विकासशील इंसान पार्टी वारिसनगर विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने कोरोना महामारी से बचाव हेतू मास्क वितरण किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बी ए जी का गठन कर मतदान प्रतिशत बढ़ाएं ---गौरी।

समस्तीपुर जिले के पु सा प्रखंड के धर्मागतपुर बथुआ निवासी एवं वैनी हाई स्कुल की संगीत शिक्षका सुश्री अमृता कुमारी के द्वारा प्रगति आदर्श सेवा केंद्र से जुड़कर राहत सामग्री वितरण मास्क वितरण जन जागरूकता अभियान जैसे कार्यों को चलाया जा रहा है | इस कार्य के लिए देश के विभिन्न जगहों से सम्मान पत्र प्राप्त हुए हैं सम्मान पत्र देने वालों में विश्व स्वास्थ संगठन निदान सेवा संस्थान जयपुर राजस्थान लिटिलड्रॉप झारखंड पीपल नीम तुलसी बिहार राष्ट्रीय युवा योजना दिल्ली मुस्कान ड्रीम फाउंडेशन मध्य प्रदेश विकास जिंदा है दिल्ली न्यूज़ समाचार सत्यजीत फाउंडेशन आशा सेवा संस्थान बीटीएन न्यूज़ गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल एसपी कॉम अंधकार तुलसीका सेवा संस्थान लखनऊ जन मानव उत्थान समिति दिल्ली रिपब्लिक सेना दिल्ली भाईचारा ग्रुप जैकबपुरा हरियाणा महर्षि दधीचि सेवा रोटी बैंक जयपुर राजस्थान साथी फाउंडेशन उन्नाव केसरिया हिंदू वाहिनी महाराष्ट्र श्री कौशल दास विश्वविद्यालय क्राइम खबर इडेन पब्लिक स्कूल महावीर इंटरनेशनल विकलांग सहारा समिति दिल्ली तुलसी कॉलेज राष्ट्रीय मानव अधिकार भ्रष्टाचार निवारण समिति शिवमणी एजुकेशनल सोसायटी बांका दीदी जी फाउंडेशन पटना प्राइम न्यूज़ स्वच्छ भारत निर्माण समिति दिल्ली एस इंडिया वेलफेयर तेजल ज्ञान समाचार पत्र संस्कार विनायक लखनऊ दिनेश्वर वेलफेयर दिल्ली यू न्यूज़ उन्नाव प्रेस क्लब इंडिया टुडे आराधना न्यूज़ सेवा भावी संस्था जलगांव महाराष्ट्र स्पोर्ट्स वी वी न्यूज़ ग्लोबल इंटरनेशनल फाउंडेशन लोक निर्माण ग्रामीण विकास एवं संशोधन संस्था औरंगाबाद महाराष्ट्र ग्रीन फाउंडेशन महाराष्ट्र साइन चाइल्ड एंड वेलफेयर ट्रस्ट ऑल मीडिया प्रेस युग जकल्याण समिति मालवा राष्ट्रीय एनजीओ महासंघ भारत अल्पसंख्यक मिल्लत वेलफेयर सोसाइटी जल जीवन फाउंडेशन योगा एसोसिएशन आंध्र प्रदेश श्री पूजा सेवा समिति तमिल नाडु आशा न्यूज़ इंडिया आज तक ग्राम विकास प्रतिष्ठान महाराष्ट्र जीविका फाउंडेशन महाराष्ट्र मदुरई उत्सव ट्रस्ट तमिल नाडु विवेका पुरम तमिल नाडु नताल्या तमिलनाडु साईनाथ फाउंडेशन आवाज बहुउद्देशीय सेवाभावी संस्था सर्व समाज सेवा ट्रस्ट विकास फाउंडेशन नवोदय फाउंडेशन आदि प्रमुख है| समस्तीपुर जिले के कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी राजनीतिक दलों के नेता एवं प्रशासनिक पदाधिकारी ने समाजसेवी सह शिक्षिका अमृता कुमारी के इस सम्मान पर बधाई संदेश भेजाहै| बधाई देने वालों में शिक्षाविद रेणुशर्मा जिला पार्षद संजय कुमार सिंह कस्तूरबा ट्रस्ट की चंद्रमा देवी गांधी स्मारक केंद्र बथुआ के सचिव गिरीश मिश्रा शिक्षक अभय कुमार मंगलेश कुमार स्काउट गाइड के दुर्गानंद चौधरी विनोद चौहान सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष शर्मा आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा विमलेश कुमार पांडे आदि प्रमुख हैं। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

भारतीय स्टेट बैंक की लचर व्यवस्था के कारण समस्तीपुर शहर के पंजाबी काँलोनी समेत अधिकांश एसबीआई के एटीएम पिछले 20 जुलाई से बंद है। लोगों को पैसे निकालने में हो रही है परेशानी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

समस्तीपुर में कोरोना का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है। कोरोनावायरस की संख्या 2483 से ऊपर हो गई है यानी 2500 पर पहुंचने वाली है। समस्तीपुर के एक पुलिस इंस्पेक्टर सहित 18 पुलिसकर्मीयों को भी कोरोना हो गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

डाटा इन्ट्री ऑपरेटर संघ के द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति, समस्तीपुर का घेरावन्दी और तालाबंदी की गई। सभी डाटा इन्ट्री ऑपरेटर ने लगातार घेरावन्दी कर सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव के विरुद्ध नारे लगाये| संबोधन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के जिला सचिव श्री अजय कुमार ने कहा कि सिविल सर्जन और DPM ने आउटसोर्सिंग के उर्मिला इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के मिली भगत से समस्तीपुर जिला में पूर्व से कार्य कर रहे डाटा ऑपरेटर को रजिस्ट्रेशन कराने की जानकारी भी नहीं दी गई। और अबैध ढंग से एक नए लिस्ट डाटा ऑपरेटर की जारी कर दी गई। आगे जिला सचिव श्री अजय कुमार ने कहा कि सिविल सर्जन और DPM अबैध वसूली में इतने अंधे हो गए कि सामान्य प्रशासन विभाग बिहार सरकार के पत्रांक 23/आउटसोर्सिंग 01/2017 सा0 प्रा0 14556 दिनांक 17.11.2017 की भी अनदेखी कर दी गई। इन अनदेखी करने वाले पदाधिकारी को समस्तीपुर जिला में मुँह पर कालिख पोतने की जरूरत है, ताकि सुशासन बाबू समझे कि स्वास्थ्य विभाग में कैसे भ्रष्ट अराजक सिविल सर्जन DPM तैनात हैं। घेरावन्दी कार्यक्रम के बीच में सदर ASDM संजीव कुमार ने सभा स्थल पर पहुंच कर माँग से संबंधित जानकारी ली तत्पश्चात ASDM महासंघ गोप गुट के जिला सचिव अजय कुमार से 20 मिनट के वार्ता के दौरान ASDM ने कहा कि दो दिन का समय दीजिए जिलाधिकारी बाढ़ के दौरा में हैं।हम जिलाधिकारी से मिल कर इन सारे तथ्यों को रखेंगे। अबैध रूप से चयनित डाटा इन्ट्री ऑपरेटर की सूची को रद्द की जाएगी। और नियमानुसार आपलोगों को कार्य पर रखने की बिचार की जाएगी। वार्ता के बाद महासंघ गोप गुट के जिला सचिव अजय कुमार एवं चन्दन कुमार आज की घेरावन्दी कार्यक्रम की घोषणा किये एवं अगली रणनीति तीन दिनों बाद अपनाने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में जिले के सभी डाटा इन्ट्री ऑपरेटर करो या मरो के नारा के साथ आंदोलन कर रहे थे।सुनने के लिए ऊपर के ऑडियो पर क्लिक करें। 

कृष्ण भगवान ने गीता में उपदेश दिया है अगर वृक्षों में वृक्ष है तो वह है सिर्फ पीपल जिसमें मैं वास करता हूं। कृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर वासुदेव भगवान को याद करते हुए आज मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन समाज सेवी संस्था के द्वारा दीवार पर काफी दिनों से एक दिव्यांग पीपल का पौधा लगा हुआ था जिसके चारो तरफ गंदगी और नाला बहता रहता था पीपल नीम तुलसी के संस्थापक श्री धमेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में राजैन्द्र गौतम संस्था के सदस्यों के द्वारा वहां से सुरक्षित तरीके से निकालकर फिर संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर कोटला थाना के प्रांगण में कुठला थाना प्रभारी श्री विपिन सिंह के मार्गदर्शन में और उनके समस्त स्टाफ के साथ मिलकर पीपल के पौधे को सही स्थान पर सुरक्षित तरीके से मंदिर के बाजू से लगा दिया गया । जिसमें राजैन्द्र गौतम,अजय मिश्रा, मंजूषा गौतम, अभय गौतम, भूपेंद्र अगिन्होत्री, आर जय सिंह, आर विनोद, विराट गौतम की उपस्थित मे पौधारोपण किया गया। जिसके लिए मुस्कान परिवार विपिन और समस्त स्टाफ को हृदय से धन्यवाद दिया है|

प् # इंटर नामांकन में छात्राओं से शुल्क लिए जाने के खिलाफ आइसा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा स्मार-पत्र * इंटर से स्नातकोत्तर तक मुख्यमंत्री के नि:शुल्क नामांकन की घोषणा के बाबजूद लिया जा रहा शुल्क- प्रिति छात्रा, एससी-एसटी आदि के 11वीं में मुख्यमंत्री के नि:शुल्क नामांकन के घोषणा के बाबजूद नामांकन में मोटी रकम लिये जाने के खिलाफ बुधवार को आइसा से जुड़ी छात्राओं ने अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं नारे लिखे तख्तियां लेकर जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया. महिला कॉलेज आइसा इकाई के बैनर तले आइसा जिला सह सचिव प्रीति कुमारी के नेतृत्व में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रचार्य के समक्ष प्रदर्शन कर इंटर में सभी वर्ग के छात्राएं का नामांकन नि:शुल्क करने एवं लिए गए छात्राओं के पैसे वापस करने को लेकर स्मार-पत्र प्राचार्य को सौंपा गया. आइसा जिला सह सचिव प्रीति कुमारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का नि:शुल्क नामांकन की घोषणा है. विश्विद्यालय भी शुल्क नहीं लेनी की सूचना सभी कॉलेज दे चुकी हैं बावजूद महिला महाविद्यालय में शुल्क लिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यदि महाविद्यालय शुल्क लेने पर रोक नहीं लगती है और लिए गए छात्रों शुल्क वापस नहीं करती हैं तो छात्र, छात्राओं को गोलबंद कर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा. वहीं प्रदर्शन में शामिल आइसा जिला उपाध्यक्ष मनीषा कूमारी, जिला कमिटी सदास्य द्रख़्शा जवीं, जनवी कुमारी, सुस्मिता कुमारी, रौशनी ,रवीना मुस्कान, तन्नू, दीपशिखा, अंजलि,संजना, सोनाली, साक्षी , वंदना समेत अन्य छात्रा नेतृत्व ने भी मौके पर आहूत सभा को संबोधित करते हुए अपने-अपने विचार प्रकट करते हुए नि: शुल्क नामांकन करने की मांग की. प्रीति कुमारी जिला सह - सचिव आइसा समस्तीपुर

* आवेदन देने, मिलकर शिकायत करने के दो महीने बाद भी तारा चापाकल ठीक नहीं करा पाई पीएचईडी- सुरेन्द्र सरकार के करोंड़ों रूपये डकारने वाले जिले का पीएचईडी विभाग काम का नहीं सिर्फ़ दिखाबा का है. यहाँ जनता के दुखदर्द का समाधान करने के बजाए अधिकारी और कर्मी दिनभर बैठकर उनसे उगाही के रास्ते तलाशते नजर आते हैं. नजराना दिये तो काम हुआ वरना आफिस का चक्कर महीने तक लगाते रहें. कोई सुनने-पूछने वाला नहीं. ये प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बुधवार को कहा कि ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर वार्ड-10 स्थित उनके घर के बगल का तारा चापाकल करीब दो महीने से खराब हो गया. इसकी खराबी ठीक कर दर्जन भर घरों को पेयजल आपूर्ति चालू करने की मांग पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता से की गई. गड़बड़ी ठीक नहीं किए जाने पर पुनः रिमाईंड किया गया. तब भी ठीक नहीं किया गया. तत्पश्चात वरीय भाकपा माले नेता जीबछ पासवान के साथ बड़ा बाबू से मिलकर चापाकल ठीक कराने का आग्रह किया गया बाबजूद ठीक नहीं किया गया. शनिवार को पुनः कार्यपालक अभियंता को आवेदन सौपकर मोतीपुर समेत अन्य खराब तारा एवं अन्य सरकारी चापाकल एक सप्ताह के अंदर ठीक कराने अन्यथा 25 अगस्त से आंदोलन की राह पकड़ने की चेतावनी माले नेता सुरेन्द्र ने दी है.

महारा पंचायत में वार्ड सदस्य के द्वारा कदम