शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य को लेकर 1 मार्च को आइसा- इनौस के संयुक्त बैनर तले विधानसभा घेराव में जिला से 3 सौ छात्र-युवा भाग लेंगे. इसकी सफलता को लेकर सोमवार को शहर के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय लेनिन आश्रम में आइसा- इनौस की बैठक आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता आइसा के जिलाध्यक्ष लोकेश राज एवं इनौस के जिलाध्यक्ष राम कुमार ने किया. बैठक का संचालन आइसा के कार्यालय सचिव राजू झा एवं इनौस के जिला सचिव आशिफ होदा ने किया. नौशाद तौहीदी, जीतेंद्र सहनी, ललित सहनी, दिनेश कुमार सिंह, रवि रंजन, दीपक कुमार यदुवंशी, राजू कुमार, रौशन कुमार, मो० फरमान, मनीषा कुमारी, दीपक यादव, आइसा- इनौस जिला प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद सिंह,भाकपा माले जिला सचिव प्रो० उमेश कुमार आदि ने अपने- अपने विचार व्यक्त किये। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
