पश्चिम पंचायत में स्थित पंचायत भवन पर गुरुवार को विकास किसान चौपाल का आयोजन किया गया और किसानों को जैविक कीटनाशक बनाने की दी गई जानकारी | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह ने मृतक के पीड़ित परिवार से मिलकर दिया आर्थिक सहायता | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विभूतिपुर में डीएम का हुआ दौरा |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जदयू - भाजपा सरकार द्वारा 19 लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा को लागू करने की मांग को लेकर सरकार गठन के एक माह पूरा होने पर अपने राज्यव्यापी अभियान के तहत इनौस कार्यकर्ताओं ने प्रखण्ड मुख्यालय से रोजगार मार्च निकाला जो मुख्य मार्ग से गुजरते हुए राजधानी चौक पहुंचकर मार्च सभा में तब्दील हो गया | अध्यक्षता जिला सचिव राम कुमार ने की. संचालन जिला सचिव आशिफ होदा ने किया |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
पीएससी खानपुर में अनियमितताओं को लेकर जिला परिषद स्वर्णिमा सिंह ने लिखा सिविल सर्जन को पत्र
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर स्थित शाखा को जितवारपुर से हटा कर मुख्य शाखा के साथ मर्ज किए जानेे तथा पोस्ट ऑफिस को कॉलेज से हटाने के निर्णय के खिलाफ "महागठबंधन संघर्ष समिति" के बैनर तले समस्तीपुर कॉलेज परिसर में जारी "अनिश्चितकालीन धरना-सह -सत्याग्रह" कल मंगलवार को देर शाम समाप्त हो गया lविस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के पतैलिया पुस्तकालय भवन के प्रांगण में भाकपा-माले के द्वारा “पार्टी संगठन -विस्तार और बिहार राज्य में भाकपा (माले) लिबरेशन की नई जवाबदेही” विषय पर आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ० राजाराम सिंह ने कहा – कि खेत-खेती किसान की न कि कॉरपोरेट बेइमान की*उन्होंने कहा कि किसानों के लागत का पचास प्रतिशत अधिक मुल्य देने की गारंटी करने के बजाय सरकार हम से तमाम पहले से किसानों के हित में बनाई कानून को मजबूत करने के बदले तीन काला कानून थोपना चाहते हैं जो कि किसानों को सड़क पर लाकर खड़ा कर देगा । किसानों के दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति के बैनरतले राज्य भवन मार्च 29 दिसंबर 2020 को किया जाएगा । पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ० धीरेन्द्र झा ने कहा कि – रामदेव वर्मा और कॉ० मंजू प्रकाश ,अजय कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता को भाकपा-माले में शामिल होने से भाकपा-माले नये तेवर के साथ आगे बढ़ेगा और जनता की उम्मीदों की सबसे मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी बनेगा। विभूतिपुर विधानसभा से छः बार विधानसभा सदस्य रहे सीपीएम नेता कॉ० रामदेव वर्मा ने कहा कि किसान और मजदूरों की एकता को मजबूत करने से ही फांसीवादी ताकतों को कमजोर किया जा सकेगा । सेमिनार को पूर्व विधायक मंजू प्रकाश ,लोकयुद्ध के सह संपादक संतोष सहर, राज्य स्थायी कमेटी सदस्य बैजनाथ यादव,माले के जिला सचिव उमेश कुमार जिला कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह, जीवछ पासवान, उपेन्द्र राय,प्रमिला देवी, महावीर पोद्दार,मनीषा कुमारी, फूलेन्द्र प्रसाद सिंह,सत्यनारायण महतो, अमित कुमार, प्रेमानंद सिंह, दिनेश कुमार के अलावे खुर्शीद खैर,अजय कुमार, मनोज प्रभाकर, शम्भू राय, अनिल राय,मेघन भगत,लक्ष्मीनारायण सिंह, बैजनाथ महतो,रामविनय महतो,मो० गौहर अली,चंदन कुमार, राजेंद्र महतो, रंजीत कुमार, रामप्रवेश कुमार, ललित विद्यार्थी, जितेंद्र महतो, गणेश महतो, शिवनाथ चौधरी, रंजीत मालाकार , अवधेश कुमारआदि ने संबोधित किया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समस्तीपुर में यार्ड रिमोडलिंग को लेकर रेल अधिकारियों ने की मंथन समस्तीपुर रेल यार्ड का जल्द ही नवीनीकरण कर इसे और बढ़िया बनाया जाएगा, जिससे इधर- उधर खड़ी रेक व्यवस्थित ढंग से यार्ड के अंदर ही रहेगी और पटरी खाली रहने के कारण मुख्य जंक्शन से पहले जो ट्रेन घंटो रुकी रहती है, उस पर विराम लगेगा। इस आलोक में बुधवार को सोनपुर रेल मण्डल के डीआरएम अनिल कुमार गुप्ता के साथ समस्तीपुर रेल मण्डल से जुड़े अधिकारियों ने डीआरएम कार्यालय स्थित मंथन सभागार में मंथन किया। बुधवार को आयोजित बैठक में समस्तीपुर रेलवे यार्ड के नवीनीकरण को लेकर प्लानिंग स्टेज के साथ अन्य सभी मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। बैठक में हाजीपुर के एसएफ़टीएम संजय कुमार एवं महेन्द्रुघाट, पटना के मुख्य अभियंता अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित थी। समस्तीपुर रेल मण्डल से एडीआरएम संतराम मीना, जफर आजम के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बताते चलें की समस्तीपुर और सोनपुर रेल मण्डल का सीमांकन ऐसे किया गया है की अगर समस्तीपुर जंक्शन को छोड़ दें, तो भोला टाकीज़ गुमटी से पहले और अटेरन चौक गुमटी के बाद सोनपुर रेल मण्डल की सीमा आ जाती है, इसलिए रेल यार्ड के नवीनीकरण को लेकर बुधवार को जो बैठक आयोजित की गयी, उसमे सोनपुर रेल मण्डल के डीआरएम अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैद दिखी। फोटो शीर्षक : रेल यार्ड के नवीनीकरण को लेकर बैठक करते रेल अधिकारीगण
अरविंद प्रसाद साह एवं संजीव कुमार को बीआरपी से विरमित कर उनके मूल विद्यालय में योगदान देने, कमलेश्वर प्रसाद को सीआरसीसी से विरमित कर मूल विद्यालय में योगदान हेतु भेजने, चंद्रभूषण प्रसाद को आदेशपाल के पद से हटाते हुए मूल विद्यालय में योगदान करने, दो जगह से वेतन उठाने वाले शिक्षक अजय कुमार से वेतन रिकवरी कर लेने, विद्यालय विकास एवं निष्ठा फंड में अनियमितता की जांच कराकर कारबाई करने, शिक्षक को अन्य कार्यों से हटाकर शैक्षणिक कार्य में लगाने आदि के लिखित आश्वासन के बाद इनौस का बीआरसी पर जिला सह सचिव कृष्ण कुमार द्वारा सोमवार से जारी आमरण अनशन मंगलवार की शाम समाप्त हो गया |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
खानपुर,थानाक्षेत्र के रेबड़ा स्थित शांति चौक पर ग्रामीणों ने बांस बल्ला लगाकर करीब 5 घंटे तक सड़क जाम कर दिया जिससे समस्तीपुर बहेड़ी पथ पर संचालन पूर्णतः ठप्प हो गया।वाहनों की कतार करीब 4किलोमीटर तक लग गई। घटना की जानकारी पाते ही प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी राकेश कुमार एवं अवर निरीक्षक विजय यादवअपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचें।इनके पहुँचते ही ग्रामीण और भी आक्रोशित हो गए।इस कारण अधिकारियों को कोपभाजन का शिकार भी होना पड़ा।आक्रोशित लोगों ने डीलर एवं आपूर्ति पदाधिकारी के साथ धक्का मुक्की भी कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि रेबड़ा पंचायत के डीलर हरिप्रसाद राय, दिनेश ठाकुर एवं कमल किशोर राय ने अक्टूबर माह का एक फ्री वाला राशन अंगूठा लगवाकर दिया था और कहा था कि अगले माह में दूसरा राशन दे दिया जाएगा।इस माह नवम्बर 2020 में जब लोगों ने राशन लेने डीलर के पास पहुँचा तो डीलर हरिप्रसाद राय ने अंगूठा लगा लिया और एक ही राशन पैसा लेकर दिया । लोगों द्वारा बाकी राशन मांगने पर डीलर ने कहा कि इतना ही मिलेगा जहां जाना है जाओ।कोई कुछ नहीं बिगाड़ लेगा।हम एमओ को लाखों रुपए देकर राशन मनवाते हैं।इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रेबड़ा में सड़क जाम कर डीलरों एवं एमओ के खिलाफ जमकर नारेवाजी किया।ग्रामीणों की मांग थी कि पंचायत के सभी डीलरों के अनुज्ञप्ति रद्द किया जाय।साथ ही राशन गमन के मामले में न्यायसंगत प्राथमिकी दर्ज किया जाय।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
