बिथान के मध्य विद्यालय कराँची में 50 लाभार्थी को कोविड 19 का टीका लगा।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

कोरोना टीका के प्रचार-प्रसार के लिए बैठक की गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

समस्तीपुर शहर जो पहले नगर परिषद था, अब नगर निगम, इसके अंतर्गत शायद ही कोई मुहल्ला है जो जलमग्न नहीं है. काशीपुर, बारह पत्थर, बीएड कालेज रोड, आरएनएआर कालेज रोड, दुर्गा पैलेस रोड, तिरहुत अकादमी रोड समेत करीब सभी मुहल्ले में नाव चलने की स्थिति है. लोग घर से निकल नहीं पा रहे हैं. यहाँ तक कि बहुतेरे घर में भी पानी के साथ सड़क के कुड़े- कचड़े भड़े पड़े हैं. आश्चर्य की बात है कि इन मुहल्लों में करोड़ों की लागत से नाला भी बना हुआ है लेकिन अधिकांश नाले भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ गये तो कुछ नाले जाम पड़े हुए हैं. बार- बार नप में नाला उड़ाही का बिल बनता है, भजता भी है लेकिन खानापूर्ति के सिवा कुछ नहीं हो पाता. युद्ध स्तर पर इसकी सफाई कराकर पहले से ही कोरोना से परेशान व्यवसाई एवं जनता को राहत दिलाने की जरूरत है लेकिन ननि आयुक्त संजीव कुमार तो चैन की नींद सो रहे हैं. खैर वे अधिकारी हैं, नौकरी कर रहे हैं. आज यहाँ हैं, कल कहीं और रहेंगे पर अध्यक्ष श्री तारकेश्वर गुप्ता तो समस्तीपुर शहर के हैं, वे शहर के अपने हैं पर इन्हें भी शहरवासी को सुविधा दिलाने से अधिक ननि बजट पास कराने की चिंता है, हो भी क्यों नहीं, न हिंग- न हल्दी, करोड़ों के फायदे। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

पूसा,समस्तीपुर: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केंद्र पूसा के द्वारा रविवार को ग्राम सकरी मन ग्राम पंचायत मुन्नी बैगरी प्रखंड बंदरा जिला मुजफ्फरपुर में संस्थान द्वारा संचालित अनुसूचित जाति उप परियोजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति के कृषकों को धान एवं बाजरा की उन्नत प्रजातियों के गुणवत्ता बीजों को मुफ्त में वितरित किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधान वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर के के सिंह ने बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के मुखिया मुकेश कुमार राम वार्ड सदस्य श्रीमती गीता देवी तथा प्रगतिशील कृषक श्री अनिल साहनी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया ।डॉक्टर के के सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषकों की आय को दोगुना करने में उन्नत प्रजातियों के गुणवत्ता बीज का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा और कृषक गुणवत्ता युक्त बीज का प्रयोग करने से फसल में कीट एवं बीमारियों का प्रकोप कम होता है ।साथ ही पैदावार अधिक मिलती है । इस कार्यक्रम में संस्थान के मुख्य तकनीकी अधिकारी श्रीमती मीरा पांडे एवं अन्य श्री दिनेश कुमार श्री भोला पासवान श्री जगदीश कुमार श्री सुशील कुमार श्री सरफराज आलम इत्यादि कर्मचारियों ने भाग लिया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें। 

दीदी जी फाउंडेशन के संरक्षक मिथिलेश सिंह,राजकुमार, चुन्नू सिंह रंजीत ठाकुर,चंदू प्रिंस, नेहा प्रवीण , प्रभास कुमार, मनीषा कुमारी, नीतू शाही, जाहिदा नसर, पिंटू कुमार, अंकित कुमार,पवन कुमार, गौरी कुमारी आदि ने अपने दीदी जी फाउंडेशन की दीदी जी डाक्टर नम्रता आनंद का जन्मदिन कुरथौल के फुलझरी गार्डेन स्थित संस्कारशाला में मनाया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सातवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2021 के अवसर पर सी सी आर वाई एन दिल्ली के निर्देशानुसार योग के क्षेत्र में काम करने वाली संस्थान प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए युवाओं के बीच संस्था के सभाकक्ष दूधपुरा मे योगाभ्यास कराया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

नेहरू युवा केंद्र समस्तीपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में कल्याणपुर प्रखंड के मालीनगर मध्य विद्यालय में सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम रखा गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए अपने अपने घरों पर योगाभ्यास किया पटना स्थित आवास पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने योगाभ्यास किया

समस्तीपुर मुसरीघरारी पथ के मोहनपुर रोड पर क्रांति होटल के नजदीक भारी गड्ढा होने के कारण ट्रक ने मारी पलटी

समस्तीपुर हुआ जलमग्न मोहल्ले वासियों को पानी होकर जाना पड़ता है घर कई मोहल्लों में घरों में घुसा पानी