समस्तीपुर जिले के चकलालशाही में बीती रात एक महिला के साथ छेड़खानी के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने स्थानीय दुकानों में भी तोड़फोड़ की। हंगामे की सूचना पाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पर पहुंचकर पटोरी डीएसपी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बताया जाता है कि शाम में कुछ महिलाएं किसी चीज की खरीदारी कर वापस अपने घर जा रही थी, इसी दौरान उनके साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी कर दी। छेड़खानी की सूचना पाकर महिलाओं के घरवाले और स्थानीय ग्रामीण उग्र हो गए और चकलालशाही पहुंचकर जमकर हंगामा करते हुए स्थानीय दुकानदारों के साथ मारपीट भी की। घटना हलई ओपी के चकलालशाही ही की है। छेड़खानी की घटना को लेकर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है और मौके से एक युवक को गिरफ्तार भी किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन छक्कों के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। इलाके के विभिन्न चौक चौराहों पर तेज रफ्तार वाली मोटरसाइकिलों के साथ चोर- उचक्कों का जमावड़ा लगा हुआ रहता है। जिससे महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
