समस्तीपुर : जिले के मोहिउद्दीननगर टाउन हॉल में आज बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित मोहिउद्दीननगर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह किसान चौपाल कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। इस कार्यक्रम का मंगल पांडे के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में किसानों को बरगलाने का काम चल रहा है। केंद्र सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है लेकिन कुछ राजनीतिक दल और देशद्रोही संगठन एक प्रांत के किसानों को भड़का कर सड़क पर दिल्ली में उतारने का काम किया है। यह आंदोलन बिचौलियों को संरक्षित करने का आंदोलन है क्योंकि आंदोलन को बढ़ावा देने वाले नहीं चाहते हैं कि किसानों को इसका लाभ मिले किसानों को फायदा हो। बिचौलिए अगर रहेंगे तो वह मालामाल होते रहेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार के किसान कानून का पुरजोर समर्थन करते हुए कार्यकर्ताओं से इसे जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।