बिहार राज्य के चम्पारण जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से कुशुम की बातचीत रिंकू देवी से हुई और उन्होंने अपने गांव की सड़क में जल जमाव से होने वाली समस्या के बारे में बताया कि उनके गांव की सड़क में बरसात हो जाने से जल का जमाव हो जाता है। जिससे की आने जाने में बहुत परेशानी होती। इसे ठीक कराने के लिए मुखिया को आवेदन भी दिया गया परन्तु उसके बाद भी इस पर कोई करवाई नहीं की गई। अभी भी गर्मी है फिर भी जल जमाव सड़क पर अभी भी है। वे सरकार से निवेदन करती हैं कि इस पर ध्यान दे

Transcript Unavailable.

स्थानीय गर्दनीबाग स्थित भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय कार्यालय के प्रांगण में पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई।भारत माता की जय', 'राष्ट्र भक्त मजदूरों एक हो, एक हो', 'कौन बनाता हिंदुस्तान, भारत के मजदूर-किसान' आदि नारों के बीच सुबह 10 बजे से बैठक शुरू हुई, जो शाम चार बजे तक चली।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार ठाकुर कहते हैं कि दलसिंहसराय शहर के एनएच स्थित होटल भाव्या रिसोर्ट में ऑल बिहार शतरंज संघ के तत्वावधान में जिला शतरंज संघ की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान संघ के सदस्यों ने बताया कि 16 से 18 जुलाई तक भाव्या रिसोर्ट में यशवंत कुमार चौधरी स्मृति बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार ठाकुर कहते हैं कि बेटी की शादी रुकने के आरोप में चार को मार कर किया घायल। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

15 जुलाई। पिछड़ा वर्ग एवम् अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग बिहार द्वारा जिले में संचालित अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय कन्या +2 उच्च विद्यालय कल्याणपुर और जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास समस्तीपुर का औचक निरीक्षण विभाग की उपनिदेशक पूनम कुमारी के द्वारा किया गया। सर्व प्रथम जिले के कल्याणपुर स्थित अन्य पिछड़ा वर्ग आवासीय कन्या+2 उच्च विद्यालय का निरिक्षण किया एवम कक्षा संचालन एवम् छात्राओं के आवासन के लिए मूलभूत सुविधाओं को उपनिदेशक ने संतोषप्रद बताया। ज़्यादा जानने के लिए इस ऑडियो को क्लिक करें।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के डुमरी उत्तरी पंचायत के विनगामा गांव में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गांव स्तर एक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता शांति युवती क्लब के उपाध्यक्ष सह जिला स्पेयरहेड मेंबर संगम कुमारी ने किया। जबकि संचालन बिक्रम कुमार ने किया। बैठक में पंच प्रण शपथ दिलाया गया। मौके पर युवती क्लब के सदस्य मुस्कान कुमारी, मनीषा कुमारी, निशु कुमारी, मीरा देवी, सीमा देवी वही संघर्ष एकता युवा मंडल सदस्य संदीप कुमार, सुनील कुमार, सुमित कुमार, मो इस्तिहाक आदि लोग मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के हसनपुर सुरत गांव में पूर्व के बीते दिन उत्तरी धमौन के निवासी प्रमोद कुमार , अभिषेक कुमार पिता स्वर्गीय भागवत राय के साथ हसनपुर सूरत के बदमाशों ने हमला बोल कर मारपिट किया गया था । बताया जा रहा है कि उक्त युवक पटोरी बाजार से अपने घर उत्तरी घमौन जाने के क्रम में हसनपुर सूरत गांव में कुछ बदमासों द्वारा पूर्व में मारपीट की गई थी । आज पूर्व में हुई मारपीट के उपरांत हसनपुर सूरत में पंचायत सभा का बैठक किया गया । जहां उक्त बदमाशों को सूचना मिलते ही पंचायत बैठक के दौरान उक्त बदमाशों ने 12 की संख्या में आकर प्रमोद कुमार अभिषेक कुमार पिता स्व. भागवत राय पर धावा बोलते हुए पूरी तरह जख्मी कर दिया गया । आनन-फानन में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी में भर्ती कराया गया जहां दोनों उक्त जख्मी पीड़ित का इलाज जारी है । उक्त जानकारी पिड़ित युवक ने दी।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में आशा कार्यकर्ता एंव आशा फैसिलेटर के द्वारा नौ सुत्री मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल के तीसरे दिन जारी रही। वही आशा कार्यकर्ता एंव आशा फैसिलेटर ने अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर बिहार सरकार एंव केन्द्र सरकार के नितियों के खिलाफ जमकर नारें बाजी करते हुए देखा गया। जबकि अनुमंडलीय अस्पताल का ओपीडी एंव टिका करण पर अच्छा खासा प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दिया गया। इस दौरान हड़ताल के नेतृत्व कर रही आशा फैसिलेटर ललिता कुमारी व आरती कुमारी ने कहा कि जबतक बिहार सरकार एंव केन्द्र सरकार द्वारा हमलोगों को सरकारी कर्मचारियों का दर्जा नहीं दिया जाएगा तब तक कामकाज को अवरुद्ध करते हुए हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर आशा फैसिलिटेटर संघ के बैनर तले सभी आशा दीदी मौजूद थी।