पटना, 14 दिसंबर मिस्टर-मिस और मिसेज पटना के प्रतिभागियों को फिटनेस गुरु विकास कुमार ने फिटनेस के प्रति जागरूक किया।मिस्टर-मिस और मिसेज पटना 2020 के प्रतिभागियों को वीकेफिटनेस के डायरेक्टर और फिटनेस गुरू विकास कुमार ने राजधानी पटना के यारपुर स्थित अपने ब्रांच में फिटनेस के बारे में जागरूक किया। विकास कुमार ने बताया कि जीवन में फिट रहने मात्र से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।आज के दौर में हर फील्ड में फिट रहने का मूल मंत्र ही शारीरिक व्यायाम सबसे अच्छा जरिया है। कड़ी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में आप किसी भी प्रोफेशन में हों,आपको अपने कामकाज में दक्षता और कुशलता लानी है तो मेंटल और फिजिकल फिटनेस बेहद जरूरी है।उन्होंने बताया कि वीकेफिटनेस जिम में आधुनिक मशीन के अलावा बेहतर ट्रेनर के साथ लोगों को ट्रेंड कर उनके शारीरिक चुस्ती फुर्ती बनाए रखने में सहयोग कर रही है।इस अवसर पर रेड रती के डायरेक्टर और मिस्टर-मिस और मिसेज पटना के आयोजक मास्टर उज्जवल और संजीव रंजन ने बताया कि आजकल की व्यस्त और तेजी से दौड़ती जिंदगी में फिटनेस का ख्याल रखने का समय हर किसी को नहीं मिलता है। लेकिन खुद को जीवन में आगे ले जाना है तो फिट रहना बेहद जरूरी है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर : जिले के मोहिउद्दीननगर टाउन हॉल में आज बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित मोहिउद्दीननगर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह किसान चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस कार्यक्रम का मंगल पांडे के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में किसानों को बरगलाने का काम चल रहा है। केंद्र सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है लेकिन कुछ राजनीतिक दल और देशद्रोही संगठन एक प्रांत के किसानों को भड़का कर सड़क पर दिल्ली में उतारने का काम किया है। यह आंदोलन बिचौलियों को संरक्षित करने का आंदोलन है क्योंकि आंदोलन को बढ़ावा देने वाले नहीं चाहते हैं कि किसानों को इसका लाभ मिले किसानों को फायदा हो। बिचौलिए अगर रहेंगे तो वह मालामाल होते रहेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार के किसान कानून का पुरजोर समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
जिले के हसनपुर प्रखंड के देवड़ा पंचायत के दुर्गास्थान चौक के निकट किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम के दौरान कृषि सलाहकार सुभाष चन्द्र उर्फ विदुरजी झा ने किसानों को जैविक खेती, जीरो टिलेज विधि से रबी फसल अन्तर्गत गेहूं की बुआई करने की तकनीकी जानकारी दी। इसके अलावा अन्य कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से धान के पुआल तथा गन्ना की पत्ती जैसे फसलों के अवशेषों को खेतों में नहीं जलाए जाने को कहा गया तथा इससे खेतों को होने वाली हानि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक अवधशरण यादव, कृषि समन्वयक मुकेश रंजन, कृषि सलाहकार राजीव कुमार सहित कई किसान मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
नेहरू युवा केंद्र फर्जीवाड़ा की जांच को लेकर धरना कार्यक्रम आयोजित | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दिनांक 14.12.2020 को एक्साइज सुपरिटेंडेंट के द्वारा गठित टीम द्वारा समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना के सोमनाहा गांव में छापेमारी की गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
मोहिउद्दीन नगर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
राजद के प्रांतीय प्रवक्ता सह समस्तीपुर के स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन तथा महागठबंधन संघर्ष समिति के संयोजक सह माकपा अंचल मंत्री उपेन्द्र राय ने आज सोमवार को सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, प्रधान कार्यालय मुंबई तथा आंचलिक प्रबंधक, पटना को पत्र लिख कर समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा को जितवारपुर से हटाने के बैंक प्रबंधन के निर्णय पर असंतोष व्यक्त किया। क्षेत्रीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने अपने पत्र में कहा है कि समस्तीपुर कॉलेज में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा लगभग 50 वर्षो से कार्यरत है। सैकड़ों पेंशनधारी सहित हजारों खाताधारक है। कॉलेज परिसर में बैंक रहने की वजह से स्थानीय छात्रों तथा कॉलेजकर्मियो को बेहद सुविधा होती है। बैंक का व्यवसाय भी बहुत अच्छा है। उन्होंने कहा कि बैंक की शाखा को कॉलेज से हटाकर मुख्य शाखा में विलय करने का बैंक प्रबंधन का निर्णय न्यायसंगत व तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि समस्तीपुर कॉलेज परिसर में इस मांग को लेकर महागठबंधन संघर्ष समिति द्वारा जारी बेमियादी धरना-प्रदर्शन का आज आठवा दिन है, लेकिन आंदोलनकारियों से वार्ता करने अब तक बैंक प्रबंधन की ओर से कोई पहल नहीं किया गया है। विधायक ने जनहित में इस ओर आवश्यक, अपेक्षित व न्यायोचित पहल करने तथा आंदोलनकारियों से वार्ता करने की मांग सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक से की है। उपयुक्त आशय की सूचना जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस को दी।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने की शहरी क्षेत्र में रात्रि पैदल गश्त की शुरुआत समस्तीपुर : ठंड और कोहरे के बीच आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए जिले की पुलिस पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर, विकास बर्मन के आदेश पर जिले के शहरी और अनुमंडल क्षेत्रों में रात्रि पैदल गश्ती की शुरुआत की गई है। इसके लिए रूट चार्ट भी तैयार किया जा रहा है। जिसे एक बीट का नाम दिया गया है। प्रत्येक बीट में 15 से 20 प्वाइंट बनाए गए हैं। इसमें शहर के आर्थिक और सामाजिक रुप से संवेदनशील इलाकों को शामिल किया गया है। प्रत्येक बीटों पर दो पुलिस कांस्टेबल प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जो रात 10 बजे से इन इलाकों में पैदल गश्ती करेंगे और सभी प्वाइंट पर भौतिक रुप से जाकर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद करेंगे। इनकी निगरानी के लिए पुलिस एसआई स्तर के विभिन्न अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही चौक-चौराहों व सड़कों पर सुपर गश्ती दल भी तैनात रहेगी। बतातें चलें कि हाल ही में राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा जिले के शहरी और अनुमंडल क्षेत्रों में पैदल गश्त शुरू करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर शहर के काशीपुर नाका, बहादुरपुर नाका और माधुरी चौक नाका तीन सेक्टरों में विभिक्त कर अलग-अलग रूट चार्ट तैयार किया गया है। नाका प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में रात्रि गश्ती गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। थानाध्यक्ष अरुण राय ने बताया कि पैदल गश्त लगाने से अपराध में कमी आएगी। आमजन इत्मीनान से अपने घरों में रह सकेंगे। साथ ही आपराधिक मंशा रखने वाले व्यक्तियों पर पुलिस की कड़ी नजर बनी रहेगी। जिले में पुलिस पेट्रोलिग की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 61 पुलिस वाहनों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिग सिस्टम) चालू किया गया है। मातहतों पर थानाध्यक्ष व पुलिस अधीक्षक की सीधी नजर रहेगी। वहीं दूसरी ओर कार्य में पारदर्शिता आएगी और क्राइम कंट्रोल मे सुविधा मिलेगी। पुलिस अधीक्षक और डीएसपी के मोबाइल में एप इंस्टॉल कर एक यूजर आइडी भी दिया गया है। जिससे वह किसी थाने की गाड़ी कहां है, अपने दफ्तर से इसकी निगरानी कर सकेंगे। पुलिस कंट्रोल में चौबिस धंटे निगरानी के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
समस्तीपुर जिले के चकलालशाही में बीती रात एक महिला के साथ छेड़खानी के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने स्थानीय दुकानों में भी तोड़फोड़ की। हंगामे की सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पर पहुंचकर पटोरी डीएसपी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बताया जाता है कि शाम में कुछ महिलाएं किसी चीज की खरीदारी कर वापस अपने घर जा रही थी, इसी दौरान उनके साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी कर दी। छेड़खानी की सूचना पाकर महिलाओं के घरवाले और स्थानीय ग्रामीण उग्र हो गए और चकलालशाही पहुंचकर जमकर हंगामा करते हुए स्थानीय दुकानदारों के साथ मारपीट भी की। घटना हलई ओपी के चकलालशाही ही की है। छेड़खानी की घटना को लेकर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है और मौके से एक युवक को गिरफ्तार भी किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन छक्कों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इलाके के विभिन्न चौक चौराहों पर तेज रफ्तार वाली मोटरसाइकिलों के साथ चोर- उचक्कों का जमावड़ा लगा हुआ रहता है। जिससे महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
