मोबाइल वाणी सह NDTV इंडिया के समस्तीपुर जिला रिपोर्टर एवं समस्तीपुर लोकल न्यूज चैनल D news के तेज-तर्रार पत्रकार हरेश्वर कुमार “दादा” के निधन पर स्वयं सेवी संगठनों ने दूधपुरा स्थित ईडेन पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिन्दादिल हर दिल अजीज दादा पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे और दिल्ली में एम्स में इलाज के दौरान दिनांक 20 जून 2022 को उनका निधन हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता सरोज कुमार सिन्हा ने कहा- न केवल सभी पत्रकारों के लिए, अपितु पूरे समस्तीपुर के लिए अपूरनीय क्षति है।रोटरी क्लब समस्तीपुर के प्रेसिडेंट केशव किशोर प्रसाद ने कहा की ईश्वर उनके पूरे परिवार को इस दुख की अपार बेला में दुख झेलने की शक्ति प्रदान करे और उनकी आत्मा को शांति दे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।