विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के सरमस्तपुर गांव में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत लाखों रुपये की लागत से बनाये गए सामुदायिक शौचालय में ताला लटक रहा है। जिसकी वजह से लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। गांव के लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से लगे ताले को खुलवाने की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण स्वच्छ रखने व खुले में शौच जाने से रोकने के लिए पंचायत निधि से लाखों रुपये की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। देखरेख व साफ-सफाई की जिम्मेदारी गांव के किस व्यक्ति को दी गई हैं वह भी किन्ही को जानकारी नहीं हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राष्ट्रीय लोक जनता दल समस्तीपुर ने संगठन विस्तार की बैठक विशनपुर में आयोजित की । बैठक में उपस्थित स्थानीय लोगों ने दिनेश कुमार कुशवाहा को पंचायत अध्यक्ष बनाने पर सहमति जताई ।इसके बाद पार्टी के प्रदेश महासचिव लाल बाबू महतो एवं प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता ने दिनेश कुमार कुशवाहा को नियुक्ति पत्र सौंपा मौके पर स्थानीय लोगों से बात करते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा की आने वाले चुनाव में कुशवाहा को एकजुट होकर मतदान करना चाहिए क्योंकि संगठन में ही बल है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ अमर कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, गिरीश कुमार, रामलाल कुशवाहा एवम कई स्थानीय लोगों ने भाग लिया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
राष्ट्रीय लोक जनता दल की समस्तीपुर इकाई लगातार संगठन विस्तार का कार्य कर रही है और इसी क्रम में आज छतौना पंचायत के सूरत पुर गांव के निवासी हरेराम महतो के प्रांगण में संगठन विस्तार की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक मेहता की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें पंचायत के विभिन्न गांव के उपस्थित लोगों ने राजकुमार सिंह को पंचायत अध्यक्ष के रूप में मनोनयन पर सहमति जताई एवं सभी ने विश्वास जताया कि नव नियुक्त पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व छतौना पंचायत में संगठन मजबूत होगा और इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। मौके पर प्रदेश महासचिव लालबाबु महतो के साथ जिला उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ अमर कुमार सिंह, गिरीश कुमार, अर्जुन चौधरी, पूर्व मुखिया छतौना राज कुमार सिंह, डॉ गौरव कुमार, भोला महतो, उपेंद्र महतो, राजाराम महतो, धर्मराज महतो, डॉ भोला कुमार सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता नन्द कुमार चौधरी बता रहे हैं कि जदयू के जिलाध्यक्ष अश्वमेघ देवी को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
विद्यापतिनगर कला, संस्कृति एवं युवा विभाग ,बिहार के द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत संचालित राज्य एकलव्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र समस्तीपुर (विद्यापतिनगर) में रिक्त पड़े प्रशिक्षुओं के चयन के लिए मंगलवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ बाजिदपुर उत्तर के क्रीड़ा मैदान में चयन ट्रायल आयोजित किया गया। जिसमें राज्य के बेगूसराय के 10, सिवान से 2 एवं समस्तीपुर के 7 सहित तीन जिलों से 19 बालिका फुटबॉल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस बात की जानकारी देते हुए हुए जिला खेल पदाधिकारी आकाश ने बताया कि एकलव्य केंद्र, समस्तीपुर में प्रशिक्षुओं की रिक्तियां को भरने के लिए चयन ट्रायल आयोजित किया गया था, जिसमें बालिका फुटबॉल में 5 रिक्तियां थी। जिसके लिए बालिका फुटबॉल में 19 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया।
विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र के सिमरी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 15 में सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर गरीबों एवं असहाय लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया सामुदायिक भवन इन दिनों चारागाह में तब्दील हो चुका है । संपूर्ण भवन पर लोगों ने कब्जा कर उसमें भूसा एवं पशु चारा रख कर अतिक्रमण कर लिया है, जिससे इस बरसात के मौसम में भी जरूरतमंद लोगों को सामुदायिक भवन का लाभ नहीं मिल रहा है । स्थानीय लोगों ने बताया कि जब से इस भवन का निर्माण हुआ है, तब से आज तक यह एक ही व्यक्ति के कब्जे में है, जिस कारण किसी अन्य व्यक्ति को यहां आने ही नहीं दिया जाता है । वहीं सामुदायिक भवन में पशु चारा एवं जलावन रखने वाले झूमम्न सदा ने बताया कि भवन का निर्माण ठीक ढंग से नहीं कराया गया था, जिस कारण सतह हर जगह धंस गया है तथा चारों ओर गंदगी होने की वजह से यहां आए दिन विषैले सांप निकलते रहते हैं, वहीं इसमें दीवार नहीं होने के कारण बरसात का पूरा पानी भवन के अंदर चला जाता है, यही वजह है कि सामुदायिक भवन लोगों के रहने के लायक नहीं है ।
विद्यापतिनगर प्रखंड के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत अंतर्गत दमदमा गांव में अवस्थित प्राथमिक विद्यालय सुविधाओं के घोर अभाव से जूझ रहा है, यहां भवन की कमी के कारण छात्र बरामदे पर बैठकर पढ़ने को विवश हैं। इस विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई होती है, जिसके लिए महज दो कमरे हैं, एक में विद्यालय का कार्यालय है, उसी में मध्यान भोजन से संबंधित सामान भी रखे जाते हैं। ऐसे में सिर्फ एक वर्ग कक्ष में पांच-पांच कक्षाओं का संचालन मुश्किल है।यही कारण है कि छोटे-छोटे नौनिहाल बरामदे पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जिस कारण उनका ध्यान अपनी किताब से ज्यादा सड़क चलते लोगों पर होता है।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता चुन्नू सिंह बता रहे हैं कि मोहिउद्दीन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आशा फैसिलेटटर व आशा कार्यकर्ताओं की बारहवें दिन हड़ताल जारी रही। वही आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर डटे हुए सरकार के खिलाफ में नारेबाजी की। उन्होनें कहा कि जब तक हमारी नौ सूत्री मांगे सरकार द्वारा पुरी नहीं की जाती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। जबकि हड़ताल को लेकर स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बाधित हो चुकी है दूरदराज से आए हुए मरीजों को वापस लौटने पर मजबूर भी होना पड़ रहा है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के मोहनपुर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता कुशुम देवी ने बताया की नई तकनीकी के दौर में खेती में बढ़ती लागत को देखते हुए यह आवश्यक है कि तकनीकी आधारित खेती को बढ़ावा दिया जाए इसके लिए डॉ रेड्डी फाउंडेशन के मित्रा कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के कृषि विज्ञान केंद्र के तकनीकी सहयोग से खेती बाड़ी कराया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य है कि किसान भाइयों को खेती में लागत कम करते हुए अपने खेतों को फायदामंद बनाना है इसी कार्यक्रम के संपूर्ण जिले सहित पूसा प्रखंड के चंदौली पंचायत में किसान अनिल ठाकुर के खेतों में धान की सीधी बुवाई जीरो टिलेज मशीन से कराया गया है जिससे किसान भाइयों की लागत में कमी होगी और पैदावार भी अधिक होगा एवं किसान भाइयों को बिचड़ा गिराने में भी छुटकारा मिला है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल जो 12 जुलाई 2023 से जारी हुआ है। बदस्तूर चल रहा है इस बीच सीएससी मोहिउद्दीन नगर में सरकार द्वारा संचालित मसलन ओपीडी, जननी बाल सुरक्षा योजना सहित विभिन्न योजनाएं आधे अधूरे ढंग से संचालित हो पा रही है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
