कड़ाके की ठंड के बाबजूद कृषि विरोधी तीनों काला कानून वापस लेने की मांग पर दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के दौरान शहीद 30 से अधिक किसानों की याद में रविवार को इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने बाजार क्षेत्र के अस्पताल चौक से अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं कैंडिल लेकर कैंडिल मार्च निकाला।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर के द्वारा युवा सौर्य समाजिक संगठन के सहयोग से अखिल भारतीय समनवित मशरूम अनुसंधान परियोजना के तहत प्रवासी श्रमिकों के जीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे मशरूम उत्पादन कार्यक्रम के फील्ड विजिट कार्यक्रम में आज दिनांक 20 दिसंबर 2020 को डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश चंद्र श्रीवास्तव पोषित गांव मुरादपुर बंगरा पहुंचे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

GMRD कालेज के NSS के स्वयंसेवकों ने चलाया महिला साक्षरता अभियान

मोहिउद्दीननगर चौक पर जाम लगने की समस्या से निजात पाने को लेकर विधायक राजेश कुमार सिंह ने की वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक

समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड में पुलिस ने का 1 गांव में छापेमारी कर एक देसी शराब बनाने की मिनी फैक्ट्री का खुलासा किया है। इस दौरान 30 लीटर शराब व कई उपकरण जप्त किए हैं। वहीं एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है जो गांव के ही राम करण राम बताया जाता है छापेमारी का नेतृत्व इंद्र सिंह व केंद्र यादव संयुक्त रूप से कर रहे थे।

मासिक धर्म जागरूकता कार्यक्रम चुप्पी तोड़ो का आयोजन

ईवीएम से होगा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव राज्य चुनाव आयोग ने भेजी सरकार को यह प्रस्ताव

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है दुल्हन आरती मौर्य दूल्हा अवधेश की इंसानियत और मोहब्बत की मिसाल बना चर्चा का विषय उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ के एक युवक अवधेश ने इंसानियत और मोहब्बत ऐसी मिसाल पेश की है जिससे लोग वर्षों याद रखेंगे

मोबाइल वाणी खबर का असर दिखा कृषि इनपुट अनुदान के लिए आवेदन की तिथि 17 तारीख से बढ़ाकर 23 तक कर दिया गया है

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से नन्द कुमार चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहते हैं कि विभूतिपुर प्रखंड के संवाददाता अशोक कुमार ने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर एक खबर चलाया था जिसमें कई एंबुलेंस चालकों द्वारा कई गरीब व्यक्ति से पैसा लेकर सरकारी अस्पताल पहुँचाने का काम किया जा रहा था जो कि गैरकानूनी है। यह बात जानकर जिलाधिकार ने गंभीरता से लेते हुए सभी अस्पताल के डॉक्टरों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दे को प्रमुखता से अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी एवं कई एंबुलेंस चालकों द्वारा हो रहे लापरवाही के लिए जाँच कराने हेतु प्रभारी को निर्देश दिया। साथ ही जिलाधिकार ने यह भी कहा कि सभी मरीजों के लिए एम्बुलेंस किसी भी अस्पताल में ले जाने के लिए मुफ्त है और अगर एम्बुलेंस द्वारा मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए पैसा लिया जा रहा है, तो उस पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।