बीआरसी में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के खिलाफ इनौस ने शुरू किया आमरण अनशन समस्तीपुर : जिले के ताजपुर बीआरसी में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के खिलाफ इनौस के बैनर तले सोमवार को बीआरसी पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया गया। अनशनकारी इनौस जिला सह सचिव कृष्ण कुमार भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने माला पहनाकर जोरदार नारेबाजी के साथ अनशन पर बैठाया। कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार अनियमितता को बढ़ावा देने वाले बीआरपी अरविंद प्रसाद, संजीत कुमार, अजय कुमार, सदीक खान को हटाकर पदस्थापित विद्यालय में विरमित करने, शिक्षक कमलेश्वर प्रसाद को इनके चकमधौल विद्यालय में भेजने, आदेशपाल चंद्रभुषण प्रसाद द्वारा बीआरसी में अवैध उगाही पर रोक लगाने, निष्ठा प्रशिक्षण में शिक्षकों के यात्रा व्यय एवं अन्य राशि में भारी अनियमितता कर लाखों रूपये दुरूपयोग एवं गबन की उच्च स्तरीय जांच कराने, चकमोतीपुर विद्यालय के पंचायत शिक्षक अजय कुमार जो स्थापना से एक साथ दो-दो वेतन वर्षों से लेते रहने की जांच कर कार्रवाई करने, गबन की गई राशि लौटाने समेत अन्य मांगों को विस्तारपूर्वक रखते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में इनौस प्रखंड उपाध्यक्ष मो० एजाज ने कहा कि मांगों पूरा किये जाने तक अनशन जारी रहेगा। सभा का संचालन इनौस जिला सचिव आशिफ होदा ने किया। बीईओ के आमंत्रण पर 5 सदस्ययी प्रतिनिधिमंडल ने 11 सूत्री मांग-पत्र सौपकर यथाशीघ्र कार्रवाई करने अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। अनशनकारी कृष्ण कुमार ने ताजपुरवासियों से अनशन आंदोलन को समर्थन देकर सफल बनाने की अपील की।

समस्तीपुर जिला से नितेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम मार्केट कलेक्ट्रेट परिसर के बाउंड्रीवॉल से सटा है। बावजूद इसके यहां प्रशासनिक व्यवस्था सिफर है। बताया जाता है कि स्टेडियम बनने के यहां रोड की ओर से जगह खाली रहने पर मार्केट बनाया गया था। 40 साल पूर्व 1980 में बने इस मार्केट में 40 दुकानें बनाई गई थी। सभी दुकानदारों को 17 फीट लंबी व 10 फीट चौड़ी दुकान बनाकर दी गई। जबकि आलम यह है कि यहां 17 फीट के आगे प्रत्येक दुकानदार ने 20-25 फीट तक अतिक्रमण कर अपना कब्जा कर रखा है। मार्केट में गाड़ी लगाने व पैदल चलने वालों के लिए बनाई गई जगह में अतिक्रमण रहने से आम लोगों को परेशानी है। मार्केट में अतिक्रमण होने से यहां मार्केटिंग करने वाले लोग अपनी गाड़ियां सड़क पर लगाते हैं। वहीं पैदल चलने वालों को भी नाले के उपर बनाए गए फुटपाथ पर चलता है। बताया जाता है कि मुख्यालय के पास होने के बावजूद प्रशासन की नजर इस परेशानी पर नहीं पड़ रही। मार्केट के आगे ज्यादा संख्या में बाइक खड़ी होने से पटेल चौक गोलंबर व कलेक्ट्रेट का मुख्य सड़क अक्सर जाम हो जाता है। सड़क पर 4-5 फीट जगह में बाइक, ऑटो आदि लगने से गोलंबर से होकर आने वाली गाड़ियां जाम में फंसती हैं। स्टेडियम मार्केट को शहर के बीचों-बीच बनाया गया है। यहां पार्किंग की जगह छोड़कर ही दुकानें बनाई गई। स्टेडियम मार्केट में फर्नीचर, फोटो स्टेट व दवा की दुकानें हैं। जहां फर्नीचर की दुकानें आधी से ज्यादा मार्केट में लगती हैं। वहीं फोटो स्टेट व दवा दुकानदारों ने स्थाई निर्माण कराकर कब्जा कर रखा है। जिससे लाेगों को असुविधा होती है। स्टेडियम मार्केट में दुकान के लिए पर्याप्त जगह दी गई है। वहीं मार्केटिंग परिसर में ही बाइक व साईकिल लगाने की जगह है। ऐसे में वहां अतिक्रमण से पटेल गोलंबर व कलेक्ट्रेट की मुख्य सड़क पर ट्रैफिक बढ़ेगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिला से नितेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है किजिले के मोरवा प्रखंड के सारंगपुर पश्चिमी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना पूरी तरह अधर में लटक कर रह गई है। विगत छह महीने में कई आवास सहायकों की अदला बदली होती रहे। विगत चार महीने से अमरेश कुमार यादव आवास सहायक के पद पर नियुक्त किए जा चुके हैं। इसके बावजूद भी आवास सहायक के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए लोगों का जियो टैग नहीं कराया जा रहा है। सारंगपुर पश्चिमी पंचायत केआवास सहायक अमरेश कुमार यादव से पूछे जाने पर बताया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का जियो टैग करने के लिए अभी तक उन्हें आईडी नहीं दिया गया है। विदित हो कि विगत तीन महीने पूर्व बीडीओ अजय कुमार दास से पूछे जाने पर, इस संबंध में क्या व्यवधान है, इसकी जांच कर शीघ्र आईडी देने की बात बताई गई थी। इसके बावजूद बीडीओ द्वारा कोई भी पहल नहीं किए जाने से इस केंद्र प्रायोजित प्रधानमंत्री आवास योजना का सभी लोगों को लाभ नहीं मिलने से भारी हताशा एवं मायूसी छाई हुई है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

जिले के ताजपुर प्रखंड मुख्यालय के समीप एनएच-28 मुसरीघरारी मुजफ्फरपुर पथ स्थित कोल्ड स्टोर चौक पर लगातार हो रही दुर्घटना की समस्या के समाधान को लेकर कई अलग-अलग पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से नेशनल हाईवे अथॉरिटी से गोलंबर निर्माण की मांग को लेकर बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कुमार पांडे और उनकी पूरी टीम विगत 2 जून को निर्माण स्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान श्री पांडे ने स्थानीय दुकानदारों से बात कर गोलंबर निर्माण के लिए लोगों की राय जानना चाहा। आगे श्री पांडे ने बताया कि सर्वे कर लोगों के ओपिनियन को भारत सरकार के पास भेज दिया जाएगा। सरकार से सहमति मिलने और सर्वे के बाद स्थानीय गोलंबर निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके बावजूद आज तक गोलंबर का निर्माण नहीं कराया गया, लगातार हो रहे दुर्घटनाओं के कारण कोल्ड स्टोर चौक को डेंजर जोन माना जाता है। आए दिन छोटी बड़ी अनेकों सड़क दुर्घटनाएं चौराहा पर होते रहती है। अक्सर दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग इस स्थल पर गोलंबर बनाने की मांग उठाते रहे हैं। कई बार गोलंबर निर्माण को लेकर लोगों ने चौराहा को जाम भी किया है, लेकिन हर बार गोलंबर निर्माण के लिए लोगों को आश्वासन ही मिलता रहा है। सर्वे के बाद लोगों को गोलंबर निर्माण कार्य का लोग सपना देख रहा थे, इसके बावजूद भी गोलंबर का निर्माण अभी तक नहीं हो पाया है। स्थानीय दुकानदारों और लोगों का कहना है कि आगे देखना है कि सरकार द्वारा कब तक गोलंबर का निर्माण कार्य कराया जाता है, ताजपुर प्रखंड मुख्यालय के स्थित कोल्ड स्टोर चौक को जीणोद्धार किया जाता है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

ताजपुर बीआरसी में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितता के खिलाफ इनौस के बैनर तले सोमवार को बीआरसी पर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया गया. अनशनकारी इनौस जिला सह सचिव कृष्ण कुमार भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने माला पहनाकर जोरदार नारेबाजी के साथ अनशन पर बैठाया. कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार अनियमितता को बढ़ावा देने वाले बीआरपी अरविंद प्रसाद, संजीत कुमार, अजय कुमार, सदीक खान को हटाकर पदस्थापित विद्यालय में विरमित करने, शिक्षक कमलेश्वर प्रसाद को इनके चकमधौल विद्यालय में भेजने, आदेशपाल चंद्रभुषण प्रसाद द्वारा बीआरसी में अवैध उगाही पर रोक लगाने, निष्ठा प्रशिक्षण में शिक्षकों के यात्रा व्यय एवं अन्य राशि में भारी अनियमितता कर लाखों रूपये दुरूपयोग एवं गबन की उच्च स्तरीय जांच कराने, चकमोतीपुर विद्यालय के पंचायत शिक्षक अजय कुमार जो स्थापना से एक साथ दो-दो वेतन वर्षों से लेते रहने की जांच कर कारबाई करने- गबन की गई राशि लौटाने समेत अन्य मांगों को विस्तारपूर्वक रखते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में इनौस प्रखंड उपाध्यक्ष मो० एजाज ने कहा कि मांगों पूरा किये जाने तक अनशन जारी रहेगा. सभा का संचालन इनौस जिला सचिव आशिफ होदा ने किया. इनौस जिला अध्यक्ष राम कुमार, प्रखंड सचिव नौशाद तौहीदी, मो० चांद, मो० अबुबकर, मनोज साह, मुकेश कुमार गुप्ता, मुजफ्फर ईमाम, मो० इर्शाद, मो० कलीम परवेज, मो० शकील अहमद, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, रविरंजन, संजय शर्मा आदि ने सभा को संबोधित किया। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर थाना के महमदपुर ग्राम पंचायत में शनिवार रात सरकार की ओर से चोरों ने बकरी खस्सी की चोरी कर ली इससे पशुपालक में हड़कंप मच गया है स्कॉर्पियो सवार चोरों ने कुल 7 बकरियां बकरियां अलग-अलग घरों से चुराई से यहां की बकरी पालन किसानों में हड़कंप मच गया है बताया जाता है कि और अलग-अलग जगह से चुरा कर फरार हो गए। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

थाना क्षेत्र के 18 वार्ड 10 निवासी रंजीत कुमार महतो के बैंक खाते में से साइबर अपराधी ने ₹17047 20 पैसे की अवैध तरीके से निकासी कर ली इस संबंध में पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया है जिसमें कहा है कि उसका बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक की धोती कुर्ता का में है इसके बैंक खाता का एटीएम कार्ड भी इसके पास सुरक्षित है 13 दिसंबर की सुबह उसके खाते से साइबर अपराधी ने दो बार में ₹17000 की अवैध निकासी कर ली है इस संबंध में बैंक के द्वारा भी किसी प्रकार का मैसेज नहीं आया उसने आवश्यक कार्रवाई की गुहार लगाई है थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जानकारी हुई। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

एबीपीएम की एकदिवसीय मीटिंग जिला अध्यक्ष समस्तीपुर श्री किशोरी महतो के अध्यक्षता में की गई कार्यक्रम का संचालन जिला प्रभरी मंत्री रवि रौशन कुमार ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामदेव महतो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि श्री विकास कुमार जिला कृषि पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला परिषद स्वर्णिमा सिंह ने जिले के खानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के श्रीपुरगाहर पूर्वी पंचायत के विभिन्न गॉंवों का दौड़ा किया जिसमें पाया कि वार्ड संख्या 11 सिहुली गांव के राम लखन मंडल के घर से नीतीश कुमार मंडल के घर तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर है |विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

बिहार क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित होने वाले जोनल ट्रायल एवं जोनल टी-20 मैच की तैयारी शुरू हो गई है। बेगुसराय जीले में दिनाक 13-14 दिसम्बर को बिहार क्रिकेट संघ द्वारा पांच जोन में बिहार टी-20 क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।