समस्तीपुर। सामाजिक कार्यों के प्रति सक्रियता, समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी की प्रसिडेंट डॉ अमृता कुमारी को सोशल आइकन 2021 सम्मान दिया गया, वहीं आरसी समस्तीपुर की सेक्रेटरी डॉ कनुप्रिया मिश्रा को सामाजिक कार्यों के साथ साथ चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर सक्रियता के लिए पॉवर कपल 2021 अवॉर्ड से सममानित किया गया। रविवार को पटना के एक होटल में नारी नीति फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय ख्याति लब्ध कोरियो ग्राफर व फैशन डिजाइनर नीतीश चंद्रा द्वारा जिले के इन दोनों विभूतियों को सम्मानित किया गया। इन दोनों रोटेरियन को मिले इस सम्मान से रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर सिटी के सदस्यों में खुशी का माहौल है। क्लब के सदस्यों ने डॉ अमृता और डॉ कनुप्रिया को बधाई देते हुए कहा कि आपको मिले इस सम्मान से रोटरी क्लब ऑफ समस्तीपुर ही नहीं बल्कि समस्तीपुर जिला गौरवान्वित हुआ है। बधाई देने वालों में रोटेरियन डॉ. सीबी सिंह, डॉ. अभिलाषा सिंह, डॉ. राजीव कुमार मिश्रा, डॉ ओपी शर्मा, डॉ. नीलेश कुमार, विमल केडिया, सुनीता केडिया, सी ए गिरधारी अग्रवाल, अरुण कुमार, सुजीत खेमका, अजीत पॉल, संतोष कुमार प्रसाद, अमित कुमार वर्मा, संजय कुमार राजा, आदि शामिल थे।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

विभूतिपुर पूरब में प्रवीण कुमार 10 मतों से जीते प्रखंड के विभूतिपुर पूरब पैक्स अध्यक्ष पद पर प्रवीण कुमार 10 मतों से विजयी हुए हैं। उन्हें 429 मत प्राप्त हुए। साथ हीं अपनी सीट बचाने में सफलता पाई है प्रवीण ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी 419 मत प्राप्त करने वाले मनीष कुमार को पराजित किया है। इस पद की रेस में अमोद कुमार को 14 मत मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे हैं। जानकारी देते हुए निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ धीरज ने बताया कि मतगणना के दौरान कुल 88 मत रद हुए हैं।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरायरंजन के छात्र नेताओं ने वीर जवानों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया

बिहार के पैक्सों में धान खरीद अभियान से किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है. बिचौलिए का पूरा सिंडिकेट करोड़पति हो रहा है. इसकी निगरानी जाँच हो

आगा खान ग्राम समर्थन कार्यक्रम (भारत) एवम् डी एफ आई डी कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम पंचायत राज मड़वन उर्फ अजीज नगर वार्ड संख्या बारह(12)मुस्लिम टोला में सामाजिक कार्यकर्ता प्रियरंजन कुमार (छोटू) जी के सौजन्य से स्वच्छता में सुधार बदलाव एवम् कोरोना वायरस से बचाव हेतु एक बेहतर साबुन बैंक का निर्माण किया गया।एवम् उसका उद्धघाटन समुदाय के लोगो के साथ प्रियरंजन कुमार (छोटू)द्वारा फीता काट कर किया गया।जिस कार्यक्रम में आगा खान कार्यक्रम विशेषज्ञ रणवीर कुमार सिंह जी द्वारा आगा खान कार्यक्रम के सभी कार्यों से अवगत करवाया गया साथ ही कंसल्टेंट मो.मेराज एवम सुजीत जी द्वारा स्वच्छता एवम् करोना वायरस से बचाव हेतु विशेष जानकारी समुदाय को देकर समुदाय को जागरूक किया गया। साथ ही आगा खान कार्यक्रम के कार्यकर्ता चंद्रमणि कुमार द्वारा वैश्विक महामारी करोना वायरस से बचाव हेतु व्यक्तिगत दूरी बनाए रखने मास्क सेनेटाइजर का उपयोग नियमित रूप से करने समय -समय पर हाथ की धुलाई हेतु जागरूक समुदाय के लोगों को किया गया एवम् हाथ धोने के मुख्य छःतरीको को बताया गया। जिस कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रमणि कुमार, अनिल कुमार सूफी मो.याकूब अंसारी,मो.रमजानअली, तबारक अली,मो.रहीम,मो.मुस्लिम,मो. तोराब एवम् समस्त ग्राम वासियों ने भाग लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से त्रिपुरारी झा मोबाइल वाणी के माध्यम से विकास कुमार से साक्षात्कार ले रहे है जिसमें उनका कहना है कि मुखिया युवाओं की जनसमस्याओं को सुनने वाला होना चाहिए तथा गाँव समाज में बेरोजगारी दूर करने वाला होना चाहिए।

सौतेली मॉ व भाई की संपत्ति हड़पने के लिए मारपीटकर हत्या करने की धमकी देने का आरोप ★पीड़ित विधवा ने सौतेले बेटे व पोते समेत उनके सहयोगियों द्वारा किसी भी समय उनके परिवारों को हत्या किए जाने का अपने घर पर लगाया बैनर दलसिंहसराय । नगर पंचायत अंतर्गत भगवानपुर चकशेखु वार्ड नम्बर 01 के स्व शिव नारायण महतो की दूसरी विधवा पत्नी सुधा रानी ने अपने घर पर एक पोस्टर बैनर लटकाया है । बैनर में पीड़ित ने लिखा है कि " सौतेला पुत्र धर्मवीर प्रकाश व उसका पुत्र अमृत, राजू , सूरज एंव उनके सहयोगी असमाजिक तत्व अजीत कुमार झा लोगों के द्वारा हमारे परिवार की किसी भी समय हत्या हो सकती है । जिसका लिखित आवेदन के साथ थाना प्रभारी एंव वरीय पदाधिकारियों से गुहार लगाकर थक गई हूं " बैनर पर पीड़िता सुधा रानी ने अपने पुत्र, पुत्रवधु एंव पौत्र, पौत्री का फोटो भी चिपकाई है । मामले के सम्बंध में पीड़िता के पुत्र पांडव प्रकाश ने बताया कि इनके पिता का देहांत होते हीं इनके सौतेले भाई धर्मवीर प्रकाश अपने पुत्रों एंव सहयोगियों के साथ इनकी सम्पत्ति घर द्वार ,खेत खलियान हड़पने का प्रयास इनके हिस्से की जमीन को जबरन घेराबंदी कर लिए है । इनके घर निकास जाने का रास्ता भी अवरुद्ध सौतेला भाई एंव भतीजा द्वारा कर दिया गया है । कई बार इन्हें समेत इनकी विधवा मॉ को गाली गलौज मारपीट कर जानलेवा हमला कर चुके है । आगे पांडव प्रकाश ने बताया कि घटना को लेकर कई बार स्थानीय थाना से लेकर वरीय अधिकारियों की लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगा चुके हैं । आगे बताया कि गत माह 25 जनवरी 2021 की रात इनके हिस्से की जमीन को जबरन कब्जा सभी मिलकर कर रहे थे । बिरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट कर अधमरा करने का आरोप लगाया है ।आगे बताया कि घटना को लेकर दलसिंहसराय थाना कांड सं 30/21 दर्ज किया गया । लेकिन दबाब बनाने के लिए सौतेला भाई धर्मवीर प्रकाश ने भी अपने पुत्रवधु से सरासर झूठा पलटा केस दर्ज करवा दिया । पीड़ित ने बताया कि थाना में केस होने पर बिना जमानत लिये ही 3 फरवरी 2021 को धर्मवीर प्रकाश पूरे परिवार मजदूरों के सहयोग से पुनः जबरन घरेराबन्दी कर जमीन कर लिया । पुलिस के यहां लिखित शिकायत करते करते एंव चक्कर लगाते लगाते थक गया हूं । आगे बताया कि सौतेले भाई धर्मवीर प्रकाश समेत इनके परिवार एतव शतोगियों द्वारा किसी भी समय सम्पत्ति की लालच में हत्या किया जा सकता है । जिस कारण पूरे परिवार काफी डरे सहमे एंव भयभीत दिख रहे है ।

भारत की जनवादी नौजवान सभा डी० वाइ० एफ० आइ० शाखा कापन का सम्मेलन साथी मुकेश कुमार राम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्मेलन का उद्घाटन संगठन के अंचल मंत्री कृष्ण मूर्ति ने संबोधित करते हुए कहा कि आज मोदी सरकार दो करोड़ बेरोजगार नौजवानों को रोजगार देने का वादा टांय-टांय फीस साबित हुई । आज मोदी सरकार तथा राज्य में नीतीश कुमार की सरकार रोजगार के सवाल पर नौजवानों को झांसा दे रही है ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मोटर वाहन कर्मचारी संघ संबंध भारतीय मजदूर संघ के द्वारा सड़क सुरक्षा माह मनाया गया कार्यक्रम का उद्घाटन बाबा विश्वकर्मा भारत माता एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी जीके फोटो पर माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पण कर दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दरमियान भारत माता की जय वंदे मातरम राष्ट्र के हित में करेंगे काम। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

इंसाफ मंच ज़िला कमिटी की एक बैठक मंच के ज़िलाध्यक्ष आफताब आलम की अध्यक्षता एवं ज़िला सचिव डा. ख़ुर्शीद ख़ैर के संचालन में आज भाकपा माले ज़िला कार्यालय माल गोदाम चौक पर सम्पन्न हुई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।