हरसिंगपुर लौतन पंचायत के वार्ड 05 में अनुज कुमार राय जी के अध्यक्षता में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत एवं डीएफआईडी के सहयोग से साबुन बैंक का उद्घाटन किया गया वही कार्यक्रम विशेषज्ञ रणवीर कुमार सिंह जी ने कहे की हम सबको स्वच्छता के प्रति सजग रहना होगा स्वच्छता से ही गांव व समाज का विकास होगा जिससे स्वस्थ परिवार का निर्माण हो सके। स्वच्छ रहने के लिए हाथ की सफ़ाई बहुत ही जरूरी है इसके अलावे शौचालय के उपयोग के बाद, खाना खाने से पहले हाथो की सफ़ाई चरण बद्ध तरीके से हाथ को धोए जबकी आदर्श कुमार ने बताये की साबुन बैंक के निर्माण से बीमारियों में कमी आएगी साथ ही रुपया का भी बचाव होगा और गाँव के मान सम्मान भी बढ़ेगा और आने वाले दिन में बच्चों पर सफाई के प्रति अच्छा प्रभाव बना रहेगा।इस मौके संस्था से कार्यक्रम विशषज्ञ रणवीर कुमार सिंह और मुरौल प्रखंड के बी पी आर ओ गंगा डेयरी के सचिव अनुज कुमार राय आदर्श कुमार,पंकज कुमार,चंद्रमणि कुमार ,प्रदीप राय,अशोक राय एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जानिए बिहार बजट कैसा रहा राकेश ठाकुर के द्वारा

शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य को लेकर 1 मार्च को आइसा- इनौस के संयुक्त बैनर तले विधानसभा घेराव में जिला से 3 सौ छात्र-युवा भाग लेंगे. इसकी सफलता को लेकर सोमवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय लेनिन आश्रम में आइसा- इनौस की बैठक आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता आइसा के जिलाध्यक्ष लोकेश राज एवं इनौस के जिलाध्यक्ष राम कुमार ने किया. बैठक का संचालन आइसा के कार्यालय सचिव राजू झा एवं इनौस के जिला सचिव आशिफ होदा ने किया. नौशाद तौहीदी, जीतेंद्र सहनी, ललित सहनी, दिनेश कुमार सिंह, रवि रंजन, दीपक कुमार यदुवंशी, राजू कुमार, रौशन कुमार, मो० फरमान, मनीषा कुमारी, दीपक यादव, आइसा- इनौस जिला प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह,भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार आदि ने अपने- अपने विचार व्यक्त किये। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

समस्तीपुर के ताजपुर के बंगरा थानांतर्गत मुर्गियाँचक एनएच-28 पर मोटरसाइकिल एक्सीडेंट में एक युवक की मौके पर हई मौत भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को 5 लाख रूपये मुआवजा, सड़क हादसा रोकने की प्रशासन से मांग की। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

जिला मुख्यालय समस्तीपुर शहर में छात्रों की सघन आबादी वाले क्षेत्र काशीपुर के दुर्गा पैलेस परिसर में दीनबंधु टीम के द्वारा समस्तीपुर रसोई की शुरुआत की गई है | इस रसोई में शहर में पलायन कर आ रहे रिक्शा चालक ठेला चालक छात्र इत्यादि ऐसे सभी लोग जो कड़ी मेहनत कर कुछ पैसे कमा पाते हैं उनके भरपेट भोजन के लिए मात्र ₹15 प्रति थाली की दर से भोजन उपलब्ध होगा | विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।   

वैशाली -आशा सेवा संस्थान द्वारा जन साहस एवं आधार हाउसिंग फाइनान्स लिमिटेड कंपनी के सहयोग से पंचायत भवन बेला दरगाह में निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया।जिसमे एक हजार से ज्यादा मरीजों की जाँच की गई।एनीमिया, मलेरिया, शुगर,थायराइड, कुपोषण की जाँच, परिवार नियोजन,टी बी,प्रसव पूर्व जाँच मौसम आधारित बीमारी की जाँच की एवं दवा वितरण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत सकरा के अंतर्गत विद्यालय स्वच्छता कायर्क्रम में रा0म0वि0मछही संकुल अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।जिसमें कोविड 19 को देखते हुए विद्यालय की विधि व्यवस्था पर चर्चा कर ग्रुप वर्क करवाया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर। 

कोरोना से बचाव हेतु व्यवहार परिवर्तन पर "आशा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला" प्रखण्ड कार्यालय मुरौल के सभा कक्ष में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत)एवम् जॉन डियर इंडिया द्वारा आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में आगा खान कार्यक्रम के कार्यकर्म विशेषज्ञ रणवीर कुमार सिंह जी द्वारा आगाखानकार्यक्रम के सभी कार्यों से अवगत करवाया गया।साथ ही आगा खान कार्यक्रम के जॉन डियर कार्यक्रम के आंनद मोहन जी द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव एवम् व्यवहार परिवर्तनपर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला के मुख्य उद्देश्य से सभी आशाकार्यकर्ताओं एवम् उपस्थित लोगो को अवगत करवाया गया।इस कार्यक्रम में आगा खान के कार्यकर्ता चंद्रमणि कुमार द्वारा स्वच्छता में सुधार बदलाव व्यवहार में परिवर्तन एवम् कोरोना वायरस से बचाव हेतु व्यक्तिगत दूरी बनाए रखने मास्क सेनेटाइजर का उपयोग नियमित रूप से करने को लेकर समुदाय को जागरूक करने हेतु विशेष रूप से आशा कार्यकर्ताओं को जागरूक किया गया।दीपक जी द्वारा कोरोना संबंधित जानकारी दिया गया एवम् हाथ धोने के छःतरीको से अवगत करवाया गया।एवम् प्रियंका जी द्वारा एम एच एम पर चुप्पी तोड़ो को लेकर विशेष जानकारी साझा किया गया। इस कार्यक्रम में आगा खान के प्रखण्ड प्रबंधक भास्कर मित्रा जी, कार्यकर्म विशेषज्ञ रणवीर कुमार सिंह जी,आनन्द मोहन जी,चंद्रमणि कुमार,ज्योति कुमारी,आदर्श कुमार,पंकज कुमार,दीपक कुमार,प्रियंका जी,गणेश कुमार,चंद्रवीर कुमार, मुख्य रूप से देवकुमार जी(मुखिया संघअध्यक्ष मुरौल एवम् मुखिया इटहा रसुलनगर), सच्चिदानंद सुमन(मुखिया हरसिंहपुर लौतन)स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव जी,आशा फेसिलेटर सारदा जी,सुदामा जी सामिल हुए।

बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के बेला पंचायत के सामजसेवी अरूण पासवान बताते हैं की पंचायत का मुखिया ऐसा होना चाहिए जो सभी को मिला जुला कर चले जात पात नहीं करे।सभी को मान सम्मान बराबर दे ऐसा मुखिया होना चाहिए

ताजपुर के बाधी पंचायत के वर्तमान मुखिया सह सेवानिवृत शिक्षक श्री राम नरेश सिंह की आकस्मिक निधन की खबर सुनकर मृतक के प्रति श्रद्धांजलि/ परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे महागठबंधन की टीम में शामिल राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, राजद नेता फैजुर रहमान फैज, लालबहादुर पंडित, ऐपवा जिलाध्यक्ष सह माले नेत्री बंदना सिंह, माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह पहुंचे। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।