कोरोना काल आटो- टोटो-बस आदि में तय सीट से आधे पैंसेजर बैठाने के एवज में दोगुना भाड़ा लेने का निर्णय आज भी बदस्तूर जारी है जबकी आटो- टोटो-बस आदि में ठूंसकर पैसेंजर बैठाने का सिलसिला जोर पकड़ लिया है. इस आशय की जानकारी मिलने के बाद भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कोरोना काल में तय सीट से आधे पैसेंजर बैठाना था. इस वजह से भाड़ा दोगुना किया गया था. ताजपुर से मुसरीघरारी का 20 रूपये एवं मुसरीघरारी से समस्तीपुर का 20 रू० टेम्पू भाड़ा लिया जा रहा है जो अत्यधिक है. आज जब हरेक पैसेंजर गाड़ी में ठूंसकर पैसेंजर बैठाया जाता है तो भाड़ा घटाया जाना चाहिए लेकिन भाड़े में कोई कमी नहीं की जा रही है और इसे लेकर अधिकारी से पुलिस तक मौन है. यह यात्री के साथ अन्याय है. भाकपा माले नेता सुरेन्द्र ने जिलाधिकारी से इस संबंध में एक सर्वदलीय बैठक बुलाकर भाड़ा तय कर इसे लागू कराने अन्यथा आंदोलन चलाने की धमकी दी है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
ताजपुर प्रखंड के बाघी पंचायत के मुखिया -सह -जिला राजद उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह का निधन आज शुक्रवार को हृदयाघात से हो गया l उनके अंतिम संस्कार में सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता तथा शिक्षाविद सहित सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए व उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की l राजद के प्रदेश महासचिव फैजुर रहमान फैज ने कहा कि रामनरेश बाबू मध्य विद्यालय गंगापुर के प्रधानाध्यापक के पद से अवकाश ग्रहण के उपरांत बाघी पंचायत के मुखिया तथा जिला राजद उपाध्यक्ष के पद को सुशोभित कर रहे थे l उनके निधन से बाघी पंचायत सहित समस्तीपुर जिला को काफी क्षति पहुंची है। इसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उनमें काम करने का जज्बा था। उनका जीवन शिक्षा का अलख जगाने तथा सामाजिक न्याय की धारा को मजबूती प्रदान करने के लिए समर्पित था। राजद के प्रदेश महासचिव ने कहा कि एक कुशल शिक्षक , लोकप्रिय मुखिया तथा चर्चित राजद नेता के रूप में रामनरेश बाबू सदैव याद आते रहेंगे l शोक प्रकट करने वालो में राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, जिला पार्षद मंजू देवी , जिला राजद उपाध्यक्ष मोo अरमान सदरी, पूर्व मुखिया मुखीलाल सिंह , जिला राजद महासचिव व मुखिया विनोद राय, प्रांतीय नेता लालबहादुर पंडित , जिला राजद महासचिव सुंदेश्वर राय, राजद प्रखंड अध्यक्ष मोo अहमद रजा उर्फ मिंटू , युवा राजद के प्रदेश सचिव मोo आफो, नन्द किशोर सिंह , शम्भू सिंह , मोo दुलारे, असगर अंसारी , मोo इजहार अली दीवाना , मनोज महतो , अब्दुल कादिर, सूर्यनारायण सिंह , मोo हारून, राजेश सिंह , मनीष कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का विरोध करने के लिए आरजेडी के समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने साइकिल की सवारी की तथा पटना स्थित अपने आवास से बिहार विधानसभा साइकिल से पहुंचे l विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन विधानसभा पोर्टिको से मार्च करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर की मूर्ति के नीचे पहुंचे और किसान आंदोलन के समर्थन में नारे लगाए व विगत 03 महीने जारी किसान आंदोलन के दौरान किसानों की मौत को लेकर 02 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की l राजद के प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने कहा कि हमारी मांग है कि बिहार विधानसभा के सत्र में कृषि कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाया जाए और उस प्रस्ताव को पास कर केंद्र सरकार को भेजा जाए l नहीं तो विधानसभा के अंदर-बाहर का प्रदर्शन जारी रहेगा। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
मनरेगा से बनने वाले पशुशेड निर्माण में अनियमितता रोकने, जरूरतमंदों को पशुशेड बनाने, मनरेगा में मजदूरों को काम देने, 5 सौ रूपये प्रतिदिन मजदूरी देने, इच्छुक मजदूरों को जाबकार्ड देने, पंचायत में नियमित रोजगार सभा कराने, मनरेगा को कृषि से जोड़ने, 2 सौ दिन काम अन्यथा भत्ता देने, पांडे पोखर में फर्जीवाड़ा के आरोपियों पर कारबाई करने समेत अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले गुरूवार को अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं नारे लिखे कार्डबोर्ड लेकर बाजार क्षेत्र के हास्पीटल चौक से जुलूस निकाला गया| विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय पर जननायक स्वगीय कर्पूरी ठाकुरजी की स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई l जननायक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी ने की l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जननायक समतामूलक समाज के पुरोधा थे l वे सादगी , सरलता , ईमानदारी व समानता के प्रतिमूर्ति थे l वो गरीबो के मसीहा और शोषण मुक्त समाज के पक्षधर थे l उनके त्याग व तपस्या को भुलाया नहीं जा सकता हैं l उनका सम्पूर्ण जीवन प्रेरणादायक व अनुकरणीय हैं l इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
सड़क सुरक्षा माह 2021में बेहतर कार्य करने के लिए समाहरणालय समस्तीपुर के सभागार में जिलाधिकारी की उपस्थिति मे एन जी ओ संघ सह प्रगति आदर्श सेवा केन्द्र के सचिव संजय कुमार बबलू सहित नुक्कड़ नाटक का गीत तैयार करने के लिए सर्वोदय उच्च विद्यालय वैनी की शिक्षिका सुश्री अमृता कुमारी यूनिक क्रिएटिव एडुकेशनल सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी नीरज कुमार सिंह युवा सौर्य के सचिव दीपक कुमार आशा सेवा संस्थान के सचिव इंडियन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रज किशोर युवा स्वयं सेवक पप्पू कुमार युवा मंडल के मोहम्मद एयाज को उप समाहर्ता विनय कुमार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
रोसड़ा-(समस्तीपुर)सावधान! इस मुगालते में मत रहिए कि किसी को फंसाने के लिए गलत मुकदमा लिखाकर आप बच जाएंगे।पुलिस को बरगलाया या गलत सूचना दी तो रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहरियार अख्तर से बचना मुमकिन ही नहीं ना मुमकिन हैं.एसडीपीओ सहरियार अख्तर इस तरह के लोगो पर शिकंजा कसने की तैयारी में है।इसी का नतीजा रहा की एक गरीब निर्दोष मजदुर जेल जाने से बच गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
" बालिका शिक्षा वर्तमान स्थिति और चुनौतियां" विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया ।अध्यक्षता जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र की कोषाध्यक्ष वीणा कुमारी तथा संचालन असंगठित खेतिहर मजदूर पंचायत के संयोजक रविन्द्र पासवान द्वारा किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला से दीपक मोबाइल वाणी के माध्यम से दलसिंहसराय के निवासी से साक्षात्कार ले रहे है जिसमें उन्होंने बताया है कि आगामी पंचायत चुनाव में 6 पदों का चुनाव होगा जिस में 3 स्तर पर पंचायत चुनाव सम्पन होगा । पंचायत समिति ,सरपंच मेंबर ,जिला परिषद् के पद शामिल रहेंगे। इन्होंने यह भी बताया है कि अक्सर देखा जाता है कि जाती के आधार पर मुखिया का चुनाव किया जाता है जो कि नहीं होना चाहिए दूसरा जो राजनीतिक मुखिया का पंचायत में सम्मान होता है और जो मेल मिलाप से रहते है जिनसे लोग संपर्क में रहते है और तीसरा अपराधी छवि के लोग होते है जिन से लोग डर कर उनका चुनाव करते है। पंचायत समिति का काम होता है कि योजनाओं को पंचायत तक पहुँचाना है। पंचायत के मुखिया पंचायत के विकास को देखने के लिए चुना जाता है।
मनरेगा से बनने वाले पशुशेड निर्माण में अनियमितता रोकने, जरूरतमंदों को पशुशेड बनाने, मनरेगा में मजदूरों को काम देने, 5 सौ रूपये प्रतिदिन मजदूरी देने, इच्छुक मजदूरों को जाबकार्ड देने, पंचायत में नियमित रोजगार सभा कराने, पांडे पोखर में फर्जीवाड़ा के आरोपियों पर कारबाई करने समेत अन्य मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले अपने राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत 18 फरवरी को हास्पिटल चौक से जुलूस निकालकर मनरेगा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा।इस आशय से संबंधित स्मार- पत्र सोमवार को कार्यक्रम पदाधिकारी को देने के बाद खेग्रामस के प्रखण्ड अध्यक्ष प्रभात रंजन गुप्ता, नौशाद तौहीदी, बासुदेव राय समेत भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मनरेगा कार्यालय दलाल- विचौलिया के गिरफ्त में है. लेनदेन करके वास्तविक लोगों को दरकिनार कर फर्जी लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
