डीजल-पेट्रोल-रसोई गैस की मूल्यवृद्धि, बिजली विधेयक 2020 एवं किसान विरोधी तीनों काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को महिला संगठन ऐपवा के झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे तले बाजार क्षेत्र के चांदनी चौक से जिलाध्यक्ष बंदना सिंह के नेतृत्व में विरोध जुलूस निकाला गया | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
शशिकांत श्रीवास्तव बने मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी
शीतलहर को देखते हुए जिला परिषद स्वर्णिमा सिंह ने अनुमंडला अधिकारी से वृद्ध एवं असहाय लोगों के लिए कंबल एवं चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है
डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में कृषि वैज्ञानिकों के एक दल ने विश्वविद्यालय के अखिल भारतीय मशरुम अनुसंधान परियोजना के तहत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के निरीक्षण के क्रम में विसन पुर बांदे में संचालित किसान मशरुम उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने संबोधन में वीसी डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि रोजगार की दृष्टि से व्यापक संभावनाओं का क्षेत्र है मशरुम उत्पादन एवं विपणन। मशरुम उत्पादन व विपणन के क्षेत्र में रोजगार सृजन के लिए रोटरी क्लब यदि किसी प्रस्ताव पर कार्य करती है तो मुझे खुशी होगी। उन्होंने कहा कि आजीविका सृजन के लिए विश्वविद्यालय सतत प्रयत्नशील है। मशरुम परियोजना की सफलता के बाद हम अरहर के डंठल से कैलेंडर, पेन, व मोबाइल स्टैंड सहित अन्य सजावटी समान व अगरबत्ती निर्माण, मक्के के छिलके व पत्तों से थाली, कटोरी निर्माण, बांस व केले के रेसे से उपयोगी वस्तुओं के निर्माण की दिशा में तमाम संभावनाओं पर कार्य कर रहे हैं जिसके प्रारंभिक परिणाम उत्साहवर्धक रहे हैं। इस अवसर पर उपस्थित रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी एवं क्लब की प्रेसीडेंट डॉ अमृता कुमारी के सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण व प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए वीसी डॉ आरसी श्रीवास्तव ने रोजगार सृजन की दिशा में आगे आने का आह्वान किया। वहीं रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी की प्रेसिडेंट डॉ अमृता कुमारी ने अपने संबोधन के दौरान बताया कि मशरुम के सफल उत्पादक सह मुख्य प्रशिक्षक रोटेरियन दीपक कुमार रोटरी इंटरनेशनल के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंच बना चुके हैं। उन्होंने कुलपति को भरोसा दिलाया कि रोटरी क्लब समाज के समेकित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। मशरुम उत्पादन एवं विपणन को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार सर्जक क्षेत्र के रूप में स्थापित करने में हर स्तर पर प्रयास करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कुलपति के समक्ष बांस, अरहर एवं विभिन्न प्रकार के रेशे से सजावट व अन्य उपयोगी समान बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने में हर मुमकिन सहयोग की बात की। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन संजय कुमार राजा ने किया और आगत अतिथियों का आभार सहित धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन दीपक कुमार ने किया। मौके पर निदेशक अनुसंधान डॉ मिथिलेश कुमार, निदेशक मशरुम अनुसंधान निदेशालय डॉ दयाराम, रोटेरियन डॉ अभिलाषा सिंह, अमित कुमार वर्मा, संजय कुमार बबलू, मशरुम उत्पादक ब्रजेश कुमार, रीता कुमारी, नंदन पासवान, महेश्वर नायक, प्रफुल्ल कुमार, रीना कुमारी, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
धान अधिप्राप्ति को लेकर नवोदय स्तरीय सभी पैक्स अध्यक्ष वीडियो एवं विश्व की बैठक में मंडल सभागार में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने की इस अवसर पर सेल चल रहे धान की खरीद पर तेजी लाने का निर्देश दिया गया खरीद को ले कई तरह के दिशा निर्देश दिए गए एसडीओ ने सभी पैक्स अध्यक्ष एवं पदाधिकारी को निष्पक्ष रूप से धान की खरीद करने का निर्देश दिया कहा कि सामान्य धान को 18 सो 68 एवं ग्रेड ए के तहत आने वाले धान को ₹1880 क्विंटल लेना है कहां की खरीद के समय हुआ ध्यान रखना है कि धान साफ सुथरा हो 17 के दिन अभिषेकम की धान खरीद नहीं करने का निर्देश दिया वीडियो एवं विषयों को समय-समय पर खरीदी से संबंधित निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया एसडीओ ने बीसीओ क्यों निर्देश दिया कि 200000 से अधिक की खरीदी पर कागजी प्रक्रिया शीघ्र पूरा करें ताकि किसानों को समय पर भुगतान किया जा सके शिकायत की कि धन प्राप्ति का लक्ष्य प्राप्त हुआ है बढ़ाया जाए मौके पर अनुमंडल के सभी पैक्स अध्यक्ष एवं उपस्थित थे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मा० विभूतिपुर अंचल कमिटी की ओर से विभूतिपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड कार्यालय पर विशाल प्रर्दशन की तैयारी हेतु बेलसंडी तारा में जी०वी० आज दिनांक -21/12/2020 को साथी साधू शरण महतो की अध्यक्षता में हुई । सभा को संबोधित करते हुए डी० वाइ० एफ० आइ० के अंचलमंत्री कृष्ण मूर्ति ने कहा कि आज मोदी सरकार किसान विरोधी बिल लाकर देश को गुलाम बनाने की कोशिश कर रही है । आज विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा है । केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार बेरोजगार नौजवानों को रोजगार के अवसर देने में सक्षम नहीं है । मोदी सरकार को रोजगार देने का वादा भूलकर सार्वजनिक क्षेत्र को निजीकरण के हाथों बेच रही है । अतः तेईस दिसंबर को अधिक से अधिक लोगों के साथ विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय पर चलने का आह्वान किया । सभा को काली महतो लखेरी महतो आदि ने संबोधित किया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
विभूतिपुर पुलिस ने ली शराब नहीं पीने की शपथ विभूतिपुर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष कृष्ण चंद भारती के नेतृत्व में सभी पुलिस प्राधिकारी ने शराब नहीं पीने की शपथ ली शपथ पत्र में उन्होंने घोषणा किया कि नहीं वह शराब पिएंगे और ना ही बेचेंगे व पीने वाले को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे मौके पर योगेंद्र प्रसाद सिंह नागेंद्र यादव सहित सभी पुलिस पदाधिकारी कर्मी एवं चौकीदार जवान उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
समाजसेवी प्रकाश दास की 21 वीं पुण्यतिथि धूम-धाम से मनाई गई। इस दौरान उनके पैतृक गांव रघुनाथपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित प्रबुद्ध लोगों ने उनके तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रकाश दास एक सच्चे समाज सुधारक एवं समाज के प्रति हमेशा तत्पर रहते थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज समस्तीपुर शहर के स्टेशन चौक पर "गांधी स्मारक कमिटी " के द्वारा समस्तीपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार इंजीनियर स्वर्गीय योगेंद्र पोद्दार की पुण्य -तिथि के मौके पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी l विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
सामाजिक संस्था रिलायबल इंडिया के सौजन्य से समाज में अलग-अलग क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुये 105 लोगों को पाटलिपुत्र सम्मान से सम्मानित किया गया है।
