समस्तीपुर शहर से सटे जितवारपुर स्तिथ समस्तीपुर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येन कुमार की अध्यक्षता एवं कार्यक्रम पदाधिकारी महेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में ´वन महोत्सव सप्ताह` के तहत ´पौधारोपण कार्यक्रम` का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने उपस्थित लोगों से पौधारोपण के महत्व एवं संरक्षण पर अपना वक्तव्य प्रकट किया। सभी लोगों से पौधा लगाने एवं अन्य लोगों से लगवाने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलवाया। इस अवसर पर शिक्षक गणों में डॉ. सच्चिदानन्द तिवारी, डॉ. रजी, डॉ.आशीष पाण्डेय, डॉ अतनु बनर्जी, डॉ. दयानंद मेहता, डॉ कुणाल झा, डॉ.अभय कुमार सिंह, डॉ.अखिल वर्मा, डॉ. खुर्शीद आलम खान, डॉ. अजय कुमार मिश्रा, डॉ. अशोक कुमार उपासना झा, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. जितेन्द्र कुमार , डॉ. सर्वेश कुमार, डॉ. विवेकानंद मिश्रा, डॉ. विश्वनाथ साह आदि एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों में बिमलेश कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, शशि शेखर यादव , केवल दास, संतोष कुमार, विकास कुमार आदि तथा स्वयं सेवकों में शबनम कुमारी, कुमारी संगम, सुजाता कुमारी, सुचित्रा कुमारी, कुणाल कुमार, राज कुमार आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
