हरसिंगपुर लौतन पंचायत के वार्ड 05 में अनुज कुमार राय जी के अध्यक्षता में आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम भारत एवं डीएफआईडी के सहयोग से साबुन बैंक का उद्घाटन किया गया वही कार्यक्रम विशेषज्ञ रणवीर कुमार सिंह जी ने कहे की हम सबको स्वच्छता के प्रति सजग रहना होगा स्वच्छता से ही गांव व समाज का विकास होगा जिससे स्वस्थ परिवार का निर्माण हो सके। स्वच्छ रहने के लिए हाथ की सफ़ाई बहुत ही जरूरी है इसके अलावे शौचालय के उपयोग के बाद, खाना खाने से पहले हाथो की सफ़ाई चरण बद्ध तरीके से हाथ को धोए जबकी आदर्श कुमार ने बताये की साबुन बैंक के निर्माण से बीमारियों में कमी आएगी साथ ही रुपया का भी बचाव होगा और गाँव के मान सम्मान भी बढ़ेगा और आने वाले दिन में बच्चों पर सफाई के प्रति अच्छा प्रभाव बना रहेगा।इस मौके संस्था से कार्यक्रम विशषज्ञ रणवीर कुमार सिंह और मुरौल प्रखंड के बी पी आर ओ गंगा डेयरी के सचिव अनुज कुमार राय आदर्श कुमार,पंकज कुमार,चंद्रमणि कुमार ,प्रदीप राय,अशोक राय एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।