कुमार सिन्हा ने कहा- न केवल सभी पत्रकारों के लिए, अपितु पूरे समस्तीपुर के लिए अपूरनीय क्षति है।रोटरी क्लब समस्तीपुर के प्रेसिडेंट केशव किशोर प्रसाद ने कहा की ईश्वर उनके पूरे परिवार को इस दुख की अपार बेला में दुख झेलने की शक्ति प्रदान करे और उनकी आत्मा को शांति दे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
Transcript Unavailable.
अग्निपथ योजना के विरोध में हुए बवाल व आगजनी मामले में अब जिला प्रशासन ने वीडियो फुटेज की जांच शुरू कर दी है। साथ ही वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों के विरुद्ध कारवाई की जा रही है। इस सम्बंध में डीपीआरओ ऋषभ राज ने बताया कि अग्निपथ योजना अंतर्गत भारतीय सेना में भर्ती के लिए घोषित निति के विरोध में किए गए हंगामा, तोड़फोड़ की घटनाओं से जुडे मामले में कुल 06 प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। जिसमे अब तक 03 आरोपी की गिरफ्तारी की गयी है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसमें सर्वप्रथम सूचना के अनुसार कोचिंग संस्थानों एवं लॉज की जांच की भी जांच हो रही है। घटना के स्थल एवं अन्य वीडियो फुटेज से लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही कोचिंग संस्थानों की संलिप्ता पाए जाने पर उसके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ने बताया कि इस क्रम में कुछ लोगों की निरोधात्मक गिरफ्तारी की गई है। जिले में धारा 144 लागू किया गया है। शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिले के 45 मुख्य बिंदुओं यथा बस पड़ाव, चौक, स्टेशन, हाट, बाजार, सरकारी कार्यालय परिसरों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्ति की गयी है। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
खेल खेलना किसे नहीं पसंद, खेल का नाम सुनते ही मन में उत्साह जाग उठता है। ऐसे ही एक खेल कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत खेल खेलाना है। हम जानते है कि कोविड-19 वायरस पूरी दुनिया में बहुत तेजी से फैल रही है। शहर के लोग तो कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए समस्त बचाव क्रियाकलाप के साथ कोविड-19 वैक्सीन ले रहे हैं। लेकिन भारत की ग्रामीण इलाकों में कोविड-19 वायरस बहुत जल्दी फैल गया है तो इसे बचाव के लिए *Innovators In Health (India)* "आहन" के द्वारा प्रतिनियुक्त हरपुर बारहट्टा, किशनपुर युसूफ, रायपुर बुजुर्ग, मणिकपुर और मुसापुर पंचायत के कोऑर्डिनेटर राज कुमार ठाकुर पंचायत के टोला स्वयंसेवकों के साथ गांव-गांव में जाकर खेल खेलने के माध्यम से कोविड-19 वायरस के जोखिम को समझने के लिए मार्गदर्शन और मदद करते है,और उन्हें कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन लेने के लिए कहते हैं। खेल खेलने की मदद से वैक्सीन के जोखिम और अच्छाई के बारे में मदद करने की एक अनोखा कदम है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर नगर इकाई द्वारा बीआरबी काॅलेज के बाहर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला दहन किया गया। इससे पूर्व परिषद कार्यकर्ताओं का जत्था शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए बलिराम भगत महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचकर पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेेतृत्व नगर मंत्री कुंदन यादव ने किया। इस दौरान जिला संयोजक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मिथिला विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार का केंद्र बनता जा रहा है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुपम कुमार झा एवं अंकित सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से पार्ट 2 के रिजल्ट में व्यापक गड़बड़ी हुई है उसको सुधार करते हुए संशोधित रिजल्ट पुनः जारी किया जाए तथा सभी लंबित रिजल्ट को प्रकाशित किया जाए अन्यथा परिषद चरणबद्ध आंदोलन करेगी। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत कुमार, रंजीत कुमार यादव, लक्ष्मी रतन शुक्ला, राजू कुमार ,गोलू कुमार, शुभम कुमार, सिंटू पांडे, रंगा, अमित, आसिफ इकबाल जैन समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खुद को सुरक्षित रहे, दूसरों को भी सुरक्षित रखें। अगर आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो तो डॉक्टर से संपर्क में रहे। डॉक्टर से मिलने के दौरान अपने मुख और नाक को ढकने के लिए मास्क/कपड़े का प्रयोग करें।
समर्थ योजना 2022 की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा की गयी है। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा इस योजना को 2017 में लागू किया गया था। जिसमें लगभग 3 साल में 10 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे की दस लाख लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा।
प्रधानमंत्री रोजगार योजना के तहत, देश के बेरोजगार युवाओं को कम ब्याज दर पर अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदान किया जाएगा। इस रोजगार योजना के तहत आवेदन करने के लिए लाभार्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
