समस्तीपुर के ताजपुर प्रखण्ड अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आधारपुर में वर्षा का पानी निकालने को लेकर नाला चीरने के विवाद में तिहरे हत्याकांड प्रभावित क्षेत्र का बुधवार देर शाम तक दौरा कर भाकपा माले जिला कमिटी की तीन सदस्यीय जांच टीम उपेंद्र राय, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने जीबछ पासवान के नेतृत्व में गुरूवार को जांच रिपोर्ट जारी किया.टीम सदस्यों ने पीड़ित के परिजनों, ग्रामीणों, प्रत्यक्षदर्शियों आदि से अलग-अलग मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त किया. इसमें कई चौकाने वाले तथ्य भी सामने आए. मौके पर टीम लीडर जीबछ पासवान ने बकौल ग्रामीण कहा कि रधुनाथ राय वगैरह का खेत से लेकर दरवाजा जलमग्न था. श्रवण कुमार का करीब 6 वर्षिय पुत्र पानी में डूबने लगा था. इसे देखकर जलनिकासी के लिए रधुनाथ राय उर्फ पलरू राय का पुत्र श्रवण राय अपने फरीक़ के साथ मिलकर जेसीबी से सड़क चीरकर नाला बना रहा था. श्रवण राय के गड्ढेनुमा खेत में दबंग उपमुखिया मो० हसनैन द्वारा मछली पालन करने की बात भी सामने आई. मो० हसनैन सड़क चीरकर पाईप लगाने का विरोध यह कहते हुए किया कि उसका मछली बह जाएगा. मूलतः एक पक्ष सड़क चीरने एवं दूसरे पक्ष द्वारा नहीं चीरने देने को लेकर 20 जून को शाम में विवाद हुआ था. श्रवण द्वारा सड़क चीरकर पाईप लगा दिया गया. इस पर उपमुखिया बिफर पड़े और घर के बगल में ही 21 जून की सुबह 6 बजे के करीब चाय दुकान पर श्रवण राय की गोली मारकर हत्या कर दिया. हत्या की खबर आग की तरह फैल गई. ग्रामीणों के साथ घुसकर कुछ असामाजिक तत्वों ने उपमुखिया के घर पर हमला बोल दिया. उपमुखिया की शिक्षिका पत्नी सनोवर खातुन एवं भतीजे मो० अनवर, चाचा मो० नुरैन, बेटी नूसरत परवीन आदि को मारते-पीटते सड़क के उप पार उत्तर एक मकान में बंद कर मार-मार कर सनोवर खातुन की हत्या कर दी गई. जानकारी के बाद पुलिस पहुंचकर मरणासन्न मो० अनवर, मो० नुरैन, नुसरत परवीन आदि को भीड़ से मुक्त कराकर ईलाज के लिए भेजा. रास्ते में मो० अनवर की मौत हो गई. मरणासन्न मो० नुरैन का ईलाज जारी है. नुसरत की हालत में सुधार है. जांच टीम को नाम नहीं खोलने के शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि भीड़ में कुछ बाहरी युवक दिखाई दे रहे थे लेकिन मास्क लगा रहने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा था. इसमें कुछ स्थानीय नेता टाईप के लोग भी लग रहे थे. दुकान वगैरह में लगा सीसीटीवी फूटेज खंगालने से बहुत कुछ सामने आ जाएगा. वे अनाप-शनाप अफवाह फैलाकर भीड़ को उकसाने की कोशिश कर रहे थे. कोई उपमुखिया की पत्नी सनोवर खातुन द्वारा मुखिया को घर से लाकर पिस्टल देने तो कोई भतीजे मो० अनवर द्वारा जनता पर फरसा निकालने की बात बोल रहे थे. फिर उग्र भीड़ द्वारा पीटकर हत्या के दौरान उपमुखिया के कार, ग्राहक सेवा केंद्र आदि को आग के हवाले कर दिया
विभूतिपुर (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा पंचायत चचाई भरपुरा वार्ड 5 के स्थाई निवासी अजय कुमार सिंह के पत्नी रिंकू देवी बिभूतिपुर ब्लॉक के पास एक निजी हॉस्पिटल श्री साईं हेल्थ केयर मे मौत हो गयी। पता चला है की रिंकू देवी 3 दिनों से प्रसव के लिए श्री साई हेल्थ केयर मे बिभूतिपुर ब्लॉक के पास भर्ती कराई गई थी जिसे ऑपरेशन कर प्रस्व हो जाने के बाद ब्लीडिंग नहीं रुक रही थी, ब्लीडिंग नहीं रूकने के दौरान मौत हो गयी।ग्रामीणों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों से पूछे जाने पर डॉ अमरजीत कुमार यादव ने बताया कि मरीज को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर ले जाएंगे, समस्तीपुर ले जा रहे थे भरपुरा पटपारा से आगे ले जाकर फिर लौट आ कर बोला आपका मरीज मर गया और उसे मरीज के घर पर जाकर करके लाश को दरवाजे पर रखकर कर वहां से भाग आया । चौचाही भरपुरा के ग्रामीणों ने लाश को लेकर निजी हॉस्पिटल श्री साईं हेल्थ केयर के सामने सड़क बीच रोड पर पर लाश को रख दिया ।ग्रामीणों आक्रोशित होकर हॉस्पिटल के स्टाफ को बुरी तरह मारपीट किया और अस्पताल के सामने सिंघिया घाट से नरहन जाने वाली मुख्य सड़क को जाम किया गया। जो की श्री साईं हेल्थ केयर निजी हॉस्पिटल विभूतिपुर थाना के पांच सौ मीटर दूरी मे ही परता है फिर भी पुलिस प्रसासन आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची जिसके कारण ग्रामीणों में पुलिस प्रसासन के प्रति आक्रोशित थे। ग्रामीणों का कहना है कि श्री साईं हेल्थ केयर हॉस्पिटल मे कोई सुबिधा ना होने और लापरवाही के बजह से मौत हुए है जिससे आक्रोशित लोगो ने अस्पताल मे तोड़ फोर किया गया और अस्पताल के स्टॉफ के साथ मार पिट किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पूसा ब्लॉक से पंकज कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहना चाहते है कि उनकी पत्नी स्वर्गीय अंजना कुमारी जो जीविका परियोजना में सामुदायिक समन्वय के पद पर कार्यरत थी। उनकी मृत्यु 18 अगस्त 2020 को कार्यालय से घर आने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान एक लाख चौतीस हजार खर्च हुए इस राशि को स्वास्थ्य बीमा जीविका के माध्यम से कराया गया था। इसका क्लेम उन्होंने पैरामाउंट सहायता सेवा के पास किया था परन्तु सेवा प्रदाता उनके द्वारा उपलब्ध कराये गए कागजात को अधूरा मानते हुए क्लेम की गयी राशि का भुगतान नहीं कर रही है।
आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा द्वारा व्यवहार न्यायालय, समस्तीपुर के सेंट्रल पार्क में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, समस्तीपुर श्री बटेश्वरनाथ पांडेय के मार्गदर्शन में पौधरोपण किया गया।संबोधित करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा की प्रकृति का संरक्षण करना मानव का कर्तव्य है।इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधे को लगाएं और उनका संरक्षण भी करें तभी पर्यावरण स्वच्छ रहेगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक महान शिक्षाविद एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कल्याणपुर बस्ती में मंडल महामंत्री राज किशोर राय के आवासीय परिसर में मनाया। सभा की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर कुमार कुंवर ने की एवं संचालन मदन झा ने किया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
थाना क्षेत्र के भटैया चिमनी के पास स्थानीय पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। इस बाबत बताते हुए पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान मंगलवार की देर शाम पुलिस गाड़ी को देखकर शराब कारोबारी भागने लगा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
वृद्धाश्रम और बच्चों की संस्कारशाला में रोटरी चाणक्या बाँटे ज़रूरत के सामान विश्व योग दिवस के अवसर रोटरी चाणक्या ने पटेल नगर स्थित वृद्धाश्रम सेवा कुटीर में जाकर वृद्ध महिलाओं, पुरुष के बीच उनके ज़रूरतों का सामान वितरित किया। इन सामानों में एक टीवी,वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी बुजुर्गों के लिए बाल्टी, मग ,बर्तन, चटाई और कई तरह के कपड़े जूते चप्पल छाता, टीवी,शामिल थे। रोटरी चाणक्य के सौजन्य से वृद्ध जरूरतमंदों के सहयोग के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद एवं जीकेसी की प्रबंध न्यासी श्रीमती रागिनी रंजन प्रसाद थी। मौक़े पर राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि हम सब का कर्तव्य है कि हम अपने बुज़ुर्गों का ख्याल रखें , उनकी देखभाल करें। मौक़े पर रागिनी रंजन ने कहा कि वैसे बुजुर्गों की हम सब को मदद करनी चाहिए जिनकी देख भाल करने वाला कोई नहीं है । रोटरी चाणक्य के अध्यक्ष आशीष कुमार बंका एवं सचिव संदीप चौधरी ने कहा कि ये हमसब का सौभाग्य है कि हमें कुछ जरूरतमंद बुजुर्गों की सेवा करने का मौक़ा मिला है। हम सब आगे भी ऐसा ही कुछ करते रहेंगे। कार्यक्रम की संयोजिका डाक्टर नम्रता आनंद ने मौक़े पर कहा कि सच में हम भाग्यशाली हैं कि हमें आशीर्वाद देने और हमारा मार्गदर्शन करने के लिए हमारे बीच हमारे बड़े बुजुर्ग हैं । हमें इनका सम्मान करना चाहिए और इनकी सेवा का मौक़ा तलाशना चाहिए। वृद्धाश्रम के बाद रोटरी चाणक्या की यही टीम पटना से 15 किमी दूर कुरथौल पहुँची और वहाँ फ़ुलझरी गार्डेन स्थित संस्कारशाला पहुँच कर लगभग सौ बच्चों के बीच अध्ययन सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर रोटरी चाणक्य के प्रेसिडेंट आशीष बंका सेक्रेटरी संदीप चौधरी, कोषाध्यक्ष अभिषेक लोहिया, सुनील सर्राफ, अभिषेक अनूप, प्रशांत अग्रवाल एवं डॉ नम्रता आनंद उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समाज सेविका डॉ नम्रता आनंद का कहना है कि मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। रोटरी चाणक्या के सभी सदस्यों के अंदर मानवता भरी है जिस कारण व सदैव तत्पर रहते हैं गरीब जरूरतमंदों की मदद के लिए। रोटरी चाणक्या के सेक्रेटरी संदीप चौधरी ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारी आन बान शान है अगर उनके चेहरे पर मुस्कुराहट होगी तभी हमारा जीवन भी सुखी संपन्न होगा। इसलिए आइए अपने बुजुर्गों का मान सम्मान करें एवं उनके चेहरे पर विभिन्न प्रयासों के द्वारा मुस्कुराहट लाए।
किसी भी लोकतंत्र में अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों से सवाल करना एक अच्छी पहल होती है और इसी पहल के तहत युवा शक्ति ने जवाब दो अभियान की शुरुआत की है जिसका मुख्य विषय है कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवा में सुधार की मांग अपने इसी विषय को लेकर युवा शक्ति ने 22 मई को दलसिंहसराय में एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए युवा शक्ति की साइट लीड टीना शुभमूर्ति ने क्या मांग की है सुनने के लिंक को अभी क्लिक करें या मोबाइल वाणी के नंबर 092266 652333 पर मिस्ड कॉल करें।
समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत गुजरने वाली एनएच 122 बी जो ओ निर्मित एनएच है उसके बगल में बीते दिनों हुए भारी बारिश के वजह से मोहिउद्दीनगर से मुरादाबाद के बीच लगभग 10 जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं वह गड्ढे के वजह से कभी भी भीषण हादसे हो सकते हैं इस बाबत मोबाइल बानी संवाददाता के द्वारा स्थानीय अनुमंडल अधिकारी मोहम्मद जफर आलम से बात की गई तो उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही उस बारिश के वजह से उत्पन्न उस समस्या को दूर करने का प्रयास करते हैं।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
