जिले के हसनपुर प्रखंड के देवड़ा पंचायत के दुर्गास्थान चौक के निकट किसान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल कार्यक्रम के दौरान कृषि सलाहकार सुभाष चन्द्र उर्फ विदुरजी झा ने किसानों को जैविक खेती, जीरो टिलेज विधि से रबी फसल अन्तर्गत गेहूं की बुआई करने की तकनीकी जानकारी दी। इसके अलावा अन्य कृषि विशेषज्ञों ने किसानों से धान के पुआल तथा गन्ना की पत्ती जैसे फसलों के अवशेषों को खेतों में नहीं जलाए जाने को कहा गया तथा इससे खेतों को होने वाली हानि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक अवधशरण यादव, कृषि समन्वयक मुकेश रंजन, कृषि सलाहकार राजीव कुमार सहित कई किसान मौजूद थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।